Search Suggest

[Solved] RPSC College Lecture Political Science Question Paper -II 2014

RPSC College Lecture Political Science -II Solved Question Paper 2014, College Lecture Political Science Exam hold on 01 July 2016, RPSC Previous Year

RPSC College Lecture Political Science -II Solved Question Paper 2014

RPSC Exam hold on 01 July 2016. College Lecture Political Science Exam hold on 01 July 2016. RPSC Assistant Professor (College Cader) solved Question Paper Second. RPSC Political Science Previous Year Solved Question Paper. RPSC Previous Year Question Paper.

इस आर्टिकल में राजस्थान लोक सेवा आयोग कॉलेज व्याख्याता राजनीति विज्ञान 2014 का द्वितीय पेपर का हल प्रश्न पत्र (solved Question Paper) दिया गया है। यह परीक्षा 01 जुलाई 2016 को आयोजित की गई थी।

RPSC College Lecture Political Science -II Solved Question Paper 2014.

Total Question - 150

राजनीति शास्त्र/ Political Science/2nd Paper

Q. 01. किसने प्लेटो की न्याय की अवधारणा को 'रचना प्रकल्प मूल्क न्याय' कहा है ?
(अ) केटलिन                            (ब) एम बी फोस्टर
(स) कार्ल पॉपर                        (द) बार्कर

 

Q. 02. निम्नलिखित में से कौन प्लेटो को सर्वाधिकार वादी विचारक नहीं मानता :
(अ) कार्ल पॉपर
(ब) आर एस एस क्रॉसमैन
(स) आर निसबेट
(द) बट्रेंड रसेल

 

Q. 03. कार्ल पॉपर के अनुसार अरस्तु की पॉलिटी का घटक नहीं है :
(अ) जैव व्यक्तिवाद              (ब) प्लेटोवादी कुलीनतंत्र
(स) संतुलित सामंतवाद         (द) जनतांत्रिक विचार

 

Q. 04. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (रूसो द्वारा लिखित पुस्तकें)सूची B (पुस्तकों में मुख्य आग्रह)
a. एमिल1. इतिहास की व्याख्या
b. द सोशल कॉन्ट्रैक्ट2. शैक्षणिक विचार
c. अ डिस्कोर्स ऑन द आर्ट्स एंड साइंसेज3. ऐसे समाज का निर्माण, जो भ्रष्ट नहीं हो
d. ए डिसकोर्स ऑन द ओरिजिन ऑफ इनिक्वलिटी4. सामाजिक असमानता अन्याय का कारण

कूट -
(अ) a-2, b-3, c-4, d-1     (ब) a-3, b-4, c-1, d-2
(स) a-2, b-3, c-1, d-4     (द) a-1, b-2, c-3, d-4

 

Q. 05. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची Aसूची B
a. ज्यां पॉल सार्त्र1. पॉलिटिकल लिबरलिज्म
b. जॉन रॉल्स2. स्फियर्स ऑफ जस्टिस
c. रॉबर्ट नॉजिक3. बीइंग एंड नथिंगनेस
d. माइकल वॉल्जर4. द नेचर ऑफ रैशनलिटी

कूट -
(अ) a-3, b-1, c-4, d-2     (ब) a-3, b-4, c-1, d-2
(स) a-2, b-3, c-1, d-4     (द) a-1, b-2, c-3, d-4

 

Q. 06. निम्नलिखित में से कौन-सा अरस्तु के शिक्षण संस्थान का नाम था :
(अ) द नर्सरी                            (ब) द लाइसीयम
(स) द अकादमी                       (द) द मोंटेसरी

 

Q. 07. सिसरों से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. सब मनुष्य एक सार्वभौमिक कानून के अधीन है.
II. उनकी नियति एक ही राजनीतिक समाज के सह-नागरिक होना है।
(अ) केवल I सही है
(ब) केवल II सही है
(स) I व II दोनों सही हैं
(द) न तो  I, न हीं II सही है

 

Q. 08. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (उपागम का नाम)सूची B (उपागम की मुख्य विशेषता)
a. संरचनात्मक-प्रकार्यवाद1. औपचारिक वैज्ञानिक नियमों का अध्ययन
b. संस्थावाद2. अनौपचारिक नियमों का अध्ययन, जो संस्था को चलाते हैं
c. राजनीतिक संस्कृति3. व्यापकतम अर्थों में राजनीतिक व्यवस्थाओं का अध्ययन
d. नव - संस्थावाद4. जनता की मूलभूत अभिवृत्तियों का अध्ययन

कूट -
(अ) a-1, b-3, c-2, d-4     (ब) a-3, b-1, c-4, d-2
(स) a-2, b-4, c-1, d-3     (द) a-1, b-2, c-3, d-4

 

Q. 09. कथन (A) : राजनीतिक सिद्धांत की नई भूमिका समझाने के लिए यह आवश्यक का कि इसे राजनीतिक दर्शन के साथ जोड़ा जाए।
तर्क (R) : राजनीतिक सिद्धांतों के सामाजिक अस्तित्व की शाश्वत समस्याओं का आलोचनात्मक विवेचन करता है।

कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 

Q. 10. संत थॉमस एक्विनास के किस शिष्य ने उनके ग्रंथ 'द रेगिमिने प्रिंसिपम' को पूरा किया :
(अ) तोलोम्मे ऑफ लुक्का          (ब) सिसरो
(स) संत ऑगस्टाइन                   (द) अल्बेर्तास मग्नस

 

Q. 11. निम्नलिखित में से किस दार्शनिक प्रश्न में मैक्यावली की रुचि नहीं थी ?
(अ) शक्ति कैसे प्राप्त की जाती है और कैसे सुरक्षित की जाती है।
(ब) कैसे राजनीतिक दायित्व पूरे किए जाते हैं।
(स) सरकार मजबूत कैसे बनती है।
(द) स्वतंत्रता कैसे संभव हो पाती है।

 

Q. 12. द प्रिंस' का अनुकरण करते हुए किसने बीसवीं सदी में 'द मॉडर्न प्रिंस' शीर्षक से पुस्तक लिखी है ?
(अ) ज्यां पॉल सार्त्र                         (ब) युर्गेन हेबरमास
(स) एंटोनियो ग्राम्शी                      (द) कार्ल पॉपर

