UGC NET Jun 2019 Political Science Solved Question Paper
UGC NET Political Science Exam hold on 25 jun 2019 Second Shift.
इस आर्टिकल में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (National Elegible Test) राजनीति विज्ञान का हल प्रश्न पत्र (solved Question Paper) दिया गया है। यह परीक्षा 25 jun 2019 को द्वितीय पाली में आयोजित आयोजित की गई थी।
UGC NET Political Science Solved Question Paper Jun 2019 Cycle
Total Question - 100
राजनीति शास्त्र/ Political Science Paper - 2
Q. 01. निम्न में से कौन सा एक संगत मेल नहीं है ?
अ. फेबियनवाद शांतिपूर्ण परिवर्तन
ब. श्रेणी समाजवाद व्यवसायिक प्रतिनिधित्व
स. श्रमिक संघवाद ट्रेड यूनियनवाद
द. लोकतांत्रिक समाजवाद आमूल परिवर्तन
Q. 02. कार्ल मार्क्स, मार्क्सवाद के संस्थापक, निम्न में से किस देश के औपचारिक नागरिक थे ?
(अ) जर्मनी (ब) फ्रांस
(स) यू के (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q. 03. इनमें से कौन नव मार्क्सवाद से संबंधित नहीं है ?
(अ) जुर्गेन हेबरमास (ब) एरिक फ्रॉम
(स) हरबर्ट मार्क्यूजे (द) रोजा लक्जमबर्ग
Q. 04. नारीवादियों का तर्क है कि महिला मूल्य मुख्यतः आधारित है ?
(अ) धार्मिक कानून पर
(ब) प्रदत सामाजिक भूमिकाओं पर
(स) जैविक और प्रदत सामाजिक भूमिकाओं पर
(द) जीव विज्ञान पर
Q. 05. 'सांइलेंट स्प्रिंग' पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(अ) फ्रेंक थॉन (ब) रेमंड एल ब्रायंट
(स) रैशेल कारसन (द) रॉय रैपापोर्ट
Q. 06. बहुसंस्कृतिवाद के अंतर्गत वे प्रवासी जातीय सांस्कृतिक समूह जिन्हें कभी भी नागरिक बनाने का अवसर नहीं मिलता, कहलाते हैं ?
