HTET 2019 PGT Political Science Solved Question Paper Level - 3
HTET Exam hold on 16 November 2019. PGT Political Science level 3 Exam hold on 16 November 2019. HTET solved Question Paper. HTET Previous Year Solved Question Paper. HTET solved question paper.
इस आर्टिकल में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा PGT राजनीति विज्ञान लेवल 3 का हल प्रश्न पत्र (solved Question Paper) दिया गया है। यह परीक्षा 16 नवम्बर 2019 को आयोजित की गई थी।
HTET PGT Political Science Solved Question Paper 2019
भाग - 4, Q. 91 से 150 तक
राजनीति शास्त्र/ Political Science
Q. 01. निम्नांकित में से मुख्य प्रशासक के कार्य कौन से हैं ?
a. प्रशासकीय नीति को निर्धारित करना
b. निर्देश व आदेश देने का अधिकार
c. समन्वय करना
d. प्रशासन की प्रतिष्ठा की रक्षा करना
सही उत्तर है -
(अ) a, b और c (ब) b, c और d
(स) a, b और d (द) a, b, c और d
Q. 02. अप्रैल, 2018 में 'भारत - नोर्डिक शिखर सम्मेलन' किस शहर में आयोजित किया गया ?
(अ) स्टॉकहोम (ब) कोपेनहेगन
(स) हेलसिंकी (द) रक्जायिक
Q. 03. "लोक प्रशासन एक नैतिक कार्य है और प्रशासक एक नैतिक अभिकर्ता है।" यह कथन किसका है ?
(अ) आर्डवे टीड का (ब) ए डी गोरवाला का
(स) एफ एम मार्क्स का (द) चार्ल्स ए बीयर्ड का
Q. 04. 'द डिक्लाइन ऑफ अमेरिकन पावर' नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
(अ) रोलैंड रॉबर्टसन (ब) इमैनुअल वालरस्टीन
(स) जोसेफ शुंपीटर (द) मिल्टन फ्रीडमैन
Q. 05. 'टेरिटॉरी, अथॉरिटी, राइट्स' पुस्तक के लेखक कौन है ?
(अ) रोलैंड रॉबर्टसन (ब) सेसकिया सेजन
(स) जाइमंट बाउमन (द) उलरिक बेक
Q. 06. निम्नलिखित में से किस विचारक ने यह तर्क दिया है कि नौकरशाही रोजमर्रा की जिंदगी में सरकारी नियंत्रण को इस हद तक बढ़ाने में दिलचस्पी रखती है कि प्रत्येक नौकरशाही समाज के अधिनायकवादी समाज में बदलने का खतरा उत्पन्न हो जाता है ?
(अ) हेयक (ब) वुडवार्ड
(स) लॉर्श (द) मिलर
Q. 07. निम्नलिखित में से किस /कौन से विचारक/ विचारकों ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों की आवश्यकता के संदर्भ में 'जटिल अंतर्निर्भरता' का विचार प्रस्तुत किया है ?
(अ) किहोन एवं जोसेफ नाय (ब) डेविड मित्रेनी
(स) आर्ने नेस एवं मुरे बुकधिन (द) जेम्स लवलॉक
Q. 08. निम्नलिखित में से कौन से देश G-15 के सदस्य हैं ?
a. मेक्सिको b. चिल्ली c. ईरान d. श्रीलंका
सही उत्तर है -
(अ) a, b और c (ब) b, c और d
(स) a, c और d (द) a, b, c और d
Q. 09. निम्नलिखित में से किसने एल्टन मेयो के कार्य एवं मानव संबंध अभिगम को 'गाय समाजशास्त्र' (cow sociology) के रूप में परिभाषित किया है ?