 

Q. 13. हॉब्स के अनुसार प्रजा को संप्रभु के विरुद्ध प्रतिरोध का अधिकार है, यदि संप्रभु :
(अ) प्रजा के जीवन को सुरक्षित नहीं रख पाता है या उसके जीवन को भयाक्रांत करता है।
(ब) प्रजा की स्वतंत्रता को आश्वस्त नहीं कर पाता है।
(स) सामंतों की देखरेख करने में असफल हो जाता है।
(द) राज्य में असमानता को नियंत्रित करने में असफल हो जाता है।

 

Q. 14. निम्नलिखित में से कौन सा कथन हो हॉब्स से नहीं जोड़ा जा सकता है :
(अ) मनुष्य प्रकृति से स्वार्थी होता है और अन्यथा हो ही नहीं सकता।
(ब) प्राकृतिक अवस्था में शिक्षा मनुष्यों को समाज के लिए उपयुक्त बनाती है।
(स) मनुष्य स्वयं के लिए वह सारी खुशी ला सकते हैं जो वे चाहते हैं।
(द) समस्त राज्यभक्ति सहमति पर आधारित होती है।

 

Q. 15. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक जॉन लॉक द्वारा नहीं लिखी गई है ?
(अ) एसेज ऑन द लॉ ऑफ नेचर
(ब) एस्से कंसर्निंग ह्यूमन अंडरस्टैंडिंग
(स) ऑन द रिसनेबलनेस ऑफ क्रिश्चियनिटी
(द) द कॉजेज ऑफ द ग्रेटनेस एंड द डिक्लाइन ऑफ द रोमन्स

 

Q. 16. रूसो के विचारों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
I. प्राकृतिक अवस्था की स्वतंत्रता को नागरिक की स्वतंत्रता में बदलना संभव है।
II. मनुष्य स्वतंत्रता से रह सकते हैं, यदि वे स्वयं द्वारा बनाए नियमों के अनुसार रहे।
III. प्रतिनिधियात्मक लोकतंत्र, लोकतंत्र का सर्वश्रेष्ठ स्वरूप है। उपर्युक्त में से सही कथनों को चिन्हित कीजिए -
(अ) केवल I और II सही है        (ब) केवल I सही है
(स) केवल II और III सही है      (द) केवल I और III सही है

 

Q. 17. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक जॉन स्टूअर्ट मिल द्वारा नहीं लिखी गई है -
(अ) यूटिलिटेरिएनिज्म
(ब) कंसीडरेशन ऑफ रिप्रेजेंटेटिव गवर्नमेंट
(स) द सब्जेक्शन ऑफ़ वीमन
(द) द प्रिंसिपल ऑफ एथिक्स

 

Q. 18. निम्नलिखित में से कौन सा कथन टी एच ग्रीन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है :
(अ) ग्रीन ने उदारवाद का एक मानवीय संशोधन प्रस्तुत किया।
(ब) व्यक्ति की पहचान और प्रसन्नता सामाजिक संपूर्ण में अविभाज्य है।
(स) विधायिकाओं को मदिरा-पान पर नियंत्रण लगाना चाहिए।
(द) सामान्य हित समुदाय का ध्येय है ना कि सरकार का।

 

Q. 19. बेंथम के शास्त्रीय उपयोगितावाद के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करेंं- 
I. सभी मनुष्य सुख को अधिकतम करना चाहते हैं और दुख को न्यूनतम
II. सभी सुख को जीवन में आध्यात्मिक शांति के लिए एक साधन के रूप में चाहते हैं।
III. हम सुख की अधिकतम मात्रा चाहते हैं, ना कि सर्वोत्तम गुणात्मक सुख।
उपर्युक्त में से सही कथनों को चिन्हित कीजिए -
(अ) केवल I और II सही है                 (ब) केवल I सही है
(स) केवल I और III सही है                 (द) सभी सही है

 

Q. 20. दार्शनिकों ने विभिन्न तरीकों से दुनिया की व्याख्या की है, जबकि प्रश्न उसे बदलने का है।" यह कथन कार्ल मार्क्स कि किस पुस्तक से उद्धृत है ?
(अ) ऑन ज्युइश क्वेश्चन
(ब) पॉवर्टी ऑफ फिलॉसफी
(स) थिसिस ऑन फायरबाख
(द) क्लास स्ट्रगल इन फ्रांस

 

Q. 21. मार्क्स के आर्थिक विचारों से संबंधित त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए -
(अ) पूंजीवाद माल-अर्थव्यवस्था होता है
(ब) अतिरिक्त मूल्य श्रम के उपयोग मूल्य एवं विनिमय मूल्य का अंतर है
(स) अतिरिक्त मूल्य का सृजन विनिमय प्रक्रिया के दौरान होता है
(द) मुद्रा जब अतिरिक्त मूल्य का सृजन करती है, तो पूंजी बन जाती है

 

Q. 22. समाज जिस तरह से व्यवस्थित है, वह स्वाभाविक और सही है तथा उसे चुनौती नहीं दी जा सकती है।" कार्ल मार्क्स के अनुसार यह विश्वास किस अभिकरण के द्वारा संभव हुआ ?
(अ) सेना                                 (ब) पुलिस
(स) शिक्षा व्यवस्था
(द) सामाजिक और आर्थिक स्थिति

 

Q. 23. लुई अल्थूजर का मुख्य योगदान मानव स्वभाव के मार्क्सीय दृष्टिकोण में किसकी शिक्षाओं को जोड़ता है ?
(अ) सिगमंड फ्रायड
(ब) बाकुनिन
(स) ट्रॉट्स्की
(द) प्रोधौं

 

Q. 24. रॉबर्ट नोजिक के राजनीतिक चिंतन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है -
(अ) नोजिक अहरणीय प्राकृतिक अधिकारों के सिद्धांत में विश्वास रखते थे।
(ब) अधिक कल्याण के लिए उपयोगितावादी सिद्धांत लागू किया जा सकता है।
(स) अत्यल्प राज्य विवेकपूर्ण आधार पर एकमात्र न्यायोचित राज्य है।
(द) न्याय प्रक्रियात्मक है, ना कि वितरणात्मक।