(अ) मोटिक्स (ब) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक
(स) अप्रवासी समूह
(द) अलग-थलग रहने वाले जातीय धार्मिक समूह
Q. 07. 'मल्टीकल्चरल सिटीजनशिप : ए लिबरल थ्योरी ऑफ माइनॉरिटी राइट्स' (1995) पुस्तक किसने लिखी?
(अ) टी एच मार्शल (ब) बी एस टर्नर
(स) विल किमलिका (द) भीखू पारेख
Q. 08. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए -
सूची A | सूची B |
---|---|
a. विलंबित पूंजीवाद | 1. मिशेल फौकोल्ट |
b. विखंडनवाद | 2. फ्रेडरिक जेमेसन |
c. महान वृतांतों का अंत | 3. जैक्स डेरिडा |
d. ज्ञान एवं शक्ति की संकल्पना | 4. ल्योटार्ड |
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a -2, b -3, c -4, d -1
(ब) a -1, b -4, c -2, d -3
(स) a -2, b -4, c -1, d -3
(द) a -4, b -1, c -3, d -2
Q. 09. 'किसी अन्य को निकृष्ट बनाए बिना कुछ को उत्कृष्ट बनाना' निम्न में से किससे संबंधित है ?
(अ) पैरेटो का इष्टतम (ऑप्टिमैलिटी) का सिद्धांत
(ब) नॉजिक का हकदारी (एनटाइटलमेंट) का सिद्धांत
(स) फौकोल्ट के शक्ति (पावर) का सिद्धांत
(द) रॉल्स के वितरणात्मक न्याय का सिद्धांत
Q. 10. निम्न में से कौन सा एक उत्तर-आधुनिकता के संबंध में असंगत है ?
(अ) ज्ञान के स्थान पर उपभोग प्रधान है
(ब) समग्रता का विखंडन
(स) महानता को सामान्य बनाना
(द) ऐतिहासिक प्रवृत्ति
Q. 11. इनमें से किस विचारक के लेखन में प्रथम बार द्वंद्वात्मक पद्धति का प्रयोग हुआ है ?
(अ) सुकरात (ब) प्लेटो
(स) हीगेल (द) मार्क्स
Q. 12. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है।
अभिकथन (A) : मेकियावेली के दर्शन में साध्य साधनों की उपयोगिता को पुष्ट करता है
तर्क (R) : द प्रिंस का मुख्य ध्येय राज्य की एकता एवं अखंडता लाना है।
उपर्युक्त दोनों कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए -
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सही हैं, परन्तु (R) गलत है
(द) (A) गलत हैं, परन्तु (R) सही है
Q. 13. किसने कहा कि व्यक्ति का जीवन एकांकी, क्षुद्र, घिनौना, पशुवत् और अल्प है ?
(अ) मैक्यावली (ब) हॉब्स
(स) लॉक (द) रूसो
Q. 14. "अंग्रेज सोचते हैं कि वे स्वतंत्र हैं, जबकि वे केवल संसद के सदस्यों के चुनाव के समय स्वतंत्र होते हैं।" यह कथन किसका है ?
(अ) जे एस मिल (ब) टी एच ग्रीन
(स) लॉक (द) रूसो
Q. 15. किसने कहा कि मानव का विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाना वर्तमान एवं भविष्य की नस्लों को लूटने के समान है ?
(अ) जे एस मिल (ब) जॉन लॉक
(स) इसाइया बर्लिन (द) एफ ए हेयक
Q. 16. किसका विचार है कि कला, धर्म और दर्शन केवल रूप में भिन्न है, इनका ध्येय समान है ?
(अ) जॉर्ज लुकास (ब) सार्त्रे
(स) हीगेल (द) एरिक ओलिन राइट
Q. 17. 'ए ग्रेट एंड टेरिबल वर्ल्ड' पुस्तक के लेखक कौन है ?
(अ) एंतोनिओ (ब) हैन्ना आरेंट
(स) हीगेल (द) जॉन रॉल्स
Q. 18. 'ब्लैक स्किन व्हाइट मास्कस' किसके द्वारा लिखित है ?
(अ) ग्राम्सी (ब) हैन्ना आरेंट
(स) फ्रांज फनॉन (द) वोलस्टोनक्राफ्ट
Q. 19. किसने कहा है कि राजनीतिक कार्य समस्त आर्थिक कार्य का जीवन रक्त है ?
(अ) जॉन रॉल्स (ब) माओ जे़डोंग
(स) कार्ल मार्क्स (द) फ्रांज फनॉन
Q. 20. रॉल्स के सिद्धांत में 'न्याय निष्पक्षता' के विचार का प्रवाह है ?
(अ) व्यक्ति से (ब) समाज से
(स) राज्य से (द) राष्ट्र से
Q. 21. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है।
अभिकथन (A) : गांधी के अनुसार धर्म से अलग राजनीति मृत्युजाल है।
तर्क (R) : राजनीति में धर्म का प्रवेश आवश्यक है क्योंकि धर्म के अभाव में यह सांप्रदायिक रंग ले सकती है।