(अ) एत्जियोनी (ब) डेनियल बेल
(स) मैकग्रेगर (द) डेविड मैक्लीलैंड
Q. 10. निम्नलिखित में से किस विचारक ने पर्यावरणवाद से संबंधित 'गाया प्राक्कल्पना' (GAIA Hypothesis) को परिभाषित किया ?
(अ) जेम्स लवलॉक (ब) कैरोलीन मर्चेंट
(स) वंदना शिवा (द) गैरेट हार्डिन
Q. 11. निम्नलिखित में से किसने उभरते विश्व को 'मैकवर्ल्ड' (Mcworld) के रूप में चित्रित किया ?
(अ) नाओमी क्लेइन (ब) बेंजामिन बारबार
(स) अर्नेस्ट गेलनर (द) एंथोनी डी स्मिथ
Q. 12. भारत और बांग्लादेश ने 25 वर्षों की अवधि के लिए मित्रता और शांति की संधि पर किस वर्ष हस्ताक्षर किए ?
(अ) 1971 (ब) 1972
(स) 1973 (द) 1974
Q. 13. 'मॉरेलिटी एण्ड एडमिनिस्ट्रेशन इन डेमोक्रेटिक गवर्नमेंट' नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
(अ) पॉल एच एपीलबी (ब) रॉबर्ट डाहल
(स) हर्बर्ट साइमन (द) डी वाल्डो
Q. 14. जापान को 'वैश्विक असैनिक शक्ति' के रूप में किसने परिभाषित किया है ?
(अ) अर्नेस्ट एफ रोलिंग्स (ब) योची फुनाबाशी
(स) मियाजावा (द) फ्रांसिस फुकुयामा
Q. 15. जनवरी 2019 में भारत की राजकीय यात्रा करने वाली एरना सोलबर्ग किस देश की प्रधानमंत्री है ?
(अ) स्वीडन (ब) डेनमार्क (स) फिनलैंड (द) नॉर्वे
Q. 16. जे डब्ल्यू फेशलर के अनुसार केंद्रीयकरण या विकेंद्रीयकरण को निर्धारित करने वाला तत्व नहीं है ?
(अ) उत्तरदायित्व का तत्व
(ब) प्रशासकीय तत्व
(स) कार्यात्मक तत्व
(द) भावनात्मक तत्व
Q. 17. 'द्वितीय भारत अफ्रीका फोरम समिट' का आयोजन किस शहर में किया गया ?
(अ) नई दिल्ली (ब) आदिस अबाबा
(स) काहिरा (द) जोहान्सबर्ग
Q. 18. 'लेटिन अमेरिका न्यूक्लियर वेपंस फ्री जोन संधि' को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है ?
(अ) तलतेलोलको (Tlatelolco) की संधि
(ब) ब्यूनॉस आयर्स की संधि
(स) सेन्टियागो की संधि
(द) लीमा की संधि
Q. 19. 'दलित मजदूर किसान पार्टी' के संस्थापक कौन थे ?
(अ) चरण सिंह (ब) मोरारजी देसाई
(स) राजनारायण (द) नरेंद्र देव
Q. 20. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने परमाणु प्रतिशोध खतरे को 'लौकिक धोखा' (कॉस्मिक ब्लफ) कहा है ?
(अ) सेमुअल पी हंटिंगटन (ब) जॉर्ज बॉल
(स) हरबर्ट बटरफील्ड (द) जॉन एच हर्ज
Q. 21. निम्नलिखित में से किसने 'लिंकिंग-पिन मॉडल' के विचार को विकसित किया?
(अ) रेन्सिस लिकर्ट (ब) चेस्टर बर्नार्ड
(स) वेस्ले (द) कॉर्टेन
Q. 22. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने 'वैश्विक मुक्ति परकता' (ग्लोबल नेशनलिटी) का विचार प्रस्तुत किया?
(अ) हर्बर्ट साइमन (ब) जे पी मार्च
(स) एस एल ग्रीन (द) रॉबर्ट ऑडी
Q. 23. निम्नलिखित में से किसने यह कहा है कि "अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में कानून का शासन अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के जंगल को चिड़ियाघर में बदल देगा"?
(अ) स्टालिन (ब) वुडरो विल्सन
(स) एरिक होनेकर (द) रॉबर्ट कॉक्स
Q. 24. निम्नलिखित विचारको में से किस विचारक ने यह तर्क दिया है कि एक राज्य द्वारा प्रधानता स्थापित करने के बाद शांति बनी रहती है। प्राधान्य राज्य में युद्ध लड़ने की आवश्यकता का अभाव होता है तथा अन्य राज्यों में क्षमता का ?
