Search Suggest

[Solved] RPSC College Lecture Political Science Question Paper 2014

RPSC College Lecture Political Science Solved Question Paper 2014. RPSC Assistant Professor political science (College Cader) solved Question Paper.

RPSC College Lecture Political Science -1 Solved Question Paper 2014

RPSC Exam hold on 01 July 2016. College Lecture Political Science Exam hold on 01 July 2016. RPSC Assistant Professor (College Cader) solved Question Paper. RPSC Political Science Previous Year Solved Question Paper. RPSC Previous Year Question Paper.

इस आर्टिकल में राजस्थान लोक सेवा आयोग कॉलेज व्याख्याता राजनीति विज्ञान 2014 का प्रथम पेपर का हल प्रश्न पत्र (solved Question Paper) दिया गया है। यह परीक्षा 01 जुलाई 2016 को आयोजित की गई थी।

RPSC College Lecture Political Science -1 Solved Question Paper 2014.

Total Question - 150

राजनीति शास्त्र/ Political Science/First Paper

Q. 01. निम्न में से कौन सा 'अर्थशास्त्र' का सही घटक नहीं है ?
(अ) यथार्थवाद                       (ब) नैतिकता निरपेक्ष
(स) राज्यशासन कला              (द) भौतिकवाद

 

Q. 02. निम्न में से कौन सा जोड़ा सुमेलित नहीं है -
(अ) बुद्ध - धम्म
(ब) कौटिल्य - राज्य के साथ भुजाएं
(स) महावीर - निर्वाण

 

Q. 03. निम्न में से कौन से ग्रंथ में स्वामी दयानंद सरस्वती ने राजतंत्र की अवधारणा को लिया -
(अ) अर्थशास्त्र                             (ब) मनुस्मृति
(स) दी लाइफ डिवाइन                   (द) आनंदमठ

 

Q. 04. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A सूची B 
a. दयानंद सरस्वती1. प्राकृतिक अधिकारों की अवधारणा
b. सैयद अहमद खान2. आध्यात्मिक राष्ट्रवाद
c. अरविंद घोष3. धर्मानिरपेक्ष शिक्षा व इस्लाम धर्मशास्त्र
d. राम मोहन रॉय4. वैदिक पुनरुत्थान

कूट -
(अ) a-4, b-2, c-3, d-1     (ब) a-4, b-3, c-2, d-1
(स) a-2, b-3, c-4, d-1     (द) a-3, b-2, c-4, d-1

 

Q. 05. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (लेखक)सूची B (पुस्तक)
a. सैयद अहमद खान1. सत्यार्थ प्रकाश
b. दयानंद सरस्वती2. लाइफ डिवाईन
c. अरविंद घोष3. कोजेज ऑफ़ इंडियन रिवॉल्ट
d. दादा भाई नौरोजी4. पॉवर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया

कूट -
(अ) a-4, b-3, c-2, d-1     (ब) a-4, b-2, c-3, d-1
(स) a-3, b-4, c-2, d-1     (द) a-3, b-1, c-2, d-4

 

Q. 06. निम्न में से कौन चमत्कारी तत्वशास्त्री की बजाय अनुभवात्मक अर्थशास्त्री जाना जाता है ?
(अ) दयानंद सरस्वती               (ब) जवाहरलाल नेहरू
(स) दादाभाई नारोजी               (द) महात्मा गांधी

 

Q. 07. राम मनोहर लोहिया समर्थक थे -
(अ) विकेंद्रित समाजवाद के
(ब) परंपरागत मार्क्सवाद के
(स) श्रेणी समाजवादी के
(द) श्रमिक संघवाद के

 

Q. 08. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A सूची B 
a. महात्मा गांधी1. सर्वोदय
b. जयप्रकाश नारायण2. पंचशील
c. जवाहरलाल नेहरू3. न्यासिता
d. विनोबा भावे4. संपूर्ण क्रांति

कूट -
(अ) a-3, b-4, c-2, d-1     (ब) a-4, b-3, c-2, d-1
(स) a-2, b-4, c-3, d-1     (द) a-4, b-2, c-1, d-3

 

Q. 09. कथन (A) : सत्याग्रह प्रतिरोध की अवधारणा का एक आध्यात्मिक एवं नीतिवादी स्वरूप है
तर्क (R) : क्योंकि यह नैतिक स्वदेशी आवाज पर बल नहीं देता।
कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 

Q. 10. निम्न में से डॉ भीमराव अंबेडकर की विचारधारा का कौन सा लक्षण नहीं है ?
(अ) व्यक्तित्व का महत्व            (ब) तर्कसंगत
(स) समता समाज                   (द) श्रेणीकृत समानता

 

Q. 11. जवाहरलाल नेहरु की प्रजातांत्रिक समाजवाद की अवधारणा में निम्न में से कौन सा लक्षण नहीं है ?
(अ) योजना                             (ब) आर्थिक समानता
(स) रूढ़िवादी                          (द) सामाजिक परिवर्तन

 

Q. 12. निम्नलिखित प्राचीन लेखकों में से किसे लोग 'भारत का मैकियावेली' कहते हैं ?
(अ) कौटिल्य                               (ब) शुक्र
(स) मनु                                      (द) बृहस्पति

 

Q. 13. जैन धर्म के अनुसार जीवन का उच्चतम लक्ष्य है -
(अ) शक्ति अर्जन                               (ब) पूर्ण संतोष
(स) निर्वाण/मोक्ष                               (द) धन उपार्जन

 

Q. 14. दलविहीन लोकतंत्र के सिद्धांत के समर्थक कौन थे ?
(अ) राम मनोहर लोहिया          (ब) जयप्रकाश नारायण
(स) जवाहरलाल नेहरू             (द) राजेंद्र प्रसाद

 

Q. 15. 'मार्क्स, गांधी एंड सोशलिज्म' पुस्तक के लेखक कौन थे ?
(अ) विनोब भावे                        (ब) राम मनोहर लोहिया
(स) राजेंद्र प्रसाद                        (द) जवाहरलाल नेहरू

 

Q. 16. संविधान सभा में गांव को भारत की राजनीतिक व्यवस्था की आधार इकाई बनाने का विरोध किसने किया था ?
(अ) एच वी कामथ                  (ब) बीआर अंबेडकर
(स) जवाहरलाल नेहरू             (द) के एम मुंशी

 

Q. 17. कौटिल्य की षाडगुण्य नीति का कौन सा पक्ष 'चढ़ाई करने' से संबंधित है ?
(अ) आसन                                     (ब) विग्रह
(स) संश्रय                                        (द) यान

 

Q. 18. निम्नलिखित में से कौन बौद्ध परंपरा से संबंधित नहीं है ?
(अ) अश्वघोष                                   (ब) नागार्जुन
(स) कुंडाचार्य                                   (द) दिंगनाग

 

Q. 19. जियाउद्दीन बरनी से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. उन्होंने भारतीय राजनीतिक चिंतन में सर्वप्रथम व्यक्ति की संकल्पना प्रस्तुत की।
II. उन्होंने समाज में व्यवस्था के स्थापनार्थ धर्म के इस्लामी विचार एवं राजस्व के टर्की के विचार को जोड़ा।
(अ) केवल I सही है                 (ब) केवल II सही है
(स) I एवं II सही है                  (द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 20. 'जवाबित' का सिद्धांत संबंधित है ?
(अ) प्राकृतिक कानून                     (ब) दैवी कानून
(स) शाश्वत कानून                          (द) राज्य कानून