उपर्युक्त दोनों कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए -
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सही हैं, परन्तु (R) गलत है
(द) (A) गलत हैं, परन्तु (R) सही है
Q. 22. निम्न में से कौन सी रचनाएं मोहम्मद इकबाल से संबंधित है ?
(a) तराना - ए - हिंद
(b) द रिंकस्ट्रक्शन ऑफ रिलीजियस थॉट इन इंडिया
(c) द हिस्टोरिकल रोल ऑफ इस्लाम
(d) द बंग - ए - दारा
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a, b और c (ब) a, c और d
(स) a, b और d (द) b, c और d
Q. 23. एकीकृत मानववाद का अर्थ है -
(अ) मानव जीवन अलग नहीं है
(ब) व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के मध्य सामंजस्य
(स) व्यक्ति की आवश्यक एकता
(द) राज्य, राष्ट्र से उच्चत्तर है
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a, b और c (ब) a, b और d
(स) b, c और d (द) a, c और d
Q. 24. कौटिल्य द्वारा राज्य के मंडल सिद्धांत की कितनी प्रकृतियां हैं ?
(अ) 60 (ब) 68 (स) 70 (द) 72
Q. 25. पंडिता रमाबाई को किस कारण 'पंडिता' की उपाधि दी गई ?
(अ) समाज सुधार (ब) महिला मुक्ति
(स) जाति व्यवस्था उन्मूलन
(द) संस्कृत विद्वान होने के कारण
Q. 26. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए -
सूची A पुस्तकें | सूची B विचारक |
---|---|
a. मार्क्स, गांधी एंड सोशलिज्म | 1. अरविंदो |
b. गांधी एंड गांधीज्म | 2. रविंद्र नाथ टैगोर |
c. सावित्री : ए लीजेंड एंड ए सिंबल | 3. राम मनोहर लोहिया |
d. गीतांजलि | 4. बी आर अंबेडकर |
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a -3, b -4, c -1, d -2
(ब) a -2, b -1, c -4, d -3
(स) a -4, b -3, c -1, d -2
(द) a -3, b -1, c -2, d -4
Q. 27. जयप्रकाश नारायण की आत्मकथा किसने लिखी ?
(अ) स्वयं जयप्रकाश नारायण
(ब) रामवृक्ष बेनीपुरी
(स) विनोबा भावे
(द) नंबूद्रीपाद
Q. 28. गांधी विश्वास करते थे -
(अ) साध्य, साधनों की उपयोगिता की पुष्टि करता है
(ब) साधन, साध्य की उपयोगिता की पुष्टि करते हैं
(स) न तो साध्य, साधनों की और ना ही साधन साध्य की पुष्टि करते हैं
(द) साधन और साध्य दोनों न्याय संगत होने चाहिए
Q. 29. निम्न में से कौन से समाचार पत्र तिलक से संबंधित नहीं हैं ?
a. केसरी b. मराठा c. सुधारक d. हरिजन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a और b
(ब) b और c
(स) a और d
(द) c और d
Q. 30. अगना सुत्त है -
(अ) दीघा निकाय का 27 वां सुत्त
(ब) मज्झिमा निकाय का 27 वां सुत्त
(स) संजुत्ता निकाय का 26 वां सुत्त
(द) अंगुसूत्र निकाय का 27 वां सुत्त
Q. 31. इनमें से किसने सर्वप्रथम भारतीय राजनीति में 'जाति के राजनीतिकरण' धारणा का प्रयोग किया था ?
(अ) रजनी कोठारी (ब) योगेंद्र यादव
(स) सुरेंद्र जोधका (द) एम एन श्रीनिवास
Q. 32. निम्न में से कौन सा आदिमवाद का तत्व नहीं है ?
(अ) जाति (ब) वर्ग
(स) समुदाय (द) कुल
Q. 33. इनमें से कौन भारत की लोकतांत्रिक राजनीति में तीन लोकतांत्रिक अभ्युदय के प्रवर्तक हैं ?
(अ) अतुल कोहली
(ब) लॉयड एवं सुजैन रूडोल्फस
(स) पार्थ चटर्जी
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q. 34. शब्दबंध 'A, B, C, D' निम्न में से मुख्यत: किससे संबंधित है ?