(अ) एफ ए ओर्गेन्सकी (ब) रॉबर्ट जरविस
(स) जोसेफ जॉर्फी (द) जॉन मर्शिमर
Q. 25. निम्नलिखित विचारकों में से कौन यह मानता है कि 'प्रमुख शक्तियों' के बीच शक्ति की समानता युद्ध की संभावना को कम करती है ?
(अ) जॉन मर्शिमर (ब) सूजन स्ट्रेन्ज
(स) जोसेफ एस नाय (द) नॉम चॉम्स्की
Q. 26. निम्नांकित विचारों में से किसका कथन है -
"देदांत शांति का जनक नहीं है अपितु आणविक संतुलन ही शांति और वेदांत दोनों का जनक है"?
(अ) हेन्स जे मोर्गेन्थाऊ (ब) सी डी ब्लेकर
(स) जॉन डब्ल्यू गडिस (द) जॉर्ज सी मार्शल
Q. 27. निम्नांकित में से किस विचारक ने लोगों के बीच विश्व व्यवस्था को 'अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था' की तुलना में अधिक मौलिक और बुनियादी माना है ?
(अ) सी जी रोजेनबर्ग (ब) जॉन निस्बत
(स) हेडली बुल (द) जॉर्ज एफ कैनन
Q. 28. निम्नलिखित में से किस देश की सेना ने भारत की सहायता से 'ऑपरेशन ऑल क्लियर' संचालित किया ?
(अ) भूटान (ब) नेपाल (स) श्रीलंका (द) मालदीव
Q. 29. निम्नांकित में से किस विचारक ने 'आवश्यकता की पदानुक्रमिकता' का विचार प्रस्तुत किया ?
(अ) क्रिस अरगाइरिस (ब) अब्राहम मैस्लो
(स) रेन्सिस लिकर्ट (द) फ्रेडरिक हर्जबर्ग
Q. 30. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तकें हेन्स जे मोर्गेन्थाऊ द्वारा लिखित है ?
a. दी परपज ऑफ अमेरिकन पॉलिटिक्स
b. ट्रुथ एंड पावर
c. इन डिफेंस ऑफ नेशनल इंटरेस्ट
सही उत्तर है -
(अ) a और b (ब) a और c
(स) b और c (द) a, b और c
Q. 31. निम्नलिखित में से कौन यह मानता है कि "शक्ति उत्पादक है अर्थात शक्ति पहचान और व्यक्ति-परकता (सब्जेक्टिविटी) का निर्माण करती है" ?
(अ) मिशेल फूको (ब) माइकल वाल्जर
(स) रॉबर्ट नोजिक (द) थेडा स्कॉकपॉल
Q. 32. निम्नलिखित में से किसका यह मत है कि 'अधिकारों के सार्वभौमिक सिद्धांत की खोज एक भ्रमित खोज है' ?
(अ) माइकल सेन्डल (ब) आइरिस मोरिस यंग
(स) क्विंटन स्किनर (द) माइकल वॉल्जर
Q. 33. निम्नांकित विद्वानों में से किसने अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था को 'एक व्यक्ति कार्यपालिका' कहा है ?
(अ) अरेन्ड लिज्फर्ट (ब) मोरिस डुवर्जर
(स) गिलक्राइस्ट (द) वॉल्टजर बैजहॉट
Q. 34. 'परतकेक संघवाद' (Layercake Federalism) शब्दावली किस प्रकार के संघवाद के लिए प्रयुक्त होती है ?
(अ) दोहरा संघवाद (ब) सहयोगी संघवाद
(स) रचनात्मक संघवाद (द) सौदेबाजी का संघवाद
Q. 35. निम्नलिखित में से किसने यह मत दिया है कि बार-बार विरोधाभास के बावजूद भारत में स्थायी रुझान बहुलवाद, क्षेत्रवाद और विकेंद्रीकरण की ओर है ?
(अ) पॉल ब्रास (ब) सुरिंदर जोधका
(स) जेम्स मेनर (द) ई श्रीधरन
Q. 36. 'भारत बनाम इंडिया' सर्वप्रथम किसके द्वारा गढ़ा गया ?
(अ) शरत अनंतराव जोशी (ब) ए आर देसाई
(स) कांता रणदिवे (द) एन एम जोशी
Q. 37. निम्नलिखित में से कौनसा विचारक 'स्थापित संप्रभुता एवं अर्जित संप्रभुता' में भेद करता है ?
(अ) थॉमस हॉब्स (ब) जेम्स बुकानन
(स) मेकियावेली (द) हेराल्ड लास्की
Q. 38. निम्नलिखित में से किसने यह कहा था कि भारत में मौलिक अधिकार उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा की नींव पर निर्भर करते हैं ?