 

Q. 21. राजा राममोहन राय के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए -
(अ) उन्होंने 'न्यू टेस्टामेंट' के नैतिक सिद्धांतों का समर्थन किया
(ब) उन्होंने न्याय की जूरी प्रणाली का विरोध किया
(स) उनका सोचना था कि संस्कृत ज्ञान में भारत को अंधकार में रखा
(स) उन्होंने मूर्ति पूजा को अस्वीकार किया

 

Q. 22. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक स्वामी दयानंद द्वारा लिखी हुई नहीं है ?
(अ) ऋग्वेदादिभाष्य भूमिका           (ब) अष्टाध्यायी भाष्य
(स) महानिर्वाण तंत्र                      (द) संस्कार विधि

 

Q. 23. मुसलमानों के बीच लोकप्रिय राजनीतिक आंदोलन को हतोत्साहित करने के लिए सर सैयद अहमद खान ने विशेषतः किस राजनीतिक संस्था की स्थापना की थी ?
(अ) मुहम्मडन एंगलो-ओरिएंटल डिफेंस एसोसिएशन ऑफ अपर इंडिया
(ब) यूनाइटेड इंडियन पैट्रिओटिक एसोसिएशन
(स) मुहम्मडन पोलिटिकल एसोसिएशन
(द) ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन

 

Q. 24. ई वी रामास्वामी नायकर ने स्वराज की राष्ट्रवादी मांग को कहा :
(अ) आत्मसम्मान की अभिव्यक्ति
(ब) संस्कृतिक मानववाद की पुकार
(स) बहुलतावाद की स्वीकृति
(द) स्थानीय प्रभुओं की साजिश

 

Q. 25. एम के गांधी के हिंद स्वराज के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए -
(अ) यह हिंसक राष्ट्रवादियों का प्रत्युत्तर है
(ब) यह स्वराज को 'स्वशासन' के रूप में परिभाषित करती है
(स) यह ब्रिटिश राज को 'आधुनिक सभ्यता' के रूप में देखती है
(द) यह संवाद शैली में लिखी गई है

 

Q. 26. बी आर अंबेडकर द्वारा स्थापित अंतिम राजनीतिक दल था :
(अ) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
(ब) इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी
(स) ऑल इंडिया शेड्यूल कास्ट फेडरेशन

 

Q. 27. विनोबा भावे द्वारा प्रणीत 'ऋषि खेती' के सिद्धांत का अर्थ है -
(अ) आश्रमों द्वारा संगठित खेती
(ब) बेलों के प्रयोग बिना खेती
(स) समुदाय खेती
(द) निर्वाह खेती

 

Q. 28. जयप्रकाश नारायण की लोकतंत्र की समझ का सार तत्व है ?
(अ) व्यावसायिक प्रतिनिधित्व
(ब) हृदय परिवर्तन से वर्ग सहयोग
(स) क्रांतिकारी जन इच्छा
(द) अराजकतावाद

 

Q. 29. अमर्त्य सेन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
I. वे 'पेरेटो अनुकूलतम' की सराहना करते हैं।
II. वे संसाधनों की क्षमता के बजाय क्षमता क्षमताओं की समता पर जोर देते हैं।
(अ) केवल I सही है                 (ब) केवल II सही है
(स) I एवं II सही है                  (द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 30. अमर्त्य सेन को उनके किस काम के लिए वर्ष 1988 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया ?
(अ) मानव विकास सूचकांक का निर्माण
(ब) सामाजिक चयन सिद्धांत
(स) जेंडर असमानताओं का अध्ययन
(द) अकाल का अर्थशास्त्र

 

Q. 31. यथार्थ प्रभुसत्ता का तात्पर्य है :
(अ) कानूनी प्रभुसत्ता
(ब) आदेशों का वास्तविक आज्ञापालन
(द) राजनीतिक संप्रभुता

 

Q. 32. निम्न में से कौन सी स्कूल का यह तर्क है कि प्रभुसत्ता की अवधारणा को राजनीति सिद्धांत से हटा देना चाहिए ?
(अ) बहुलवाद                          (ब) आदर्शवाद
(स) फासीवाद                          (द) मार्क्सवाद

 

Q. 33. 'सैबैल्टेर्न' (उपेक्षित वर्ग) के अनुसार, राज्य का कार्य प्रोत्साहन देना है -
(अ) प्रभावशाली वर्ग के हितों को
(ब) हाशिए पर खड़े समुदायों के हितों को
(स) शासक वर्ग के हितों को
(द) विशिष्ट वर्ग के हितों को

 

Q. 34. निम्न में से वह कौन सी पद्धति है, जिसके माध्यम से विकासशील देश, उत्तर-उपनिवेशवादी राज्य पर अपना प्रभाव स्थापित करते हैं ?
(अ) राजनय                           (ब) आर्थिक सहायता
(स) व्यापार                            (द) वाणिज्य

 

Q. 35. मैक्स वेबर के अनुसार, सर्वश्रेष्ठ वैध्य सत्य है -
(अ) परंपरागत है                            (ब) चमत्कारी है
(स) विधिक-विवेकपूर्ण है                 (द) विधिक है

 

Q. 36. मार्क्स के अनुसार कोई भी राजनीतिक व्यवस्था वैध नहीं है, जब तक वह बल नहीं देती :
(अ) मनुष्य की मुक्ति के लिए
(ब) कानून एवं व्यवस्था स्थापित करने के लिए
(स) मनुष्य के नैतिक उत्थान पर
(द) अच्छे जीवन पर

 

Q. 37. निम्न में से कौन सा वैध्यता का आश्य बताता है -
(अ) इसका तात्पर्य प्रभावशाली राजनीतिक व्यवस्था से है
(ब) इसका तात्पर्य है कि ऐसी आस्था उत्पन्न करना और उसे कायम रखना की प्रचलित राजनीतिक संस्थाएं समाज के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है
(स) इसका तात्पर्य आस्था से है कि प्रचलित राजनीतिक संस्थाओं में सुधार करना
(द) इसका तात्पर्य है कि शासन की प्रक्रिया में परिवर्तन लाना

 

Q. 38. निम्न में से कौन सा जोड़ा सम्मिलित नहीं है -
(अ) विधिसम्मत संप्रभुता - कानूनी
(ब) यथार्थ संप्रभुता - तथ्यात्मक
(स) नामधारी संप्रभुता - वह जो शक्ति का यथार्थ में प्रयोग करता है
(द) लोकप्रिय संप्रभुता - जनता की शक्ति

 

Q. 39. अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व के लिए निम्न में से कौन सी पद्धति सर्वश्रेष्ठ हैं ?
(अ) अनुपातिक प्रतिनिधित्व
(ब) एकल मत प्रणाली
(स) सामूहिक मत प्रणाली
(द) प्रॉक्सी प्रणाली

 