 

Q. 25. रॉबर्ट नोजिक ने जॉन रॉल्स के न्याय सिद्धांत के विकल्प को आगे बढ़ाया, जिसका प्रमुख लक्षण है :
(अ) विशेषाधिकार
(ब) हित
(स) वर्गों में निकृष्टतम को प्राथमिकता
(द) हकदारी

 

Q. 26. निम्नलिखित में से कौन यह विश्वास करता है कि 'जटिल समानता का सिद्धांत सामाजिक वस्तुओं के वितरण में प्रयुक्त किया जाना चाहिए'।
(अ) माइकल वॉल्जर
(ब) रॉबर्ट नोजिक
(स) ज्यां पॉल सार्त्र
(द) एंटोनियो ग्राम्शी

 

Q. 27. किसने राजनीतिक सिद्धांत का वर्णन 'शब्द आधारित चिंतन' के रूप में किया है ?
(अ) दांते जर्मीनों
(ब) युर्गेन हेबरमास
(स) राजीव भार्गव
(द) भीखू पारेख

 

Q. 28. निम्नलिखित में से कौन-सी परंपरागत राजनीतिक सिद्धांत की विशेषता नहीं है ?
(अ) महान मुद्दों का अध्ययन
(ब) मानव व्यवहार का अन्वेषण
(स) आदर्श राज्य का अन्वेषण
(द) दार्शनिक वृत्ति

 

Q. 29. हिगल के पूर्ण विकसित राज्य की अवधारणा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
I. व्यक्ति परिवार में आत्म-अभिव्यक्ति और पूर्णता प्राप्त करता है।
II. नागरिक समाज स्व-निश्चयन का दायरा और स्वहित की साधना है।
III. राज्य जनता की नीतिपरक इच्छा को मूर्त रूप देता है।
उपर्युक्त में से सही कथनों को चिन्हित कीजिए -
(अ) केवल I और Ii सही है                 (ब) केवल I सही है
(स) केवल I एवं III सही है                  (द) सभी सही है

 

Q. 30. निम्नलिखित में से कौन-सी जॉन स्टूअर्ट मिल द्वारा प्रतिपादित प्रतिनिधियात्मक सरकार की विशेषता नहीं है ?
(अ) वह संसदात्मक सरकार होगी, जिसमें कार्यपालिका व्यवस्थापिका के प्रति उत्तरदाई होगी।
(ब) यह सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार पर आधारित होगी।
(स) यह सामान्य नागरिक को सहभागिता के लिए उत्साहित करती है।
(द) यह आनुपातिक प्रतिनिधित्व पर आधारित है।

 

Q. 31. परंपरागत राजनीतिक सिद्धांत के समर्थकों के रूप में से निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है :
(अ) हन्ना आरेंट : विचारधारा और राजनीतिक सिद्धांत के बीच असंगति
(ब) माइकल ऑकशॉट : अनुभव का दार्शनिक विश्लेषण
(स) जॉर्ज सेबाइन : ऐतिहासिक अध्ययन उचित उपागम के रूप में
(द) चार्ल्स मेरियम : मानव व्यवहार के नियंत्रण के लिए सिद्धांत

 

Q. 32. अल्फ्रेड कोबां के अनुसार राजनीतिक सिद्धांत का पतन परिणाम थाा: 
(अ) पूंजीवादी और साम्यवादी व्यवस्थाओं के बीच शीत युद्ध का
(ब) विउपनिवेशीकरण की प्रक्रिया का
(स) पूंजीवादी और साम्यवादी व्यवस्थाओं द्वारा संकीर्ण सैद्धांतिक विश्लेषण का
(द) नव उपनिवेशवाद के ऊदय का

 

Q. 33. निम्नांकित में से डेविड ईस्टन किसे इतिहासवाद के कारण राजनीतिक सिद्धांत के पतन के लिए उत्तरदायी नहीं मानते हैं ?
(अ) विलियम डनिंग
(ब) लियो स्ट्रॉस
(स) चार्ल्स एस मेकल्विन
(द) जॉर्ज सेबाइन

 

Q. 34. व्यवहारवाद की किस बौद्धिक आधारशिला के अनुसार सिद्धांत शोध पर आधारित होना चाहिए ?
(अ) नियमितताएं                            (ब) शुद्ध विज्ञान
(स) व्यवस्थाकरण                         (द) एकीकरण

 

Q. 35. निम्नलिखित में से कौन-सी व्यवहारवाद की कमी नहीं है -
(अ) व्यवहारवाद ने बुद्धिजीवी के विशेष कर्तव्यों की अनदेखी की।
(ब) व्यवहारवाद ने इस बात पर बल दिया कि सैद्धांतिक रूप से क्या महत्वपूर्ण है, ना कि इस पर कि किसका मापन हो सकता है।
(स) व्यवहारवाद में उस घटना पर जोर दिया जो सहजता से देखी जा सकती है, ना कि उन प्रछन्न कारकों पर, जो परिवर्तन में योगदान देते हैं।
(द) व्यवहारवाद उन मूल्य संबंधित चिंताओं से नहीं जुड़ सका, जो अच्छे समाज की प्रकृति का वर्णन करते हैं।

 

Q. 36. निम्नलिखित में से उत्तर-व्यवहारवाद से संबंधित सही कथन नहीं है :
(अ) यह अनुप्रयुक्त ज्ञान पर बल देता है।
(ब) इसमें समष्टि विश्लेषण पर ध्यान दिया जाता है।
(स) यह निर्णय के सार तत्व का विश्लेषण करता है।
(द) यह यथास्थितिवाद का समर्थक है।

 

Q. 37. व्यवहारवाद द्वारा लगाए जा रहे राजनीतिक सिद्धांत के पतन के आरोप का प्रत्युत्तर देने से संबंधित नहीं है -
(अ) एरिक वोगेलिन
(ब) माइकल ऑकशॉट
(स) लियो स्ट्रॉस
(द) पीटर लासलेट

 