(अ) अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर (ब) के एम मुंशी
(स) डॉ बी आर अंबेडकर (स) सी राजगोपालाचारी
Q. 39. निम्नलिखित में से कौन 'सामाजिक तार्किकता' को संघवाद का आधार मानता है ?
(अ) एन्ड्रयू लिंकलेटर (ब) विलियम रिकर
(स) लुइस टिल्लीन (द) चार्ल्स टार्लटन
Q. 40. निम्नांकित विद्वानों में से किसने भारत को 'लोकतांत्रिक विकासात्मक राज्य' के रूप में परिभाषित किया है ?
(अ) पॉल ब्रास (ब) उदय मेहता
(स) रजनी कोठारी (द) जेम्स मेनर
Q. 41. निम्नलिखित में से किसका यह मानना रहा है कि राज्य के नीति निर्देशक तत्वों की विषय वस्तु एक सीमा तक उपनिवेशवाद विरोधी क्रांति की देन थी ?
(अ) मौरिस जॉन्स (ब) के सी व्हीयर
(स) ग्रेनविल ऑस्टिन (द) मायरन वीनर
Q. 42. निम्नांकित विचारकों में से किसका यह तर्क है कि अधिनायक एक ऐसे व्यक्ति का शासन है जिसने प्रमुख रूप से विरासत द्वारा अपना स्थान प्राप्त नहीं किया है अपितु बल या सहमति से और सामान्यतः दोनों के संयोजन से प्राप्त किया है ?
(अ) अल्फ्रेड काबां (ब) हरमन फाइनर
(स) हेरोल्ड लॉस्की (द) गार्नर
Q. 43. निम्नलिखित में से कौनसा विचारक यह मानता है कि परंपरागत राजनीति की वैज्ञानिक 'सैद्धांतिक कुपोषण या तथ्यों के अतिरेक' से पीड़ित थे ?
(अ) कार्ल पॉपर (ब) डेविड ईस्टन
(स) दांते जर्मीनो (द) अर्नाल्ड ब्रेख्त
Q. 44. निम्नांकित में कौन-सी भारतीय पंथनिरपेक्षता की विशेषता नहीं मानी जा सकती है ?
(अ) इसका बहु-मूल्य चरित्र है
(ब) यह विशिष्ट सामुदायिक अधिकार को भी स्वीकार करता है
(स) यह सिद्धांतवादी अलगाव के विचार के प्रति वचनबद्ध है
(द) यह नैतिक तार्किकता के एक अलग प्रतिमान के प्रति वचनबद्ध नहीं है
Q. 45. तेलंगाना राज्य विधान परिषद में सीटों की संख्या है ?
(अ) 32 (ब) 36 (स) 40 (द) 44
Q. 46. शब्द 'राजनीतिक दल' भारत के संविधान में पहली बार अंत: स्थापित किया गया -
(अ) 52 वें संशोधन द्वारा
(ब) 65 वें संशोधन द्वारा
(स) 78 वें संशोधन द्वारा
(द) 91 वें संशोधन द्वारा
Q. 47. निम्नलिखित विचारकों में से कौन-सा 'संसाधनों की समानता' का खंडन करता है ?
(अ) जॉन रॉल्स (ब) रॉनाल्ड डॉर्किन
(स) एरिक रॉकोव्स्की (द) माइकल वॉल्जर
Q. 48. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधान के तहत राज्य निर्वाचन आयुक्त को राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है ?
(अ) अनुच्छेद 243 ढ़ (ब) अनुच्छेद 243 ट (1)
(स) अनुच्छेद 243 ठ (द) अनुच्छेद 243 ड (1)
Q. 49. निम्नलिखित विद्वानों में से किसने सर्वप्रथम संसदीय व्यवस्था को प्रधानमंत्रीय शासन की संज्ञा दी है ?
(अ) रिचर्ड क्रॉसमैन (ब) मेकिन्टोश
(स) अरेन्ड लिज्फर्ट (द) वॉल्टर लिपमेन
Q. 50. निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारत के उच्चतम न्यायालय की पीठ पहली बार दिल्ली से बाहर अधिविष्ठ हुई ?