Q. 40. निम्न विचारकों में से प्रथम वैज्ञानिक समाजवादी विचारक कौन माना जाता है ?
(अ) संत साइमन                              (ब) प्रूधों
(स) रॉबर्ट ओवन                               (द) कार्ल मार्क्स

 

Q. 41. कथन (A) : फासीवाद प्रजातंत्र का शत्रु है।
तर्क (R) : यह व्यक्ति स्वतंत्रता को पूर्ण रूप से नष्ट करता है।
कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 

Q. 42. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (समकालीन उदारवाद के चिंतक)सूची B (मूल विचार)
a. आइजिया बर्लिन1. रचनात्मक स्वतंत्रता
b. एफ ए हेयक2. उत्तरोत्तर परिवर्तन
c. कार्ल पॉपर3. नकारात्मक स्वतंत्रता
d. सी बी मैक्सफर्सन4. अन्याय एवं दुर्भाग्य में अंतर

कूट -
(अ) a-3, b-4, c-1, d-2     (ब) a-1, b-2, c-3, d-4
(स) a-3, b-4, c-2, d-1     (द) a-2, b-1, c-4, d-3

 

Q. 43. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (समकालीन उदारवाद के चिंतक) सूची B (मूल विचार)
a. लेनिन1. जनता की स्वत: स्फूर्तता
b. रोजा लक्जमबर्ग2. निष्क्रिय क्रांति
c. माओ त्से तुंग3. क्रांति का अग्रदल
d. ग्राम्शी4. जन दिशा

कूट -
(अ) a-1, b-3, c-2, d-4     (ब) a-3, b-1, c-4, d-2
(स) a-4, b-2, c-3, d-1     (द) a-3, b-4, c-2, d-1

 

Q. 44. निम्नलिखित में से क्या पर्यावरणवाद की अनुरूपता में नहीं है ?
(अ) स्पेसशिप पृथ्वी
(ब) गाया (Gaia) पूर्वकल्पना
(स) कार्टेजियन - न्युटोनियन विचारचित्र
(द) जैव केंद्रित समता

 

Q. 45. नारीवाद की कौन सी धारा यह रेखांकित करती है कि 'महिला का रास्ता बेहतर रास्ता है।'
(अ) आमूल परिवर्तनवादी नारीवाद
(ब) उदारवादी नारीवाद
(स) समाजवादी नारीवाद
(द) संस्कृतिक नारीवाद

 

Q. 46. एडम स्मिथ से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. वे अहस्तक्षेपवाद के पक्षधर थे, किंतु न्यूनतम राज्य के नहीं।
II. उन्होंने शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं श्रम-नियमनों में बड़ी संख्या में सरकारी कार्यक्रमों का समर्थन किया था।
कूट -
(अ) केवल I सही है                 (ब) केवल II सही है
(स) I एवं II सही है                 (द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 47. मार्क्सवादी परिप्रेक्ष्य में राज्य से संबंधित त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए -
(अ) राज्य समाज की अधिसंरचना का एक घटक है
(ब) सर्वहारा क्रांति के बाद राज्य का उन्मूलन कर दिया जाएगा
(स) राज्य समाज में विरोधपूर्ण वर्ग विभाजनों की रचना है
(द) अधीनस्थ वर्गों के लिए राज्य सदैव अधिनायकवादी होता है।

 

Q. 48. उत्तर-औपनिवेशिक राज्य के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए -
I. प्रशासकीयता एक निरंतर एवं वर्धमान सरोकार है।
II. यह एक सशक्त राज्य की एक निरंकुश राज्य से विभेदित करता है।
कूट -
(अ) केवल I सही है                 (ब) केवल II सही है
(स) I एवं II सही है                 (द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 49. संप्रभुता पर ऑस्टिन के त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए
(अ) प्रभुसत्ताधारी सहित होने पर ही कोई समाज राजनीतिक एवं स्वतंत्रत होता है।
(ब) कोई अमूर्त धारणा प्रभुसत्ताधारी नहीं हो सकती हैै।
(स) कानून उच्चाधिकारी द्वारा अधीनस्थ को दिया गया आदेश है।
(द) तथ्य सम्मत एवं विधि सम्मत प्रभुसत्ता में भेद होता है।

 

Q. 50. निम्नलिखित में से क्या अन्ना आरेंट की 'शक्ति की संकल्पना' से संबंधित नहीं है ?
(अ) आत्मपरकताओं की निर्माता
(ब) 'के ऊपर' नहीं, 'के प्रति' शक्ति
(स) सहमति के रूप में शक्ति
(द) सामूहिक कार्रवाई के कारण बढ़ी हुई क्षमता

 

Q. 51. वैध शक्ति मानी जाती है -
(अ) सत्ता (प्राधिकार)                          (ब) प्रभाव
(स) छल योजन                                  (द) बल

 

Q. 52. अधिकारों पर बर्क-पेन विवाद केंद्रित नहीं था :
(अ) अधिकारों के संदर्भगत या सार्वभौमिक होने पर
(ब) अधिकारों के वास्तविक या काल्पनिक होने पर
(स) अधिकारों के ऐतिहासिक या प्राकृतिक होने पर
(द) अधिकारों के आर्थिक या राजनीतिक होने पर

 

Q. 53. स्वतंत्रता के मार्क्सीय संकल्पना के अनुरूप क्या है ?
A. विच्छिन्नता का अंत
B. मानवीय रचनाधर्मिता की अभिव्यक्ति
C. विचारधारा के प्रति निष्ठा
D. आत्मसिद्धि
कूट -
(अ) A, B एवं D                         (ब) B एवं D
(स) A एवं C                               (द) केवल C

 

Q. 54. निम्नलिखित में से कौन 'संसाधनों की क्षमता' से संबंधित नहीं है ?
(अ) जॉन रॉल्स                           (ब) एरिक रोकोवस्की
(स) रोनाल्ड ड्वोर्किन                    (द) माइकल वॉल्जर

 

Q. 55. जॉन रॉल्स के सिद्धांत से संबंधित पदावली नहीं है ?
(अ) अज्ञान का पर्दा                  (ब) लॉकीय परंतुक
(स) मूल स्थिति                        (द) विशेष पूर्वता क्रम

 

Q. 56. लोकतंत्र के चिर सम्मत सिद्धांत के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए -
(अ) यह निर्देशित लोकतंत्र का एक प्रकार है
(ब) यह एक प्रत्यक्ष - सहभागी लोकतंत्र है
(स) यह सद्जीवन अर्जित करने की ओर लक्षित सामान्य हित को पूरा करता है
(द) यह लोकतंत्र का एक पूर्व उदारवादी सिद्धांत है

 

Q. 57. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (लोकतांत्रिक सिद्धांत)सूची B (विचारक)
a. संरक्षक लोकतंत्र1. शुंपीटर
b. विकासात्मक लोकतंत्र2. जे एस मिल
c. लोकतांत्रिक अभिजनवाद3. रॉबर्ट डाहल
d. बहुलवादी लोकतंत्र4. जेरेमी बेंथम

कूट -
(अ) a-1, b-3, c-4, d-2     (ब) a-1, b-2, c-3, d-4
(स) a-2, b-1, c-4, d-3     (द) a-4, b-2, c-1, d-3

 