Q. 38. विचार संप्रदाय एवं संबंधित लेखक के त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए -
(अ) वियना सर्किल - मोरिट्ज शिल्क
(ब) कैंब्रिज स्कूल - जॉन डन
(स) फ्रैंकफर्ट स्कूल - लूई अल्थूजर
(द) शिकागो स्कूल - हेराल्ड लॉसवेल

 

Q. 39. डेविड ईस्टन के निवेश निर्गत प्रतिरूप से संबंधित त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए -
(अ) यह व्यवस्था को स्थापित करने की और लक्ष्यित है।
(ब) यह खुली व्यवस्था है।
(स) यह समाज व्यवस्था की उप व्यवस्था है।
(द) यह प्रवाह प्रतिरूप है।

 

Q. 40. अनौपचारिक नियमों के अध्ययन के लिए नवसंस्थावाद ने जो उपागम अपनाया है वह हैै- 
(अ) दार्शनिक उपागम              (ब) ऐतिहासिक उपागम
(स) समाजशास्त्रीय उपागम      (द) वैधानिक उपागम

 

Q. 41. कथन (A) : विवेकपूर्ण चयन राजनीतिक विश्लेषण का वह उपागम है, जो इस बात की जांच करती है कि वे निश्चय निर्माता कैसे साधनों का कुशल उपयोग करके अपने सत्य की प्राप्ति कर सकते हैं।
तर्क (R) : मनुष्य विवेकशील होते हैं।
कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 

Q. 42. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची Aसूची B
a. विल्फ्रेडो परेटो1. अल्पतंत्र का लौह नियम
b. गिटानो मोस्का2. शासकीय और गैर शासकीय अभिजन
c. रॉबर्ट मिचेल्स3. संगठन की क्षमता
d. मैक्स वेबर4. राजनीतिक नेतृत्व के लिए प्रतिस्पर्धा

कूट -
(अ) a-2, b-3, c-1, d-4     (ब) a-3, b-4, c-1, d-2
(स) a-2, b-4, c-1, d-3     (द) a-1, b-2, c-3, d-4

 

Q. 43. निम्नलिखित में से कौन गुटनिरपेक्ष आंदोलन का पर्यवेक्षक संगठन नहीं है ?
(अ) सी लेक                            (ब) अफ्रीकी संघ
(स) वर्ल्ड पीस काउंसिल
(द) लीग ऑफ अरब स्टेट्स

 

Q. 44. निम्नलिखित में से कौन-सी संरचनात्मक-प्रकार्यवाद की प्रमाणित आलोचना नहीं है
(अ) यह मुख्य रूप से व्यवस्था के अनुरक्षण से संबंधित है।
(ब) वैचारिक रूप से यह रूढ़िवादी और झुकी हुई है।
(स) समाज में शक्ति संबंधों का विश्लेषण करने के लिए यह सिद्धांत उपयुक्त नहीं है।
(द) यह सिद्धांत पाश्चात्य पूंजीवादी व्यवस्था को विकासशील विश्व के लिए उपयुक्त बताता है।

 

Q. 45. जेम्स मार्च और जॉन पी ओल्सन का संबंध नव संस्थावाद की किस धारा से हैै।
(अ) मानकीय संस्थावाद
(ब) विवेककीय चयन संस्थावाद
(स) ऐतिहासिक संस्थावाद
(द) कर्ता केंद्रित संस्थावाद

 

Q. 46. ग्राम्शी के विचारों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
I. क्रांतिकारी परिवर्तन स्वार्थ के कारण होगा।
II. सफलतापूर्वक परिवर्तन लाने के लिए अधिरचना और नागरिक समाज महत्वपूर्ण है।
III. बुर्जुआ मूल्यों का वर्चस्व रहता है, क्योंकि सर्वासाधारण उनसे दूर रहते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से गलत कथनों को चिन्हित कीजिए -
(अ) केवल I और II गलत है           (ब) केवल I गलत है
(स) केवल I एवं III गलत है            (द) सभी गलत है

 

Q. 47. नवसंस्थावाद ने व्यवहारवाद पर जो आक्षेप लगाए हैं, उनसे सम्मिलित नहीं है -
(अ) पद्धति वैज्ञानिक व्यक्तिवाद
(ब) अपचयवाद
(स) उपयोगितावाद
(द) अभ्यांतरीकरण

 

Q. 48. हैबरमास के दर्शन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
I. सद्जीवन के संबंध में व्यक्तियों को अपनी दृष्टि स्वयं निर्धारित करनी चाहिए।
II. सामाजिकरण के अनेक कार्यों को परिवार के साथी समूहों ने ले लिया है।
III. विवेकपूर्ण सामूहिक चर्चा लोकतंत्र के परिणामों को बेहतर बनाती है।
उपर्युक्त में से सही कथनों को चिन्हित कीजिए -
(अ) केवल I और Ii सही है             (ब) केवल I सही है
(स) केवल I एवं III सही है             (द) सभी सही है

 

Q. 49. सी राइट मिल्स के अनुसार 'पॉवर एलिट' में सम्मिलित है। 
(अ) बड़े व्यवसाय, सेना और मीडिया
(ब) राजनीतिक गुट ,मीडिया और नौकरशाही
(स) सेना, मीडिया और राजनीतिक गुट
(द) बड़े व्यवसाय, राजनीतिक गुट और सेना

 

Q. 50. शक्ति की अवधारणा के रूप में समूह सिद्धांत मानता है कि :
I. समूह प्रायः स्वायत्त और विनिश्चय निर्माण के स्वतंत्र केंद्र होते हैं।
II. समूह अंतरनिर्भर होते हैं और एक दूसरे की शक्ति को संतुलित करते हैं।
III. समूहों को वर्चस्ववादी और आश्रित श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है।
उपर्युक्त में से कौनसा कथन सही है -
(अ) केवल I
(ब) केवल II और III
(स) केवल I और III
(द) केवल I और II

 

Q. 51. विवेकपूर्ण चयन सिद्धांत की निम्नलिखित में से कौन-सी मान्यता गलत है -
(अ) साध्य और साधन को सही ढंग से अभिव्यक्त किया जा सकता है
(ब) शक्ति धारक शक्ति का प्रयोग अपने हितों की अभिवृद्धि अपने विरोधियों के हितों को रोकने के लिए करते हैं
(स) जोखिम और अवसरों का सही आकलन किया जा सकता है
(द) व्यक्ति निर्णय लेते हैं, बिना यह सोचे कि अन्य लोग क्या कर सकते हैं