(अ) राज्यों का निर्माण
(ब) राज्यों का पुनर्गठन
(स) राज्यों का विकेंद्रीकरण
(द) राज्यों का संस्थाकरण
Q. 35. भारत में चुनाव आयोग द्वारा परिभाषित निम्न में से कौन सा राजनीतिक दल का वर्णित वर्ग नहीं है ?
(अ) राष्ट्रीय दल (ब) राज्य दल
(स) क्षेत्रीय दल
(द) पंजीकृत (अमान्यता प्राप्त) दल
Q. 36. 'हरित प्रदेश' की मांग निम्न में से भारत के किस क्षेत्र से संबंधित है ?
(अ) पश्चिमी उत्तर प्रदेश (ब) बुंदेलखंड
(स) उत्तरांचल (द) विदर्भ
Q. 37. भारत की लोकतांत्रिक राजनीति में निम्न राजनीतिक दलों के प्रवेश के आरोही क्रम को कालक्रम अनुसार व्यवस्थित कीजिए -
a. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
b. तेलंगाना राष्ट्र समिति
c. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
d. राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी
सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a, b, c और d
(ब) c, d, b और a
(स) c, d, a और b
(द) d, c, b और a
Q. 38. निम्न में से कौन सा स्वैच्छिक संगठनों एवं गैर सरकारी संगठनों के मध्य अंतर का आधार नहीं है ?
(अ) लोकहितैषी। (ब) सदस्यता
(स) निधियन
(द) पंथनिरपेक्षीय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता
Q. 39. एकमात्र जनजातीय नेता जिन्हें भारतीय संसद के संग्रहालय में चित्रण द्वारा सम्मानित किया गया है ?
(अ) बिसोई (ब) बिरसा मुंडा
(स) कान्हो (द) भागी जी नायक
Q. 40. निम्न में से कौन सा योजना अवकाश/प्लान होलीडेज़ से असंगत है ?
(अ) यह लघु अवधि आकस्मिक योजनाएं थी।
(ब) इन योजनाओं की अवधि 1966-69 थी।
(स) युद्ध, मुद्रास्फीति एवं सूखा इन योजनाओं के मुख्य कारण थे।
(द) योजना अवकाश पहले तीन पंचवर्षीय योजनाओं की विफलता के कारण आरंभ हुए।
Q. 41. निम्न में से कौन सा हंस जे. मॉर्गेन्थाओं द्वारा लिखित पुस्तक का पूर्ण शीर्षक हैं ?
(अ) पॉलिटिक्स अमंग नेशन्स
(ब) पॉलिटिक्स विदीन नेशन्स
(स) पॉलिटिक्स अमंग नेशन्स : द स्ट्रगल फॉर पावर एंड पीस
(द) पॉलिटिक्स अमंग नेशन्स : द स्ट्रगल फॉर पीस एंड पावर
Q. 42. 'क्लैश ऑफ सिविलाइजेशन' का अर्थ है -
(अ) धार्मिक संघर्ष पाठन की मुख्यधारा होगी
(ब) पश्चिम की सांस्कृतिक व राजनैतिक वंशागति की अस्वीकृति
(स) नैतिक मूल्यों पर घोर असहमति
(द) संघर्ष प्रमुख रूप से वैचारिक व आर्थिक न होकर, सांस्कृतिक चरित्र का होगा
Q. 43. किसने कहा "जब कूटनीति का अंत होता है तो युद्ध आरंभ होता है।"
(अ) एडोल्फ हिटलर (ब) नेपोलियन बोनापार्ट
(स) हंस जे. मॉर्गेन्थाओं (द) माओ त्से तुंग
Q. 44. निम्न में से कौन सा हिंसात्मक गैर-राज्य अभिकर्ता नहीं है ?
(अ) आई एस आई एस (ब) बोको हरम
(स) पी एल ओ (द) हेजोबोलाह
Q. 45. 'jus in bello' पद का क्या अभिप्राय है ?
(अ) युद्ध की ओर उचित प्रस्थान
(ब) वैध बल का सीमित प्रयोग
(स) युद्ध का उचित संचालन
(द) उपर्युक्त सभी
Q. 46. ब्रेग्जिट (Brexit) के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?
(अ) ब्रेग्जिट का तात्पर्य है यू. के. का यूरोपियन यूनियन को छोड़ना।
(ब) यूरोपीय यूनियन से संबंध ने यू. के. में भारी आर्थिक भार व बेरोजगारी को जन्म दिया है।
(स) ब्रेक्जिट वाद विषय ने पी एम डेविड कैमरून को त्यागपत्र के लिए बाध्य किया।
(द) ब्रेग्जिट के पक्ष में मुख्यतः युवा मतदाता ने अपना वोट दिया।
Q. 47. 'फ्लाइंग बीस' शब्दबंध निम्न में से किस संस्था से जुड़ा है ?
(अ) आसियान (ब) सार्क
(स) शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (द) ब्रिक्स
Q. 48. निम्न में से किस भारतीय परंपरा को हाल ही में 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' घोषित किया गया ?