Q. 58. लोकतंत्र पर मार्क्स के विचारों से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए -
I. प्रबोधन - परंपरा में वे लोकतंत्र को एक आंगिक समुदाय के रूप में देखते हैं।
II. बुर्जुआ और लोकतंत्र अक्सर अनुकूल बुर्जुआ आंतक में बदल जाता है।
कूट -
(अ) केवल I सही है                 (ब) केवल II सही है
(स) I एवं II सही है                  (द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 59. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिनिधियात्मक लोकतंत्र का प्रतिरूप है ?
(अ) बहुलतंत्र
(ब) जनमत संग्रहमूलक लोकतंत्र
(स) जन लोकतंत्र
(द) सर्वाधिकारवादी लोकतंत्र

 

Q. 60. उस शब्दावली को पहचानिए, जो विमर्शी लोकतंत्र से संबंधित नहीं है ?
(अ) बहस पर आधारित सहमति
(ब) पूर्व - नियत वरीयताएं
(स) खुली एवं बल प्रयोग विहिन बहसें
(द) आदर्श भाषण दशा

 

Q. 61. लचीले संविधान का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण निम्नलिखित में से कौन सा देश है ?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका                   (ब) फ्रांस
(स) ब्रिटेन                                         (द) चीन

 

Q. 62. निम्न में से विश्व का सबसे शक्तिशाली द्वितीय सदन कौन सा है ?
(अ) सीनेट (अमेरिका)              (ब) सिनेट (कनाडा)
(स) लॉर्ड सभा (ब्रिटेन)              (द) राज्यसभा (भारत)

 

Q. 63. निम्न में से वह ग्रंथ कौन सा है जिसमें शक्ति विभाजन का सिद्धांत सूत्रित हुआ है ?
(अ) इंट्रोडक्शन टू द प्रिंसिपल ऑफ मॉरल्स एंड लेजिसलेशन
(ब) रिप्रेजेंटेटिव गवर्नमेंट
(स) द स्पिरिट ऑफ लॉज
(द) द पॉलिटिक्स

 

Q. 64. निम्न जोड़ों में से कौन सा सुमेलित नहीं है :
(अ) एकात्मक सविधान - एक केंद्रीय सरकार
(ब) संघीय संविधान - केंद्र एवं राज्यों के बीच शक्तियों का बंटवारा
(स) संसदीय शासन प्रणाली - प्रधानमंत्री के निर्धारित कार्यकाल होती है
(द) अध्यक्षीय शासन प्रणाली - राष्ट्रपति दोनों नामधारी एवं यथार्थ कार्यपालिका होता है

 

Q. 65. निम्न में से किसने अपने संविधान में इकाइयों को संघ से पृथक होने का अधिकार दिया है ?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका ने               (ब) कनाडा ने
(स) भारत ने                                     (द) चीन ने

 

Q. 66. चीन में, निम्न में से किसके पास वास्तविक सत्ता है ?
(अ) राष्ट्रीय जन कांग्रेस                (ब) राष्ट्रपति
(स) स्थाई समिति                       (द) उपाध्यक्ष

 

Q. 67. निम्न में से कौन सा कथन सही है :
(अ) ब्रिटेन का प्रधानमंत्री एक विधेयक को जनमत संग्रह के लिए प्रस्तुत कर सकता है।
(ब) चीन का प्रधानमंत्री एक विधेयक को जनमत संग्रह के लिए प्रस्तुत कर सकता है।
(स) फ्रांस का प्रधानमंत्री एक विधेयक को जनमत संग्रह के लिए प्रस्तुत कर सकता है।
(द) भारत का प्रधानमंत्री एक विधेयक को जनमत संग्रह के लिए प्रस्तुत कर सकता है।

 

Q. 68. निम्न देशों में से किसमें द्वैध नागरिकता की व्यवस्था है ?
(अ) ब्रिटेन में                                      (ब) फ्रांस में
(स) संयुक्त राज्य अमेरिका में                 (द) चीन में

 

Q. 69. निम्न अंगों में से अमेरिकन संविधान में संतुलन रखने वाला पहिया कौनसा माना जाता है ?
(अ) राष्ट्रपति                          (ब) सर्वोच्च न्यायालय
(स) सीनेट                             (द) प्रतिनिधि सभा

 

Q. 70. कथन (A) : ब्रिटेन की दल प्रणाली को द्वि दलीय प्रणाली कहा जाता है।
तर्क (R) : यह इसलिए, क्योंकि व्यवहार में राष्ट्रीय कार्यों में केवल दो दलों की ही प्रमुख भूमिका है।
कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 

Q. 71. "इंग्लैंड की संसद सब कुछ करने में सक्षम है सिवा औरत को आदमी और आदमी को औरत बनाने।" निम्नलिखित में से यह कथन किसका है ?
(अ) बेजहॉट                                 (ब) लार्ड ब्राइस
(स) डी लोम्बे                                (द) एच जे लास्की

 

Q. 72. "हम संविधान के अधीन है, लेकिन सविधान वही है जो न्यायधीश कहते हैं"। निम्नलिखित में यह कथन किसका है?
(अ) जस्टिस मार्शल
(ब) अमेरिका का सर्वोच्च न्यायालय
(स) मुख्य न्यायाधीश ह्यूज
(द) लार्ड ब्राइस

 

Q. 73. अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यकाल है :
(अ) 7 वर्ष      (ब) 5 वर्ष      (स) 4 वर्ष      (द) 6 वर्ष

 

Q. 74. किस देश के राष्ट्रपति को स्वविवेकी अधिकार प्रदान है ?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति
(ब) फ्रांस के राष्ट्रपति
(स) स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति
(द) इंग्लैंड के सम्राट

 

Q. 75. 'द अमेरिकन प्रेसीडेंसी' पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(अ) ब्राउन एस                       (ब) कॉरविन ई एस
(स) एच जे लास्की                  (द) विल्सन डब्ल्यू

 

Q. 76. चीनी संविधान के अनुच्छेद 1 से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए -
I. जनता के जनवादी अधिनायकवाद के अंतर्गत, जनवादी चीन गणराज्य एक समाजवादी है।
II. इसका नेतृत्व चीन की जनता करती है तथा यह मजदूरों एवं किसानों के गठजोड़ पर आधारित है।
कूट -
(अ) केवल I सही है                 (ब) केवल II सही है
(स) I एवं II सही है                  (द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 77. निम्नलिखित में से क्या फ्रांसिसी लोकतंत्र की विशेषता नहीं है ?
(अ) द्वितीय मत पत्र प्रणाली
(ब) अर्द्ध - अध्यक्षात्मक प्रणाली
(स) द्विसदनात्मक संसद

 

Q. 78. देशों के समूह को पहचानिए, जो 'एक दलीय राज्य' हैं ?
(अ) क्यूबा, वेनेजुएला, अंतर
(ब) थाईलैंड, लाओस, स्पेन
(स) सऊदी अरब, इजरायल, पश्चिमी सहारा
(द) चीन, उत्तर कोरिया, वियतनाम

 

Q. 79. निम्नलिखित में से कौन-सी शब्दावली अनन्य रूप से, केवल संघवाद से संबंधित नहीं है ?
(अ) सूची प्रणाली
(ब) द्वि सदनात्मकवाद
(स) संविधान के सर्वोच्च
(द) गणना एवं अवशेष का सिद्धांत