 

Q. 52. एडवर्ड शिल्स द्वारा वर्णित राजनीतिक आधुनिकीकरण पर आधारित राजनीतिक व्यवस्था के किस रूप में एक विशेष विचारधारा के लिए प्रतिबद्धता सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है ?
(अ) राजनीतिक लोकतंत्र
(ब) संरक्षित लोकतंत्र
(स) आधुनिकतावादी वर्गतंत्र
(द) सर्वाधिकारवादी वर्गतंत्र

 

Q. 53. राजनीतिक विकास के जिस लक्षण को लूसियन पाई 'समता' कहता है, उसे आमंड द्वारा कहा जाता है :
(अ) उपव्यवस्था की स्वायत्तता
(ब) सांस्कृतिक लौकिकीकरण
(स) भूमिका विभिन्निकरण
(द) क्षमता

 

Q. 54. पाकिस्तान में राजनीतिक विकास का अध्ययन निम्नलिखित में से किस विद्वान द्वारा किया गया ?
(अ) एल बिंडर                            (ब) डेविड एप्टर
(स) कोलेमैन                               (द) रिगिंस

 

Q. 55. किस विद्वान के द्वारा समता व क्षमता में संतुलन के लिए राजनीतिक व्यवस्था में वामपंथी और दक्षिणपंथी शक्तियों की विद्यमानता को आवश्यक माना गया है ?
(अ) ऑर्गेन्सकी                       (ब) एफ डब्ल्यू रिग्स
(स) सेमुअल हंटिंगटन               (द) जाग्वाराइब

 

Q. 56. किस विद्वान ने राजनीतिक विकास को सीमित आधुनिकीकरण एवं जन आधुनिकीकरण इन दो चरणों में वर्गीकृत किया है ?
(अ) ऑर्गेन्सकी
(ब) मिलोवान जिलास
(स) आइजेस्टैड
(द) सिडनी वर्बा

 

Q. 57. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची Aसूची B
a. तथ्य1. कथनों या घटनाओं के बारे में पुर्वकथन
b. सिद्धांत2. तथ्यों को प्राप्त करने के व्यवस्थित तरीके
c. प्राक्कल्पना3. तथ्यों के संबंधों के बारे में कथन
d. पद्धति4. सामान्यीकरण या सामान्यकारणों के समुच्चय
e. परिणाम5. सूचना के अलग अंश

कूट -
(अ) a-1, b-2, c-3, d-4, e-5
(ब) a-3, b-4, c-1, d-2, e-3
(स) a-5, b-4, c-2, d-3, e-1
(द) a-1, b-3, c-2, d-4, e-5

 

Q. 58. ज्यां पॉल सार्त्र के अस्तित्ववाद के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
I. मनुष्य स्वयं को अपने द्वारा निर्मित परिस्थितियों में पाते हैं ; परिस्थितियों जो उन्हें अनुकूलित करती है और उनके विकल्पों को सीमित करती है।
II. मनुष्यों को अपने उद्देश्यों और आकांक्षाओं को तय करके अपनी पहचान निर्मित करना चाहिए।
III. ब्रह्मांड मनुष्यों के उद्देश्यों के प्रति उदासीन, निरर्थक और चिंताविहिन है।
उपर्युक्त में से सही कथनों को चिन्हित कीजिए -
(अ) केवल I और Ii सही है             (ब) केवल I सही है
(स) केवल I एवं III सही है             (द) सभी सही है

 

Q. 59. एस ई फाइनर द्वारा वर्णित राजनीतिक संस्कृतियों के वर्गीकरण में निम्नलिखित में से क्या सम्मिलित नहीं है ?
(अ) परिपक्व राजनीतिक संस्कृति
(ब) विकसित राजनीतिक संस्कृति
(स) निम्न राजनीतिक संस्कृति
(द) मध्यवर्गीय राजनीतिक संस्कृति

 

Q. 60. राजनीतिक समाजीकरण के संदर्भ में किसने 'प्रभावों के बहुआयामी प्रवाह' की चर्चा की है ?
(अ) आमंड एवं वर्बा
(ब) रश एवं ऑलटॉफ
(स) पीटर मर्कल
(द) एरिक्सन

 

Q. 61. द्वितीय विश्वयुद्ध के उपरांत, तुलनात्मक राजनीति के अध्ययन कर्ताओं के समक्ष आमंड ने जो नए उद्देश्य रखे, उनमें सम्मिलित नहीं है ?
(अ) विस्तृत विचार क्षेत्र की खोज
(ब) यथार्थवाद की खोज
(स) सुनिश्चितता की खोज
(द) संस्थावाद की खोज

 

Q. 62. तुलनात्मक राजनीति के अध्ययन में इतिहासवाद के पतन का कारण नहीं था ?
(अ) सांस्कृतिक परमवाद         (ब) प्रत्यक्षवाद
(स) दार्शनिक बहुलवाद           (द) सांस्कृतिक सापेक्षवाद

 

Q. 63. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. भूमंडलीकरण की नीतियों के परिवर्तन के बाद से सेकुलर मध्ययुगीनता की अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था कायम हो गई है।
II. अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं एवं पहचान की राजनीति में राष्ट्र-राज्य की संप्रभुता को चुनौती दी है।
(अ) केवल I सत्य है
(ब) केवल II सत्य है
(स) दोनों सत्य हैं
(द) दोनों असत्य हैं

 

Q. 64. उत्तर औपनिवेशिक राज्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. प्रशासनीयता उत्तर औपनिवेशिक राज्य के लिए सतत और वर्द्धमान सरोकार है।
II. यह एक दृढ़ राज्य को निरंकुश राज्य से भिन्न करता है।
(अ) केवल I सत्य है
(ब) केवल II सत्य है
(स) दोनों सत्य हैं
(द) दोनों असत्य हैं

 