(अ) कुंभ (ब) योग
(स) नौराज (द) बीहू
Q. 49. किसने कहा कि, "निर्धन, निर्धन है इसलिए नहीं कि उसके पास कुछ नहीं है, बल्कि इसलिए कि वे क्या नहीं कर सकते हैं"?
(अ) हंस सिंगर। (ब) अमर्त्य सेन
(स) महबूब उल हक। (द) हर्ष मन्देर
Q. 50. किस अंतरराष्ट्रीय समझौते ने राज्यों को पहली बार ग्रीन हाउस उत्सर्जन की कटौती पर वैश्विक रूप से बाध्य लक्ष्य दिए ?
(अ) कोपेनहेगन 2009
(ब) क्योटो प्रोटोकोल 1997
(स) डरबन कॉन्फ्रेंस 2011
(द) रियो डी जेनेरियो 1992
Q. 51. NPT व CTBT के संबंध में निम्न वाक्यों में से कौन सा वाक्य सत्य है ?
(अ) भारत ने NPT हस्ताक्षरित की परंतु अनुमोदित नहीं की।
(ब) भारत ने CTBT हस्ताक्षरित कि।
(स) भारत ने NPT हस्ताक्षरित की।
(द) भारत ने न ही NPT व CTBT हस्ताक्षरित की और न ही अनुमोदित की।
Q. 52. निम्न में से किस देश के साथ भारत ने 'व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता' हस्ताक्षरित किया ?
(अ) अमेरिका (ब) रूस
(स) जापान (द) इजराइल
Q. 53. आसियान से भारत किस राजमार्ग को वियतनाम तक विस्तार करने की बातचीत कर रहा है?
(अ) भारत - म्यांमार - थाईलैंड
(ब) भारत - म्यांमार - कोरिया
(स) भारत - म्यांमार - बांग्लादेश
(द) भारत - म्यांमार - चीन
Q. 54. 2017 में संयुक्त राष्ट्र संघ की निम्न में से किस कार्यकारी मंडल पर भारत को पुनः निर्वाचित किया गया ?
(अ) यूनेस्को (ब) यू एन डी पी
(स) यूनिसेफ (द) यू एन ए आई डी
Q. 55. भारत व यूरोपियन यूनियन ने व्यापार संबंधों को प्रोत्साहित करने के लिए किस क्रियाविधि को स्थापित किया ?
(अ) अंतर्राष्ट्रीय सुसाधन क्रियाविधि
(ब) निवेश सुसाधन क्रियाविधि
(स) वैश्विक सुशासन क्रियाविधि
(द) ई यू - भारत सुसाधन क्रियाविधि
Q. 56. भारत ने किस देश के साथ सुखोई su-30mki लड़ाकू विमान बेड़े के लिए दीर्घावधि समझौता हस्ताक्षरित किया है ?
(अ) अमेरिका (ब) जापान
(स) इजराइल (स) रूस
Q. 57. भारत की पश्चिम दृश्य (लुक वेस्ट) नीति भारत के संबंधों की किसके साथ व्यापकता व विस्तार का पक्ष पोषण करती है ?
(अ) पश्चिमी देश (ब) यूरोपियन यूनियन
(स) पश्चिमी एशियाई देश
(द) अफ्रीका व दक्षिणी अमेरिका
Q. 58. भारत में कौन सा सबसे बड़ा जी -20 निवेशक देश है ?
(अ) जापान (ब) अमेरिका
(स) यू के (द) ब्राज़ील
Q. 59. पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते के अंतर्गत भारत का किन नदियों पर अनन्य अधिकार है ?
(अ) चेनाब, रावी, व्यास (ब) रावी, व्यास, सतलज
(स) व्यास, सतलज, झेलम (द) रावी, चेनाब, झेलम
Q. 60. 27 मार्च 2019 को भारत द्वारा उपग्रह भेदी प्रक्षेपास्त्र परीक्षित किए जाने को माना गया -
(अ) मिशन अंतरिक्ष (ब) मिशन भारत
(स) मिशन शक्ति (द) मिशन ए - सैट
Q. 61. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए -
सूची A लेख | सूची B अर्थ |
---|---|
a. बंदी प्रत्यक्षीकरण | 1. आदेश देना |
b. परमादेश | 2. किस अधिकार से |
c. उत्प्रेषण | 3. अपने शरीर को प्रस्तुत करना |
d. अधिकार पृच्छा | 4. सूचित करना |
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a -2, b -1, c -4, d -3
(ब) a -3, b -1, c -4, d -2
(स) a -3, b -4, c -1, d -2
(द) a -2, b -1, c -3, d -4
Q. 62. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए -
सूची A व्यवस्था | सूची B अनुच्छेद |
---|---|
a. चुनावी व्यवस्था | 1. 243-243(O) |
b. संघ और राज्यों के अंतर्गत सेवाएं | 2. 124-147 |
c. पंचायतें | 3. 324-329 |
d. संघ स्तर पर न्यायिक व्यवस्थाएं | 4. 308-323 |
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a -3, b -4, c -1, d -2
(ब) a -2, b -1, c -4, d -3
(स) a -3, b -1, c -4, d -2
(द) a -1, b -2, c -3, d -4
Q. 63. निम्न में से कौन से कर संघ द्वारा उद्ग्रहित किए जाते हैं किंतु राज्यों द्वारा संग्रहित एवं विनियोजित किए जाते हैं ?
(a) स्टांप ड्यूटी
(b) औषधि एवं प्रसाधन सामग्रियों पर उत्पाद शुल्क
(c) बिक्री कर
(d) भू राजस्व
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) केवल a और b (ब) केवल b और c
