2+2 संवाद मॉडल और चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (QUAD) क्या है » Pratiyogita Today

2+2 संवाद मॉडल और चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (QUAD) क्या है

इस आर्टिकल में 2+2 संवाद मॉडल (2+2 Dialogue Model) क्या है, चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (QUAD) क्या है के बारे में चर्चा की गई है।

2+2 संवाद मॉडल (2+2 Dialogue Model) क्या है?

जब दो देशों के बीच एक साथ 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ताएं आयोजित की जाएं तो इसे 2+2 संवाद मॉडल (2+2 Dialogue Model) का नाम दिया जाता है।

गौरतलब है कि 2+2 डॉयलाग मॉडल में दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्री एक साथ बैठकर वार्ता करते हैं। इसे दूसरे नंबर की सबसे उच्च स्तर की वार्ता माना जाता है। कोई भी देश यह वार्ता उसी देश के साथ करता है, जिसे वह अपने लिए बेहद महत्वपूर्ण मानता हो।

भारत ने अब तक इस तरह की वार्ता केवल अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ शुरू की है। संयोग ही है कि ये तीनों देश क्वाड (QUAD) के भी सदस्य हैं।

हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2+2 डायलॉग मॉडल के तहत एशिया-प्रशांत क्षेत्र को ‘खुला’ और ‘मुक्त’ बनाए रखने की आवश्यकता पर चर्चा की है। गौरतलब है कि इस 2+2 संवाद मॉडल में दोनों देशों के विदेश और रक्षा सचिव शामिल हैं।

ध्यातव्य रहें कि इस 2+2 संवाद मॉडल के तहत भारत और रूस की भी वार्ता हुई है।

भारत के लिए रूस के साथ 2+2 डॉयलाग मॉडल शुरू करना इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि रूस क्वाड के बाहर ऐसा पहला ऐसा देश होगा, जिससे भारत इस तरह की शिखर वार्ता शुरू करेगा।

भारत और रूस के बीच विदेश और रक्षा मंत्री स्तर पर 2 + 2 मंत्रिस्तरीय संवाद (2+2 Ministerial Level Dialogue) स्थापित करने पर सहमत हुए हैं।

रूस चौथा देश और पहला गैर-क्वाड (Non QUAD) सदस्य देश है जिसके साथ भारत ने 2 + 2 मंत्रिस्तरीय संवाद तंत्र स्थापित किया है। अभी तक भारत का अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ ही ऐसा तंत्र था। इससे भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (QUAD) क्या है?

चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (द क्वॉड्रिलैटरल सिक्‍यॉरिटी डायलॉग, क्‍वॉड) अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत के बीच एक अनौपचारिक रणनीतिक साझेदारी मंच है जो सदस्य देशों के बीच अर्द्ध-नियमित शिखर सम्मेलन, सूचना आदान-प्रदान और सैन्य अभ्यास अभियान द्वारा बनाए रखा जाता है।

क्वाड (QUAD) की शुरुआत सन् 2007 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति डिक चेनी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सहयोग से की थी।

सन् 2007 में मालाबार सैन्य अभ्यास अभियान प्रथम बार हिंद महासागर के बाहर जापान के ओकिनावा द्वीप के नजदीक आयोजित किया गया था। इस अभ्यास में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका और सिंगापुर ने भाग लिया था।

मालाबार सैन्य अभ्यास अभियान के बाद भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसे ‘चतुर्भुज पहल’ का नाम दिया गया था।

प्रथम क्वाड शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन 12 मार्च 2021 को किया गया था। सन् 2019 में इन सभी देशों के विदेश मंत्रियों की प्रथम बैठक हुई थी।

2022 में क्वाड (QUAD) शिखर सम्मेलन 24 मई 2022 को जापान में आयोजित किया गया।

2+2 Dialogue Model, Quad
2+2 Dialogue Model, Quad

Also Read :

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  1. 2+2 डायलॉग मॉडल वार्ताएं किन-किन देशों के मध्य आयोजित होती है?

    उत्तर : भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के मध्य 2+2 डायलॉग मॉडल वार्ताएं आयोजित की जाती है। संयोग ही है कि ये तीनों देश क्वाड (QUAD) के भी सदस्य हैं। हाल ही में गैर क्वाड सदस्य देश रूस के साथ भी 2+2 डायलॉग मॉडल वार्ताएं शुरू की है।

  2. चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (द क्वॉड्रिलैटरल सिक्‍यॉरिटी डायलॉग, क्‍वॉड) में कौन-कौन से देश शामिल हैं?

    उत्तर : चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (QUAD) में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया देश शामिल हैं।

  3. चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (QUAD) की स्थापना कब हुई थी?

    उत्तर : क्वाड (QUAD) की शुरुआत सन् 2007 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति डिक चेनी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सहयोग से की थी।

  4. प्रथम क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन कब किया गया?

    उत्तर : प्रथम क्वाड शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन 12 मार्च 2021 को किया गया था। सन् 2019 में इन सभी देशों के विदेश मंत्रियों की प्रथम बैठक हुई थी।

Sharing Is Caring:  
About Mahender Kumar

My Name is Mahender Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching compititive exams. My education qualification is B. A., B. Ed., M. A. (Political Science & Hindi).

Leave a Comment