Q. 65. प्रतिनिधित्व का रूढ़िवादी सिद्धांत प्रतिनिधित्व के किस प्रतिरूप का समर्थन करता है ?
(अ) न्यासी प्रतिरूप               (ब) प्रत्यायोजित प्रतिरूप
(स) जनादेश प्रतिरूप             (द) सादृश्यता प्रतिरूप

 

Q. 66. निम्नलिखित दो कथनों को पढ़ें और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करें -
I. तुलनात्मक राजनीति उन संस्थाओं और प्रथाओं को बताती है जो हमसे बेहतर या खराब काम करती है।
II. तुलनात्मक राजनीति ऐसे प्रश्न उठाती है और उनका उत्तर देती है, कि क्यों कुछ देश स्थिर और समृद्ध हैं, जबकि अन्य नहीं है।
कूट -
(अ) I सत्य है                                (ब) Ii सत्य है
(स) I और II दोनों सत्य हैं
(द) I और II दोनों असत्य है

 

Q. 67. निम्नलिखित में से राजनीतिक अर्थव्यवस्था दृष्टिकोण के बारे में कौन से कथन सत्य हैं। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
I. राजनीतिक अर्थव्यवस्था अर्थशास्त्र और राजनीति के जुड़ाव का अध्ययन करती है।
II. राजनीतिक अर्थव्यवस्था एक देश की आर्थिक नीतियों को जांच करती है।
III. राजनीतिक अर्थव्यवस्था उन हितों की जांच करती है जो एक देश की आर्थिक नीतियों को निर्देशित करते हैं।
IV. राजनीतिक अर्थव्यवस्था राजनीतिक व्यवस्था में स्थिरता का अवसान लाती है।
कूट -
(अ) I, II और IV सत्य हैं
(ब) II, III और IV सत्य हैं
(स) I, II और III सत्य हैं
(द) I, III और IV सत्य हैं

 

Q. 68. निम्नलिखित में से तुलनात्मक राजनीति के अध्ययन का कौन सा उपागम यह मानता है कि विनिश्चय-निर्माता अपने साध्य को प्राप्त करने के लिए साधनों का कुशल प्रयोग कर सकते हैं ?
(अ) खेल सिद्धांत
(ब) विवेकपूर्ण चयन सिद्धांत
(स) संस्थावाद                                (द) नव संस्थावाद

 

Q. 69. निम्नलिखित में से कौन-सी सर्वाधिकारवादी राज्य की विशेषता नहीं है ?
(अ) सार्वजनिक हितों को सरकार परिभाषित करती है।
(ब) राजनीतिक विरोध देशद्रोह है।
(स) राजकीय विचारधारा ही आनंद को परिभाषित करती है।
(द) सरकार की मुख्य रूप से करारोपण, विदेश नीति, कानून और व्यवस्था तक सीमित रहती है।

 

Q. 70. कथन (A) : पहले तीन आम चुनाव में भारत में एक दल प्रधान्य का प्रारूप विकसित हुआ, जो एक दलीय व्यवस्था से भिन्न है।
तर्क (R) : केंद्र और अधिकांश राज्य में कांग्रेस का सरकारी शक्ति पर अनन्य नियंत्रण था।
कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 

Q. 71. निम्नलिखित में से कौन सी राज्य के प्रकार्यात्मक दृष्टिकोण की कमजोरी है ?
(अ) यह किसी भी संस्था को जो व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करती है, राज्य के साथ छोड़ देती है।
(ब) यह राज्य को ऐसी संस्था के रूप में देखती है जो वर्गहीन समाज को स्थापित करेगी।
(स) यह राज्य के प्रति गैर-आलोचनात्मक भक्ति-भाव विकसित करती है।
(द) यह उन संस्थाओं के बीच अंतर नहीं कर पाती, जो राज्य के भाग हैं और जो राज्य के बाहर हैं।

 

Q. 72. सामाजिक लोकतांत्रिक राज्य मुख्य रूप से एक हस्तक्षेपी राज्य है :
(अ) सामाजिक न्याय पर आधारित सामाजिक पुनर्निर्माण करने के लिए।
(ब) औद्योगिक संवर्द्धि और आर्थिक विकास लाने के लिए।
(स) संपूर्ण राजनीतिक जीवन को राज्य के नियंत्रण में लाने के लिए।
(द) आंतरिक व्यवस्था लाने के लिए।

 

Q. 73. राजनीतिक दलों के प्रकार के बारे में निम्नलिखित में से किस राजनीतिक वैज्ञानिक ने 'केच ऑल पार्टी' शब्दावली का सूत्रपात किया ?
(अ) सिग्मंड न्यूम्मन                    (ब) ओटो किर्चेमेर
(स) एंथनी डाउन्स                      (द) जी सारटोरी

 

Q. 74. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है :
(अ) कैडर पार्टी - जर्मनी में नाजी पार्टी
(ब) जनपुंज पार्टी - इंग्लैंड में लेबर पार्टी
(स) संवैधानिक पार्टी - सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी
(द) प्रतिनिधियात्मक पार्टी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

 

Q. 75. राजनीतिक दल के प्रकार्य के रूप में प्रतिनिधित्व का निहितार्थ है :
(अ) सदस्यों और मतदाताओं के विचारों के प्रति अपनी बात रखना और उन्हें अभिव्यक्त करने की राजनीतिक दल की क्षमता।
(ब) समाज में प्रचलित अनेक हितों को संगृहीत करना।
(स) समाज में प्रचलित अनेक हितों को संगृहीत करना।
(द) राजनीतिक शिक्षा और सामाजिकरण

 

Q. 76. जॉन रॉल्स के न्याय के सिद्धांत के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
I. निष्पक्षता के रूप में न्याय संघर्ष की संभावनाओं को कम कर देता है, क्योंकि यह बहुमत के हित का संरक्षण करता है।
II. निष्पक्षता के रूप में न्याय सभी विवेकशील मनुष्यों द्वारा स्वीकृत किए जाने की क्षमता रखता है, चाहे उनके अन्य विचार कितने भी भिन्न हो।
III. निष्पक्षता के रूप में न्याय 'परस्परव्यापी मतैक्य' का प्रयोजन बन सकता है।
उपर्युक्त में से सही कथनों को चिन्हित कीजिए -
(अ) केवल I और Ii सही है             (ब) केवल I सही है
(स) केवल I एवं III सही है             (द) सभी सही है