(स) a, b और c (द) केवल c और d
Q. 64. प्रधानमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या, अधिक नहीं होगी ?
(अ) लोकसभा के 20% सदस्यों से
(ब) लोकसभा के 10% सदस्यों से
(स) लोकसभा के 15% सदस्यों से
(द) लोकसभा के 25% सदस्यों से
Q. 65. किस केस में यह निर्णय दिया गया कि उद्देशिका संविधान का भाग नहीं है ?
(अ) केशवानंद भारती केस
(ब) मेनका गांधी केस
(स) विशाखा केस
(द) बेरुबारी केस
Q. 66. मदन मोहन पुंछी आयोग किसके अध्ययन के लिए नियुक्त हुआ ?
(अ) केंद्र - राज्य संबंध
(ब) राज्य पुनर्गठन
(स) पंचायती राज
(द) निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन
Q. 67. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए -
सूची A लेखक | सूची B पुस्तकें |
---|---|
a. ग्रेनविल ऑस्टिन | 1. द गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स ऑफ इंडिया |
b. मोरिस जॉन्स | 2. सम करेक्टरेस्टिक्स ऑफ इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन |
c. एम वी पायली | 3. द इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन : कॉर्नरस्टोन ऑफ ए नेशन |
d. आइवर जैनिंग्स | 4. कॉन्स्टिट्यूशनल गवर्नमेंट इन इंडिया |
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a -3, b -1, c -4, d -2
(ब) a -2, b -4, c -1, d -3
(स) a -3, b -1, c -2, d -4
(द) a -3, b -2, c -1, d -4
Q. 68. कैबिनेट मिशन योजना के सदस्य थे -
(अ) लॉर्ड पेथिक लॉरेंस, सर सटेफर्ड क्रिप्स और ए वी एलेग्जेंडर
(ब) सर सटेफर्ड क्रिप्स, ए वी एलेग्जेंडर और लॉर्ड वावेल
(स) लॉर्ड पेथिक लॉरेंस, ए वी एलेग्जेंडर और लॉर्ड रिपन
(द) सर सटेफर्ड क्रिप्स, लॉर्ड माउंटबेटन और लॉर्ड पेथिक लॉरेंस
Q. 69. भारत का सर्वोच्च न्यायालय किसके द्वारा संघ और राज्यों के मध्य विवादों को अधिनिर्णित करता है ?
(अ) अपीलीय अधिकारिता
(ब) प्रारंभिक अधिकारिता
(स) सलाहकारी अधिकारिता
(द) लेख अधिकारिता
Q. 70. निम्न में से कौनसे आयोग सांविधिक निकाय हैं ?
a. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
b. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
c. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग
d. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a और b (ब) b, c और d
(स) a और d (द) b और c
Q. 71. संस्थावाद तथा नव - संस्थावाद के मध्य मौलिक अंतर को मुख्यतः किस सिद्धांत पर आधारित किया जा सकता है ?
(अ) निगमनात्मक (ब) आगमनात्मक
(स) प्रयोगात्मक (द) अनुवेषणात्मक
Q. 72. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए -
सूची A लेखक | सूची B धारणा |
---|---|
a. डेविड ईस्टन | 1. विकास सिंड्रोम |
b. लुशियन पाई | 2. राजनीतिक मानव |
c. सैमुअल पी हंटिंगटन | 3. ब्लैक बॉक्स |
d. सेम्यौर मार्टिन लिप्सेट | 4. लोकतंत्रीकरण की लहर |
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a -3, b -1, c -2, d -4
(ब) a -1, b -3, c -4, d -2
(स) a -3, b -1, c -4, d -2
(द) a -2, b -3, c -4, d -1
Q. 73. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है।
अभिकथन (A) : राष्ट्र और राष्ट्रवाद को विविध प्रकार से परिभाषित एवं संकल्पित तो किया जा सकता है किंतु इन्हें समान सिद्धांतीकरण द्वारा समानीकृत नहीं किया जा सकता।
तर्क (R) : राष्ट्र और राष्ट्रवाद पर विमर्श तो हो सकता है किंतु समान सिद्धांत नहीं।
उपर्युक्त दोनों कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए -
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सही हैं, परन्तु (R) गलत है
(द) (A) गलत हैं, परन्तु (R) सही है
Q. 74. श्रमिकों, कृषकों एवं समाज के सीमांत वर्गों का प्राधान्य है 'नव लोकतंत्र', के रूप में निम्न में से किससे संबंधित है ?