 

Q. 80. केनाडाई फेडरेशन के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए :
(अ) संसदवाद को संघवाद से जोड़ने वाला कनाडा पहला देश था।
(ब) डोमिनियन (फेडरेशन) और प्रांत अपनी शक्तियां संविधान से प्राप्त करते हैं।
(स) अवशिष्ट शक्तियां फेडरेशन को दी गई है।
(द) प्रांतों के उपराज्यपाल प्रांतीय विधानसभा द्वारा निर्वाचित होते हैं।

 

Q. 81. ब्रिटिश संसदीय प्रणाली से असंबंधित शब्दावली को पहचानिए :
(अ) नियंत्रण एवं संतुलन
(ब) छाया मंत्रिमंडल
(स) के साथ-साथ तैरते, और साथ-साथ डूबतेते हैं
(द) वेस्टमिनिस्टर मॉडल

 

Q. 82. निम्नांकित में से कौन सी अमेरिकी अध्यक्षात्मक शासन की विशेषता नहीं है ?
(अ) राष्ट्रपति का अप्रत्यक्ष निर्वाचन
(ब) कांग्रेस के प्रति मंत्रिमंडल का सामूहिक उत्तरदायित्व
(स) कांग्रेस के विधेयकों पर राष्ट्रपति के निषेधाधिकार
(द) कांग्रेस को संदेश भेजने की राष्ट्रपति शक्ति

 

Q. 83. मॉण्टेस्क्यू के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. शक्ति पृथक्करण व्यक्ति स्वातंत्र्य को प्रत्याभूत करता है।
II. यह सिद्धांत फ्रांसीसी राजनीति के उनके अवलोकनों पर आधारित था।
कूट -
(अ) केवल I सही है                 (ब) केवल II सही है
(स) I एवं II सही है                  (द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 84. निम्नलिखित में से कौन सा अमेरिकी प्रतिनिधि से संबंधित नहीं है ?
(अ) जेरीमेंडरिंग                       (ब) पार्क बैरल व्यवस्थापन
(स) लॉग रोलिंग                       (द) फिलिबस्टर

 

Q. 85. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (कार्यपालिका की वैधता का आधार)  सूची B (संबंधित देश)
a. विधायिका से स्वतंत्र राष्ट्रपति, मंत्रिमंडल संसदीय विश्वास के अधीन1. यूनाइटेड किंगडम 
b. राष्ट्रपति एवं मंत्रिमंडल संसदीय विश्वास के अधीन2. संयुक्त राज्य अमेरिका
c. मंत्रिमडल संसदीय विश्वास के अधीन3. फ्रांस
d. राष्ट्रपति विधायिका से स्वतंत्र4. दक्षिण अफ्रीका

कूट -
(अ) a-2, b-4, c-3, d-1     (ब) a-3, b-4, c-1, d-2
(स) a-1, b-3, c-4, d-2     (द) a-3, b-1, c-2, d-4

 

Q. 86. निम्नलिखित में से कौनसा चीन की कार्यपालिका का हिस्सा नहीं है ?
(अ) केंद्रीय सैनिक आयोग            (ब) राज्य परिषद्
(स) राष्ट्रपति                               (द) राष्ट्रीय परिषद्

 

Q. 87. किस राष्ट्रीय विधायिका की स्थायी समिति राष्ट्रीय संसद के साथ राज्य - प्रमुख एवं सर्वोच्च न्यायालय जैसी भी काम करती है ?
(अ) कनाडा का हाउस ऑफ कॉमंस
(ब) स्विट्जरलैंड की संघीय सभा
(स) चीन की राष्ट्रीय जन - कांग्रेस
(द) फ्रांस की राष्ट्रीय सभा

 

Q. 88. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में न्यायिक पुनरावलोकन के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए -
(अ) इसका संविधान में संयुक्त रूप से उल्लेख नहीं हुआ है।
(ब) उच्चत्तम न्यायालय केवल यह पुनरावलोकन करता है की प्रक्रिया का पालन हुआ हो, न की प्रक्रिया के सार तत्व का।
(स) संविधान का संक्षिप्त रूप इस क्षेत्र को विस्तृत कर देता है।
(द) उच्चतम न्यायालय संविधान - संशोधनों के पुनरावलोकन की उपेक्षा करता है।

 

Q. 89. कथन (A) : उधार-संविधानवाद शासकीय शक्तियों के संकेंद्रण पर बल देता है।
कारण (R) : शासकीय शक्तियों का संकेंद्रण स्वेच्छाचारिता की ओर ले जा सकता है।
कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 

Q. 90. कथन (A) : यूनाइटेड किंगडम में संसद संप्रभु है।
कारण (R) : संसद की शक्ति का क्षेत्र और अभ्यास, असीमित है।
कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 

Q. 91. निम्न कथनों में से कौन सा कथन सही है :
(अ) उद्देशिका संविधान का भाग नहीं है
(ब) उद्देशिका में संशोधन नहीं किया जा सकता है
(स) उद्देशिका संविधान का भाग है
(द)  उद्देशिका का का गौण महत्व है

 

Q. 92. कथन (A) : भारत ने संसदीय सरकार के स्वरूप को स्वीकारा है।
तर्क (R) : भारत का राष्ट्रपति राज्य का नामधारी अध्यक्ष है जबकि प्रधानमंत्री के पास वास्तविक कार्यपालिका शक्ति है।
कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों एकांकी रूप से सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों एकांकी रूप से सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 

Q. 93. एक नवीन अखिल भारतीय सेवा की रचना की जा सकती है :
(अ) राज्यसभा के प्रस्ताव द्वारा
(ब) संसद के अधिनियम द्वारा
(स) राष्ट्रपति के आदेश द्वारा
(द) केंद्रीय संघ लोक सेवा आयोग के प्रस्ताव द्वारा

 

Q. 94. लोक सेवाओं की सांविधानिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है :
(अ) अनुच्छेद 310 द्वारा              (ब) अनुच्छेद 315 द्वारा
(स) अनुच्छेद 312 द्वारा               (द) अनुच्छेद 311 द्वारा

 

Q. 95. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A  सूची B
a. अनुच्छेद 171. स्वातंत्र्य अधिकार
b. अनुच्छेद 192. कारखानों आदि में बालकों के नियोजन
c. अनुच्छेद 21 (A)3. अस्पृश्यता का अंत
d. अनुच्छेद 244. शिक्षा का अधिकार

कूट -
(अ) a-1, b-3, c-2, d-4     (ब) a-3, b-4, c-2, d-1
(स) a-3, b-1, c-4, d-2     (द) a-1, b-4, c-2, d-3

 

Q. 96. निम्न में से कौन सा जोड़ा गलत है :
(अ) अनुच्छेद 39 (a) - निशुल्क विधिक सहायता
(ब) अनुच्छेद 41 - कुछ दशकों में काम का अधिकार
(स) अनुच्छेद 51 - अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि
(द) अनुच्छेद 13 - विधि के समक्ष समता

 

Q. 97. यदि भारतीय संघ के अंतर्गत एक नवीन राज्य का निर्माण करना है, तब संविधान की कौन सी अनुसूची में संशोधन करना होगा :
(अ) प्रथम में                             (ब) द्वितीय में
(स) तृतीय में                            (द) पांचवीं में