 

Q. 77. निम्नलिखित में से कौन सी संस्थागत समूह की खास विशेषता है ?
(अ) संस्थागत समूह परंपरागत निष्ठा पर आधारित होता है।
(ब) संस्थागत समूह समान हितों और आकांक्षाओं द्वारा चिन्हित होता है।
(स) संस्थागत समूह साझे मूल्यों और आदर्शों की वृद्धि करता है।
(द) संस्थागत समूह सरकारी तंत्र का भाग होता है।

 

Q. 78. निम्नलिखित में से कौन-सा एकल-सदस्यीय बहुल चुनावी व्यवस्था का दोष नहीं है ?
(अ) इस व्यवस्था से अनेक मत व्यर्थ हो जाते हैं, जो पराजित उम्मीदवार द्वारा हासिल होते हैं तथा जो विजेता द्वारा बहुलता से अधिक हासिल किए जाते हैं।
(ब) इस व्यवस्था से अनुत्तरदायी सरकार की स्थापना होती है। क्योंकि प्राय व्यवस्थापिका कार्यपालिका के अधीन होती है। जिसका व्यवस्थापिका में बहुमत होता है।
(स) इस व्यवस्था में छोटे दलों का और उन दलों का जिन का समर्थन भौगोलिक आधार पर समान रूप से वितरित है, कम प्रतिनिधित्व हो पाता है।
(द) इस व्यवस्था में प्रतिनिधि और उसके निर्वाचन क्षेत्रों के बीच जुड़ाव टूट जाता है।

 

Q. 79. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत है :
(अ) मैक्स वेबर - अधिकारी की तानाशाही
(ब) जेम्स बर्नहम - समाभिरूपता सिद्धांत
(स) रॉबर्ट मिचेल्स - अभिजन का परिसंचरण
(द) ट्रॉट्स्की - स्थायी क्रांति

 

Q. 80. लोक नीति निर्माण का कौन सा प्रतिरूप है कहता है की नीतियों का बदलती परिस्थितियों के अनुसार समायोजन करना चाहिए ?
(अ) विवेकशील कर्ता प्रतिरूप
(ब) वृद्धि संबंधीत प्रतिरूप
(स) नौकरशाही संगठन प्रतिरूप
(द) विश्वास व्यवस्था प्रतिरूप

 

Q. 81. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. उदारवादी नौकरशाही की आलोचना वर्गीय अधीनस्थता के यंत्र के रूप में करते हैं।
II. नव दक्षिणपंथी नौकरशाही को स्वार्थी और कुशल बताते हैं।
III. मार्क्सवादी नौकरशाही की भर्त्सना खुलेपन और जवाबदेहिता की कमी के लिए करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है -
(अ) केवल I और II                 (ब) केवल II और III
(स) केवल I और III                (द) सभी सही है 

 

Q. 82. निम्नलिखित में से कौन सा राजनीतिक व्यवस्था में 'तीसरा क्षेत्र' है ?
(अ) राज्य
(ब) नागरिक समाज
(स) बाजार
(द) मीडिया

 

Q. 83. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. व्यवहारवाद राजनीतिक सिद्धांत को विचारों के मात्र क्रमबद्ध और बौद्धिक इतिहास के रूप में, जिसकी कोई व्यवहारिक प्रासंगिकता नहीं है, खारिज करता है।
II. व्यवहारवादियों का मत है कि माननीय राजनीतिक सिद्धांत ने राजनीति विज्ञान के शोध उपकरणों को मजबूत किया है।
III. व्यवहारवाद इस बात पर बल देता है कि व्यक्ति का पर्यवेक्षणीय में व्यवहार विश्लेषण की मुख्य इकाई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है -
(अ) केवल I और II                 (ब) केवल II और III
(स) केवल I और III                (द) सभी सही है

 

Q. 84. कॉफ़मैन द्वारा परिभाषित सुशासन की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता नहीं है ?
(अ) कानून का शासन और सरकार की कुशलता
(ब) पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण
(स) राजनीतिक स्थायित्व और हिंसा का नहीं होना
(द) नियमित चुनाव और वापस प्रत्याह्वान की व्यवस्था

 

Q. 85. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A   सूची B
a. विशिष्टिकरण1. फाइल्स का उपयोग 
b. एकीकरण2. नियमों का समूह
c. पूर्व कथनात्मकता3. कार्यालयी कर्तव्य, स्थिर नियम
d. संगठनात्मक स्मृति4. अधिकारियों का पद सोपान

कूट -
(अ) a-4, b-1, c-3, d-2     (ब) a-3, b-4, c-2, d-1
(स) a-3, b-4, c-1, d-2     (द) a-4, b-1, c-2, d-3

 

Q. 86. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. सांस्कृतिक वैश्वीकरण राष्ट्रों, क्षेत्रों और व्यक्तियों के मध्य सांस्कृतिक विविधताओं को समतल कर देता है।
II. विश्व सरकार के रूप में राजनीतिक वैश्वीकरण आर्थिक और सांस्कृतिक वैश्वीकरण के एकीकरण के प्रभाव से बहुत आगे है।
III. आर्थिक वैश्वीकरण का निहितार्थ है, कोई भी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था अलग द्वीप के रूप में नहीं रह सकती।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है -
(अ) केवल I और II                 (ब) केवल II और III
(स) केवल I और III                (द) सभी सही है

 

Q. 87. निम्नलिखित में से कौन सा कथन क्रांति की अवधारणा के बारे में सही नहीं है -
(अ) क्रांति एक जन उभार है, जिसमें विधानेतर जन कार्रवाई होती है।
(ब) क्रांति की प्रवृत्ति कभी कभार हिंसात्मक होती है।
(स) क्रांति व्यवस्था में मूलभूत परिवर्तन लाती है।
(द) क्रांति विद्रोह से भिन्न होती है।

 