(अ) उपाश्रित स्कूल (ब) मार्क्सवादी स्कूल
(स) उत्तर - व्यवहारवादी स्कूल
(द) उत्तर आधुनिक स्कूल
Q. 75. सैमुअल पी हंटिंगटन के 'लोकतंत्रीकरण की लहर' विश्लेषण में भारत कहां स्थित है ?
(अ) प्रथम लहर (ब) द्वितीय लहर
(स) तृतीय लहर (द) चतुर्थ लहर
Q. 76. प्रसन्नता सूचकांक निम्न में से किस देश की सृजना है ?
(अ) भूटान (ब) नेपाल
(स) यू के (द) स्वीटरलैंड
Q. 77. क्रांति की 'ज्वर' से किसने तुलना की ?
(अ) थेडा स्कॉकपॉल (ब) बैरिंग्टन मूर
(स) क्रेन ब्रिंटन (द) फ्रांसिन आर फ्रेंकल
Q. 78. स्टेशियोलॉजी अध्ययन है ?
(अ) सांख्यिकी का (ब) चुनाव का
(स) राजनीतिक दल का (द) आंदोलन का
Q. 79. निम्न में से कौन सा असंगत युग्म है ?
(अ) समाविष्ट घट (Melting pot) : यू एस ए
(ब) क्वथन घट (Boiling pot) : इजराइल
(स) सलाद कटोरा (Salad bowl) : भारत
(द) फल कटोरा (fruit bowl) : यूके
Q. 80. 'अभिजन में परिसंचरण' निम्न में से किससे निकटता से संबंधित है ?
(अ) अभिजन का क्रमावर्तन
(ब) अभिजन का प्रतिस्थापन
(स) अभिजन का प्रतिधारणा
(द) अभिजन का पुनर्स्थापन
Q. 81. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है।
अभिकथन (A) : पर्यवेक्षक के पर्यवेक्षण के लिए व्यक्तियों की कोई आदर्श संख्या नहीं है।
तर्क (R) : कार्य, समय, स्थान और सत्ता प्रत्यायोजन जैसे कारकों की परिवर्तनीयता के कारण नियंत्रण का क्षेत्र परिवर्तित होता है।
उपर्युक्त दोनों कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए -
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सही हैं, परन्तु (R) गलत है
(द) (A) गलत हैं, परन्तु (R) सही है
Q. 82. इनमें से किसने यह पूर्वानुमान लगाया कि बीसवीं शताब्दी में औद्योगिकीकरण की मांगों के अनुरूप नव सामाजिक व्यवस्थाओं की सुयोग्यतावश लोकशाही अनुपयुक्त हो जाएगी ?
(अ) वारेन बेन्निस (ब) मैक्स वेबर
(स) पीटर ब्लाऊ (द) मार्टिन एल्ब्रो
Q. 83. निम्न में से कौन सा सिद्धांत परंपरागत सिद्धांत कहलाता है ?
(अ) संगठन सिद्धात (ब) मानव संबंध सिद्धांत
(स) वैज्ञानिक प्रबंधन सिद्धांत (द) नौकरशाही सिद्धांत
Q. 84. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए -
सूची A लोक प्रशासन के क्रमविकास के स्तर | सूची B अवधि |
---|---|
a. अस्मिता का संकट | 1. 1938-47 |
b. चुनौती का युग | 2. 1927-37 |
c. प्रशासन के सिद्धांत | 3. 1887-1926 |
d. राजनीति-प्रशासन द्विविभाजन | 4. 1948-70 |
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a -2, b -1, c -3, d -4
(ब) a -4, b -1, c -2, d -3
(स) a -4, b -2, c -1, d -3
(द) a -4, b -3, c -2, d -1
Q. 85. निम्न में से किसने लोक प्रशासन एवं निजी प्रशासन के मध्य अंतर किया है ?
a. पॉल एपिलबी
b. एल डी व्हाइट
c. हर्बर्ट साइमन
d. सर जोसिया स्टैम्प
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) केवल a और b (ब) केवल b और c
(स) a, c और d (द) a, b, c और d
Q. 86. इनमें से कौन नव लोक प्रशासन के कथ्यों को 5 मदों के अंतर्गत है संक्षेपित करते हैं - प्रासंगिकता, मूल्य, सामाजिक क्षमता, परिवर्तन और ग्राहक केंद्रित ?
(अ) फ्रैंक मेरीनी (ब) डी वाल्डो
(स) एफ डब्ल्यू टेलर (द) एम पी फॉलेट
Q. 87. निम्नलिखित में से वैज्ञानिक प्रबंध की मुख्य विशेषताएं क्या हैै ?
a. एकल प्रशासनिक विज्ञान जिसके सिद्धांत न केवल व्यापार बल्कि सरकार, धर्म और अन्य संगठनों पर भी लागू होते हैं।
b. कार्यात्मक फोरमैनशिप
c. योजना एवं क्रियान्वयन का पृथक्करण
d. विवादात्मक खंडश: कार्य योजना
दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन किजिए -
(अ) b, c और d (ब) a, b और d
(स) a, b, c और d (द) b और d
Q. 88. 'द इंटेलेक्चुअल क्राइसिस इन अमेरिकन पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन' पुस्तक किससे संबंधित है ?