 

Q. 98. संविधान सभा जिसने संविधान के प्रारूप को बनाया, उसके सदस्यों का :
(अ) ब्रिटिश संसद द्वारा मनोनीत किया गया था
(ब) गवर्नर जनरल द्वारा मनोनयन किया गया था
(स) विभिन्न प्रांतों के विधान मंडलों द्वारा निर्वाचित हुए थे
(द) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग द्वारा निर्वाचित हुए थे

 

Q. 99. अधिकारों में से डॉ भीमराव अंबेडकर ने कौन से अधिकार को संविधान का 'दिल एवं आत्मा' बताया था ?
(अ) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
(ब) संपत्ति का अधिकार
(स) समानता का अधिकार
(द) संवैधानिक उपचारों का अधिकार

 

Q. 100. भारत में संविधान के संदर्भ में, निम्न जोड़ों में से कौन से बेमेल हैं ?
(अ) शिक्षा - समवर्ती सूची
(ब) आयकर - समवर्ती सूची
(स) लोक स्वास्थ्य - राज्य सूची
(द) जनगणना - संघ सूची

 

Q. 101. संविधान के निम्न अनुच्छेदों में से कौनसा विस्तृत रूप से प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के संबंधों को निर्धारित करता है ?
(अ) अनुच्छेद 73                   (ब) अनुच्छेद 74
(स) अनुच्छेद 84                    (द) अनुच्छेद 64

 

Q. 102. भारत में वित्तीय आपातकाल की स्थिति किस अनुच्छेद के अंतर्गत घोषित की जा सकती है ?
(अ) अनुच्छेद 356                    (ब) अनुच्छेद 370
(स) अनुच्छेद 360                    (द) अनुच्छेद 354

 

Q. 103. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाने की शक्ति किसमें निहित है ?
(अ) लोकसभा के सभापति
(ब) राज्यसभा के सभापति
(स) भारत के राष्ट्रपति
(द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

 

Q. 104. जहां तक न्यायपालिका का प्रश्न है, भारत का संविधान स्थापित करता है :
(अ) दोहरी न्याय व्यवस्था
(ब) राज्य अपने न्यायालयों को संगठित करने में स्वतंत्र
(स) कोई एकरूपता नहीं है
(द) सर्वोच्च न्यायालय के अधीन एकीकृत व्यवस्था

 

Q. 105. 'भारत का संविधान वकीलों का स्वर्ग है' निम्नलिखित में से यह किसने कहा ?
(अ) एच वी कामथ                          (ब) पी सी देशमुख
(स) सर आइवर जैनिंग्स                   (द) महावीर त्यागी

 

Q. 106. भारतीय संविधान की उद्देशिका का कौनसा उद्देश्य व्यक्तिवाद एवं समष्टिवाद के मध्य सामंजस्य को विशेषतः सुनिश्चित करता है ?
(अ) न्याय                                      (ब) स्वतंत्रता
(स) समता                                     (द) बंधुत्व

 

Q. 107. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (संविधान सभा के पद)सूची B (पद धारक व्यक्ति)
a. संविधान सभा (विधायी) के स्पीकर1. बेनेगल नरसिंह राव
b. संविधान सभा के उपाध्यक्ष2. वी टी कृष्णमाचारी
c. संविधान सभा के सचिव3. गणेश वासुदेव मावलंकर
d. संविधान सभा के सलाहकार4. एच वी आयंगार

कूट -
(अ) a-1, b-3, c-4, d-2     (ब) a-3, b-2, c-4, d-1
(स) a-3, b-1, c-2, d-4     (द) a-2, b-4, c-3, d-1

 

Q. 108. निम्नांकित में से क्या संविधान के अनुच्छेद 14 के न्यायिक निर्वाचन में शामिल नहीं है -
(अ) संसदीय सर्वोच्चता             (ब) कानून का शासन
(स) नैसर्गिक न्याय                    (द) युक्तियुक्त वर्गीकरण

 

Q. 109. संपत्ति के अधिकार के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. इसका सकारात्मक उल्लेख अनुच्छेद 19 (1) (च) में था।
II. संविधान में अब इसका उल्लेख मात्र एक नकारात्मक अधिकार के रूप में है।
कूट -
(अ) केवल I सही है                  (ब) केवल II सही है
(स) I एवं II सही है                  (द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 110. राज्य-नीति के निम्नलिखित निदेशक तत्वों में से, कौनसा शब्दशः राज्य की संवैधानिक 'बाध्यता' है :
(अ) कर्मकारों के लिए निर्वाह मजदूरी
(ब) राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों का संरक्षण
(स) गायों एवं पशुओं के वध का निषेध
(द) वन एवं वन्य जीवो की रक्षा

 

Q. 111. किस वाद के निर्णय में उच्चतम न्यायालय ने यह संस्थापित किया कि मूल अधिकार एवं राज्य नीति के निदेशक तत्वों के मध्य सामंजस्य व संतुलन संविधान के मूल ढांचे की अति आवश्यक विशेषता है ?
(अ) री केरला एजुकेशन बिल वाद, 1958
(ब) गोलकनाथ वाद, 1967
(स) केशवानंद भारती वाद, 1973
(द) मिनर्वा मिल्स वाद, 1980

 

Q. 112. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (उच्चतम न्यायालय के वाद)सूची B (संविधान के मूल ढांचे की विशेषता की उद्घोषणा)
a. केशवानंद भारती वाद1. राष्ट्र की एकता और अखंडता
b. इंदिरा नेहरू वाद2. संविधान की सर्वोच्चता
c. रघुनाथ राव वाद3. संघवाद
d. एसआर बोम्मई वाद4. प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता

कूट -
(अ) a-3, b-2, c-1, d-4     (ब) a-2, b-4, c-1, d-3
(स) a-1, b-4, c-3, d-2     (द) a-4, b-1, c-2, d-3

 

Q. 113. संवैधानिक संशोधनों के संबंध में सही कथनों को पहचानिए -
I. संवैधानिक संशोधन विधेयक संसद के किस सदन में पुर: स्थापित किया जा सकता है।
II. यह ध्वनिमत से पारित किया जा सकता है।
III. यह संसद की संविधायी शक्ति है, न की विधायी शक्ति।
IV. संवैधनिक संशोधन न्यायिक पुनरावलोकन का विषय नहीं है।
कूट -
(अ) I एवं III                               (ब) II एवं III
(स) II एवं IV                              (द) III एवं IV

 

Q. 114. राज्य सूची की निम्नलिखत में से कौन-सी प्रविष्टि संसद द्वारा बनाए गए कानून के अधीन है -
(अ) प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारक
(ब) लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
(स) कारागार
(द) दांव एवं द्युत (Betting And Gambling)

 