(अ) हैदराबाद (ब) श्रीनगर
(स) ग्वालियर (द) भोपाल
Q. 51. सैमुअल ब्रिटन, निम्नलिखित में से किसे लोकतंत्र का आर्थिक परिणाम मानता है ?
(अ) राजकोषीय घाटा (ब) शून्य आधारित बजट
(स) सहभागी बजट (द) राजकोषीय लाभांश
Q. 52. निम्नलिखित में से किसने भीमराव अंबेडकर को प्रारूप संवधान की संवीक्षा समिति का सभापति निर्वाचित/ नियुक्त किया ?
(अ) संविधान सभा के अध्यक्ष ने
(ब) संविधान सभा के सदस्यों ने
(स) प्रारूप संविधान की सविंक्षा समिति के सदस्यों ने
(द) केंद्रीय सरकार ने
Q. 53. निम्नलिखित देशों में लोकतंत्र की स्थापना से पूर्व हुई क्रांतियों से संबंधित निम्न में से कौन सा युग्म सही नहीं है ?
(अ) मिस्र | मखमली क्रांति |
(ब) ट्यूनिशिया | चमेली (जेस्मिन) क्रांति |
(स) म्यांमार | केसरीया क्रांति |
(द) कुवैत | नीली क्रांति |
Q. 54. निम्नलिखित में से किसे जॉन रॉल्स न्याय के सिद्धांत का 'प्राथमिक विषय' की संज्ञा देते हैं ?
(अ) मूल स्थिति (ब) मूल संरचना
(स) विशेष पूर्वता क्रम (द) न्याय उचितता के रूप में
Q. 55. भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम, 1961 के अनुसार मंत्रिमंडलीय सचिवालय को आवंटित भारत सरकार का कार्य...….... को आवंटित किया जाता है और सदैव उन्हें आवंटित किया जाएगा।
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री
(स) गृह मंत्री (द) कैबिनेट सचिव
Q. 56. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने यह मत दिया है कि कल्याणकारी राज्य बनाने का कोई भी प्रयास अंततोगत्वा सर्वसत्तावाद को जन्म देगा ?
(अ) मिशेल फूको (ब) रॉल्फ मिलिबैंड
(स) फ्रेडरिक हेयक (द) रॉबर्ट नोजिक
Q. 57. निम्नलिखित में से कौन है मानता है कि "सकारात्मक स्वतंत्रता की अवधारणा के बारे में रूसोवादी रूपरेखा को अपनाने में यह खतरा है कि इससे सर्वाधिकारवाद को बढ़ावा मिल सकता है" ?
(अ) रॉल्फ मिलिबैंड (ब) मिल्टन फ्रीडमैन
(स) चार्ल्स टेलर (द) आइजिया बर्लिन
Q. 58. निम्नांकित विचारकों में से किसने राजनीतिक निर्णय की प्रक्रिया में 'आर्थिक प्रतिरूपों' का प्रयोग किया है ?
(अ) रॉबर्ट डाहल (ब) एल्विन टॉफलर
(स) हैरोल्ड लासवेल (द) एंथोनी डाउंस
Q. 59. निम्नलिखित में से किस संसदीय (लोकसभा) निर्वाचन क्षेत्र में लोक सभा निर्वाचन 2019 के लिए सर्वाधिक प्रत्याशी खड़े हुए थे ?
(अ) आसनसोल (ब) वेल्लोर
(स) निजामाबाद (द) अनंतनाग
यह भी पढ़ें - HTET PGT Political Science Solved Question Paper 2020
Q. 60. निम्नलिखित में से किस विद्वान का यह मत है कि भारत में निर्वाचकीय राजनीति में सहभागिता ने जातियों के पद सोपान की जगह जातियों के लोकतंत्र की रचना की है ?
(अ) सुहास पल्सीकर (ब) सुदीप्त कविराज
(स) योगेंद्र यादव (द) रजनी कोठारी