(अ) लोक चयन उपागम (ब) नव लोक प्रशासन
(स) पारिस्थितिकी उपागम (द) निर्णय निर्माण उपागम
Q. 89. आंतरिक संप्रेषण हो सकता है -
(अ) केवल ऊर्ध्वगामी (ब) केवल अधोगामी
(स) केवल ऊर्ध्वगामी व अधोगामी
(द) ऊर्ध्वगामी, अधोगामी एवं आर पार
Q. 90. संगठन में संघर्ष समाधान के लिए मेरी पार्कर फॉलेट ने निम्न में से कौन से मार्ग सुझाए हैं ?
(a) आधिपत्य (b) समझौता
(c) समर्पण (d) एकीकरण
दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए-
(अ) a, b और c (ब) a, b और d
(स) b, c और d (द) a, b, c और d
Q. 91. निम्न में से विकास पर भ्रष्टाचार के नकारात्मक प्रभाव कौन-कौन से हैं ?
(a) निम्न स्तरीय सामाजिक सेवाएं
(b) निम्न आर्थिक वृद्धि
(c) उच्च कर बोझ और सीमित सेवाएं
(d) कृषकों को उनके उत्पादन की बिक्री के कम अवसर
दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए-
(अ) केवल a और b (ब) केवल b और d
(स) b, c और d (द) a, b, c और d
Q. 92. निम्नलिखित विकास कार्यक्रमों को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
a. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
b. इंदिरा आवास योजना
c. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना
d. अटल पेंशन योजना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) b, a, d और c (ब) a, b, c और d
(स) b, a, c और d (द) a, b, d और c
Q. 93. सूचना के अधिकार द्वारा राजनीतिक प्रशासनिक व्यवस्था में निम्न में से किन विशिष्टताओं का प्रारंभ किया गया ?
a. सावधानी. b. देख-रेख
c. सतर्कता. d. लालफीताशाही
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a, b, c और d (ब) a, b और c
(स) b, c और d (द) d और d
Q. 94. निम्न समितियों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए
a. सतीश चंद्र समिति
b. होता (Hota) समिति
c. कोठारी समिति
d. योगेंद्र के. अलघ समिति
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a, b, c और d (ब) c, a, d और b
(स) b, d, a और c (द) d, c, a और b
Q. 95. लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम के अंतर्गत किसी व्यक्ति को लोकपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है, यदि वह -
a. भारत का मुख्य न्यायाधीश हो अथवा रह चुका हो
b. उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश हो अथवा रह चुका हो
c. प्रतिष्ठित व्यक्ति हो अथवा रह चुका हो
d. 10 वर्ष के अनुभव वाला प्रशासक हो अथवा रह चुका हो
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a, b, c और d (ब) a, b और d
(स) a, b और c (द) b, c, और d
Q. 96. निम्न में से कौन सा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का नोडल मंत्रालय है ?
(अ) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
(ब) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
(स) गृह मंत्रालय
(द) कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
Q. 97. संविधान में निम्न में से कौन सी सेवा वर्णित नहीं है ?
(अ) भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
(ब) भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
(स) भारतीय विदेश सेवा (IFS)
(द) भारतीय न्यायिक सेवा (IJS)
Note - NTA द्वारा इस प्रश्न को Delete कर दिया गया है।
Q. 98. निम्न में से किस आयोग /समिति ने प्रत्येक जिले में नगरीय एवं ग्रामीण प्रतिनिधित्व के लिए जिला परिषद की सृजन की अनुशंसा की ?
(अ) बलवंत राय मेहता समिति
(ब) एम एल सिंघवी समिति
(स) अशोक मेहता समिति
(द) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग
Q. 99. निम्न में कौन सी नियुक्तियां भारत के राष्ट्रपति द्वारा वारंट, उनके हस्ताक्षर एवं मोहर सहित की जाती है ?
(a) भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश
(b) राज्य के राज्यपाल
(c) संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
(d) भारत के महान्यायवादी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) a, b, c और d (ब) a, b और c
(स) a, b और d (द) a और b
यह भी पढ़ें - UGC NET Jun 2020 Political Science Solved Question Paper
Q. 100. नीति आयोग है -
(अ) एक स्टाफ अभिकरण
(ब) एक सूत्र (लाइन) अभिकरण
(स) एक सहायक अभिकरण
(द) न तो स्टाफ और न हीं सूत्र (लाइन) अभिकरण