Q. 115. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए -
I. संविधान के भाग - 9 का शीर्षक है, 'पंचायत'।
II. इस भाग की कोई बात अनुच्छेद 244 में निर्दिष्ट अनुसूचित क्षेत्रों एवं जनजाति क्षेत्रों पर तथा दार्जिलिंग गोरखा पर्वतीय परिषद् पर लागू नहीं होगी।
कूट -
(अ) केवल I सही है                  (ब) केवल II सही है
(स) I एवं II सही है                  (द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 116. सही कथनों को पहचानिए -
I. राष्ट्रपति द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान का प्रारूप सविधान की तीसरी अनुसूची में उल्लेखित है।
II. किसी राज्य विधानसभा के भंग होने पर भी राष्ट्रपति की निर्वाचन प्रक्रिया जारी रहेगी।
III. संविधान में महाभियोग की प्रक्रिया केवल राष्ट्रपति के लिए उल्लेखित है।
IV. अन्वेषणकर्ता सदन द्वारा महाभियोग-संकल्प पारित किए जाने के साथ ही, राष्ट्रपति तत्काल अपने पद से हटा दिया जाता है।
कूट -
(अ) I एवं II                                 (ब) II एवं III
(स) III एवं IV                              (द) I एवं IV

 

Q. 117. 16वीं लोकसभा में मनोनीत दो आंग्ल भारतीयों का संबंध है -
(अ) झारखंड एवं केरल से
(ब) छत्तीसगढ़ एवं पश्चिमी बंगाल से
(स) दिल्ली एवं गोवा से
(द) पश्चिमी बंगाल एवं केरल से

 

Q. 118. निम्नलिखित में से क्या उच्च न्यायालय का अधिसामान्य मूल क्षेत्राधिकार है -
I. अंतर सरकारी विवाद
II. मूल अधिकारों का परवर्तन
III. राष्ट्रपति का चुनाव
IV. उपराष्ट्रपति का चुनाव
कूट -
(अ) I, III एवं IV                               (ब) II एवं IV
(स) I एवं III                                     (द) केवल II

 

Q. 119. निम्नलिखित में से कौन सा वाद प्रथम जनहित याचिका के रूप में प्रसिद्ध है -
(अ) बंधुआ मुक्ति मोर्चा बनाम भारत संघ
(ब) हुसैन आरा खातून बनाम बिहार राज्य वाद
(स) लक्ष्मीकांत पांडे बनाम भारत संघ वाद
(द) पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स बनाम भारत संघ वाद

 

Q. 120. कथन (A) : बोम्मई वाद के निर्णय में उच्चतम न्यायालय ने यह स्थापित किया है कि अनुच्छेद 356 के अंतर्गत उद्घोषणा के साथ-साथ राज्य विधानसभा को भंग नहीं किया जाए।
कारण (R) :  यह एक संभावना है कि संसद ऐसी उद्घोषणा का अनुमोदन ना करें।
कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 

Q. 121. निम्न में से यथार्थवादी सिद्धांत का प्रमुख समर्थक कौन है ?
(अ) वुडरो विल्सन                          (ब) रॉबर्ट टकर
(स) रेमंड ऑरान                            (द) हंस मार्गेंथाऊ

 

Q. 122. निम्न में से कौन सा जोड़ा पर बेमेल है -
(अ) कार्ल डॉयस - संसार उपागम
(ब) हंस मार्गेंथाऊ - यथार्थवादी सिद्धांत
(स) थॉमस सैंलिंग - खेल सिद्धांत
(द) मार्टिन सूबिक - सर्वहारा अंतर्राष्ट्रीयवाद

 

Q. 123. निम्न में से कौनसा एक राज्य की राष्ट्रीय शक्ति का तत्व नहीं है ?
(अ) प्राकृतिक संसाधन               (ब) तकनीकी
(स) आबादी                             (द) अंतर्राष्ट्रीय विधि

 

Q. 124. निम्न में से कौनसी शक्ति संतुलन की पद्धति नहीं है ?
(अ) विश्व जनमत                            (ब) मैत्री
(स) अंत:स्थ राज्य का निर्माण            (द) शस्त्रीकरण

 

Q. 125. सामूहिक सुरक्षा की अवधारणा सर्वप्रथम प्रकट हुई ?
(अ) वेस्टफेलिया संधि में
(ब) म्यूनिख समझौते में
(स) राष्ट्र संघ के प्रसंविदा में
(द) संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र में

 

Q. 126. निम्न देशों में से कौन-सा सार्क (SAARC) का सदस्य नहीं है ?
(अ) मालद्वीप                                  (ब) मॉरिशस
(स) नेपाल;                                     (द) भूटान

 

Q. 127. निम्न में से सार्क (SAARC) का कौन सा उद्देश्य नहीं है ?
(अ) दक्षिण एशिया की जनता के कल्याण को प्रोत्साहन करना
(ब) आर्थिक विकास की गति बढ़ाना
(स) अन्य विकासशील देशों के साथ सहयोग मजबूत करना
(द) अपने सदस्य देशों की सुरक्षा सुरक्षित करना

 

Q. 128. अंतर्राष्ट्रीय झगड़ों के शांतिपूर्वक निपटारे का, निम्न में से कौन सी पद्धति नहीं है ?
(अ) नाकाबंदी                                   (ब) वार्ता
(स) विवाचन (Arbitration)             (द) समाधान

 

Q. 129. अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में, मार्क्सवादी उपागम का अंतिम लक्ष्य :
(अ) पूंजीवादी को उखाड़ फेंकना है
(ब) वर्ग संघर्ष को तीव्र करना है
(स) अंतर्राष्ट्रीय साम्यवादी संप्रदाय की स्थापना करना है
(द) नव - साम्राज्यवाद को प्रोत्साहन करना है

 

Q. 130. "शक्ति का आशय यही है कि व्यक्ति, दूसरे व्यक्ति के दिमाग और कार्यों पर नियंत्रण रखें। शक्ति से इस खेल का आधार है हित।" निम्नलिखित में से यह किसने कहा ?
(अ) हंस मार्गेंथाऊ                          (ब) मैक्यावली
(स) एफ एल शूमन                         (द) जॉर्ज एफ केनन

 

Q. 131. "व्यवस्था सिद्धांत की संभावित विधि प्रयुक्त करता है जिससे राजनीति विज्ञान का विकास संभव है।" यह किसका कथन है ?
(अ) जोसेफ फ्रेंकल                      (ब) केप्लान
(स) जे डी सिंगर                          (द) रिचर्ड लिटिल

 

Q. 132. संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर के किस अनुच्छेद में यह वर्णित है कि यह संघ संप्रभु राज्यों की समानता के सिद्धांत पर आधीन है ?
(अ) अनुच्छेद 07                      (ब) अनुच्छेद 2 (1)
(स) अनुच्छेद 13                       (द) अनुच्छेद 08

 

Q. 133. विदेश नीति बनाने के मार्गदर्शक के रुप में, अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में आदर्शवाद अनिवार्यतः एक प्रकार है -
(अ) बहुसंस्कृतिवाद का
(ब) नव - ग्राम्शिवाद का
(स) निर्भरता संप्रदाय का
(द) उदार राष्ट्रवाद का

 

Q. 134. नव यथार्थवाद से संबंधित त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए -
(अ) रक्षात्मक यथार्थवाद का मुख्य भाव सुरक्षा - दुविधा होना
(ब) आक्रामक यथार्थवाद का मुख्य भाव सापेक्ष लाभों का अधिकतम करण होना
(स) स्थिरता के लिए बहु - ध्रुवीयता पर बल
(द) अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की विधमानता, तथापि इसका अनिवार्यत: अराजक होना

 

Q. 135. वालरस्टीन के विश्व - अर्थव्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. इसके स्थानपरक आयाम है - परिधीय, अर्द्ध परिधीय एवं मूल राज्य।
II. इसके लौकिक आयाम है - चक्रीय ताल, सेकुलर प्रवृतियां, रणनीति एवं कंप्यूटर-गणना।
कूट -
(अ) केवल I सही है                  (ब) केवल II सही है
(स) I एवं II सही है                  (द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 136. 'एक्यूमुलेशन ऑफ कैपिटल' पुस्तक के लेखक हैं :
(अ) हिल्फरडिंग                         (ब) कार्ल कॉटस्की
(स) रोजा लक्जमबर्ग                  (द) जोसेफ स्टालिन

 

Q. 137. लेनिन के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी साम्राज्यवाद की विशेषता नहीं है ?
(अ) वित्त - पूंजी का उदय
(ब) पूंजी का निर्यात
(स) अंतर्राष्ट्रीय एकाधिकारी पूंजीवादी संघों का निर्माण
(द) विश्व साम्राज्यवादों राष्ट्रों का निर्माण

 

Q. 138. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के मार्क्सीय/ नव मार्क्सीय सिद्धांत का मूल भाव)  सूची B (विचारक)
a. साम्राज्यवाद पूंजीवाद के समारंभ के साथ1. आंद्रे गुंडर फ्रेंक
b. केंद्र-परिधि सिद्धांत2. रॉबर्ट कॉक्स
c. अल्प-विकास का विकास3. रोजा लक्जमबर्ग
d. नव - ग्राम्शिवाद4. राउल प्रेबिश

कूट -
(अ) a-1, b-3, c-4, d-2     (ब) a-4, b-2, c-1, d-3
(स) a-3, b-4, c-1, d-2     (द) a-3, b-1, c-2, d-4

 

Q. 139. फलनवाद के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. यह संस्थात्मक उदारवाद की एक धारा है।
II. गैर - राज्य कर्ताओं के बीच वर्द्ध सहयोग के बाद राष्ट्र-राज्य लुप्त हो जाएगे।
कूट -
(अ) केवल I सही है                 (ब) केवल II सही है
(स) I एवं II सही है                  (द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 140. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (विनिश्चय निर्माण सिद्धांत की धारा) सूची B (विचारक)
a. व्यक्तित्व कारक अध्ययन1. हैराल्ड एवं मार्गरेट स्प्राउट
b. परिवेश अध्ययन2. जॉन बर्टन
c. कर्ता अध्ययन
3. एलेग्जेंडर एवं जूलियट जॉर्ज
d. प्रक्रिया अध्ययन4. बर्नार्ड कोहेन

कूट -
(अ) a-4, b-3, c-1, d-2     (ब) a-3, b-1, c-4, d-2
(स) a-4, b-1, c-2, d-3     (द) a-3, b-2, c-1, d-4

 

Q. 141. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. 'कैदी की दुविधा' परस्पर केवल धमकियों का खेल है।
II. 'चिकन खेल' धमकियों एवं वायदों का खेल है।
कूट -
(अ) केवल I सही है                 (ब) केवल II सही है
(स) I एवं II सही है                  (द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 142. कार्ल डॉयश द्वारा वर्णित चार तत्वों को पहचानिए, जो प्रतिसंमरण प्रक्रिया की कुशलता का मापन करते हैं ?
(अ) भार, विलंब, लाभ एवं अग्रता
(ब) अग्रता, विकृति, विलंब एवं पुुनरुत्पादन
(स) माध्यम, उर्वरता, स्थिरता एवं अग्रता
(द) विकृति, पृष्ठभूमि का शोर एवं भार - सामर्थ्य

 

Q. 143. बैकरेक एवं बैरेट्ज द्वारा वर्णित शक्ति - आधारित अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के वर्गों में शामिल नहीं है -
(अ) अनुरक्षण संबंध               (ब) प्रभाव संबंध
(स) बल संबंध                      (द) छलयोजनमूलक संबंध

 

Q. 144. संयुक्त राष्ट्र संघ इस सिद्धांत पर आधारित है :
(अ) सामूहिक सुरक्षा                (ब) विश्व सरकार
(स) शक्ति संतुलन                   (द) सामूहिक प्रतिरक्षा

 

Q. 145. प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण अभिशासन के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए -
(अ) इसे 1987 में जी -7 देशों द्वारा बनाया गया था
(ब) यह एक संधि नहीं है, बल्कि सदस्य देशों के मध्य अनौपचारिक राजनीतिक समझदारी है।
(स) भारत इस अभिशासन का सदस्य नहीं है
(द) यह उन वस्तुओं एवं प्रौद्योगिकियों के निर्यात को नियंत्रित करता है जो जन-संहार के आयुधों की वाहक प्रणालियों में योगदान कर सकती है।

 

Q. 146. आंतकवादी संगठन तथा उनकी संक्रियाओं के मुख्य देश के त्रुटिपूर्ण कथन पहचानिए -
(अ) इस्लामिक स्टेट - सीरिया
(ब) अलकायदा - अफगानिस्तान
(स) बोको हराम - नाइजीरिया
(द) हिजबुल्लाह - फिलिस्तीन

 

Q. 147. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (बहुसंस्कृतिवाद की संकल्पना) सूची B (विचारक)
a. विभेदीकृत नागरिकता1. विल किमलिका
b. उदारवाद के सद्गुणों के साथ विविध संस्कृतिक पहचानों का समायोजन2. भीखू पारेख
c. समुदाय आधारित पहचान की मान्यता3. मेरियम यंग
d. समूह विभेदीकृत अधिकार4. चार्ल्स टेलर

कूट -
(अ) a-2, b-1, c-4, d-3     (ब) a-3, b-2, c-4, d-1
(स) a-4, b-3, c-2, d-1     (द) a-3, b-1, c-2, d-4

 

Q. 148. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक फ्रांसिस फुकुयामा द्वारा लिखित नहीं है ?
(अ) ट्रस्ट                                (ब) हु आर यू
(स) द ग्रेट डिस्रप्शन
(द) ओरिजिंन ऑफ़ पोलिटिकल ऑर्डर

 

यह भी पढ़ें - • RPSC School Lecture Political Science Solved Question Paper 2013

Q. 149. क्षेत्रवाद का कौन सा सिद्धांत अधिक आर्थिक एवं राजनीतिक एकीकरण पर दबाव बनाने के लिए 'छलकने' की भूमिका पर बल देता है ?
(अ) संघवाद                          (ब) गणतंत्रीय उदारवाद
(स) फलनवाद                       (द) नव - फलनवाद

 

RPSC College Lecture Political Science Solved Question Paper 2014

Q. 150. कथन (A) : राष्ट्रीय हित की अवधारणा में अंतर्निहित अवशेष - अर्थ 'अस्तित्वरक्षण' है।
कारण (R) : अपनी भौतिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करना राष्ट्र-राज्यों को न्यूनतम आवश्यकता है।
कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 
My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

تعليق واحد

  1. Thank u sir🙏