Q. 88. निम्नलिखित में से त्रुटिपूर्ण युग्म को चिन्हित कीजिए -
(अ) सैमुअल हंटिंगटन : अदृश्य साम्राज्य
(ब) एनक्रूमा : नव उपनिवेशवाद
(स) रौल प्रेबिश : पूंजीवाद की अंतिम अवस्था के रूप में साम्राज्यवाद
(द) आंद्रे गुंद्रे फ्रैंक : औद्योगिक पूंजीवाद के कारण अधोविकास

 

Q. 89. कथन (A) : भारतीय राजनीति में महिलाओं की स्थिति इसके लोकतंत्र से संबंधित अवसरों और बाधाओं को परिलक्षित करती है।
कारण (R) : महिलाएं उन सामाजिक आंदोलनों और गैर सरकारी संगठनों में मुख्य भूमिका का निर्वाह करती है जो भारत के जीवंत नागरिक समाज में अंतर्निहित है।
कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 

Q. 90. कथन (A) : विश्व समाज में एकीकरण की प्रक्रिया और पृथकता की चाह के बीच बढ़ते हुए तनाव के प्रति अंतर्राष्ट्रीय संगठन एक अनुक्रिया है।
कारण (R) : पूंजीवाद ने एकीकृत विश्व अर्थव्यवस्था का निर्माण किया और विचारों तथा लोगों के आवागमन को बढ़ाया, साथ ही साथ वस्तुओं और सेवाओं को भी। उसी दौरान राष्ट्रवाद के विकास ने पृथकता की मांग को रेखांकित किया।
कूट -
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।

 

Q. 91. 'राज्य को पीछे धकेलो' निम्नलिखित में से किस अवधारणा से जुड़ा है -
(अ) निजीकरण और उदारीकरण
(ब) वैश्वीकरण और कल्याणवाद
(स) विकास और वैश्वीकरण
(द) उदारीकरण और आधुनिकीकरण

 

Q. 92. भारत में हुए विभिन्न संप्रदायिक दंगों की जांच के लिए आयोग गठित किए गए। इनके त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए -
(अ) मनोहरपुर सांप्रदायिक दंगे 1999 (उड़ीसा) - वाधवा आयोग
(ब) मुंबई सांप्रदायिक दंगे 1992 - श्री कृष्ण आयोग
(स) मेरठ सांप्रदायिक दंगे 1987 - जे सी शाह आयोग
(द) बिहार शरीफ सांप्रदायिक दंगे 1981 - बालासुब्रमण्यम आयोग

 

Q. 93. लाक्सो-तागेपेरो सूचकांक' का संबंध निम्नलिखित में से किससे है -
(अ) लैंगिक समानता
(ब) राष्ट्रीय दलीय प्रणाली
(स) भाषायी नियोजन
(द) किसान लामबंदी

 

Q. 94. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में किस राजनीतिक दल के विलय के लिए अशोक मेहता ने 'पिछड़ी अर्थव्यवस्था की राजनीतिक विवशताओं' का सिद्धांत प्रस्तुत किया था -
(अ) प्रजा सोशलिस्ट पार्टी              (ब) उत्कल कांग्रेस
(स) संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी             (द) कृषक प्रजा पार्टी

 

Q. 95. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A  सूची B
a. बहुलवादी राज्य1. वर्ग व्यवस्था का ध्वंस
b. मार्क्सवादी राज्य2. पितृसत्ता का उन्मूलन
c. कल्याणकारी राज्य3. प्रतिस्पर्धी सामाजिक हितों का विवाचक
d. उग्र नारीवादी राज्य4. विस्तार पर बल

कूट -
(अ) a-1, b-2, c-3, d-4     (ब) a-3, b-1, c-4, d-2
(स) a-2, b-1, c-4, d-3     (द) a-3, b-1, c-2, d-4

 

Q. 96. 1977 में बनी जनता पार्टी के विभिन्न घटकों एवं उससे संबंधित नेता के त्रुटिपूर्ण युग्मों को पहचानिए -
(अ) संगठन कांग्रेस - मोरारजी देसाई
(ब) भारतीय लोक दल - चौधरी चरण सिंह
(स) स्वतंत्र पार्टी - हेमवती नंदन बहुगुणा
(द) भारतीय जनसंघ - अटल बिहारी वाजपेई

 

Q. 97. सिक्किम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से त्रुटिपूर्ण है -
(अ) 35 वें संविधान संशोधन 1976 के द्वारा सिक्किम भारत का सहयुक्त राज्य बना।
(ब) 35 वें संविधान संशोधन से सिक्किम केंद्रीय व्यवस्थापिका के दोनों सदनों में एक-एक प्रतिनिधि भेजने का हकदार बना।
(स) 36 वें संविधान संशोधन 1975 के द्वारा सिक्किम भारत संघ में पूर्ण राज्य के रुप में सम्मिलित हुआ।
(द) 35 वें संविधान संशोधन द्वारा अनुच्छेद 371 च अंतःस्थापित किया गया।

 

Q. 98. भारत संघ में विद्यमान राज्य एवं उसके भीतर नए राज्य की मांग का त्रुटिपूर्ण युग्म है -
(अ) उत्तर प्रदेश - हरित प्रदेश
(ब) पश्चिमी बंगाल - कामतापुर
(स) बिहार - मिथिलांचल
(द) कर्नाटक - महाकौशल

 

Q. 99. भारत में सामाजिक आंदोलनों के संदर्भ में 'गैर दलीय राजनीतिक संरचना' का विचार प्रस्तुत करने वाले विद्वान हैं? 
(अ) रजनी कोठारी
(ब) घनश्याम शाह
(स) योगेंद्र यादव
(द) अमिता बाविस्कर

 

Q. 100. एम एस ए राव द्वारा अपनी पुस्तक 'सोशल मूवमेंट इन इंडिया' में प्रतिपादित सामाजिक आंदोलनों के प्रकारों में निम्नलिखित में से सम्मिलित नहीं है -
(अ) क्रांतिकारी
(ब) सुधारवादी
(स) उदविकासवादी
(द) वैकल्पिक

 

Q. 101. सामाजिक आंदोलन और उनकी श्रेणी के त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए -
(अ) तेभागा आंदोलन - किसान आंदोलन
(ब) सतनामी आंदोलन - जनजातीय आंदोलन
(स) चिपको आंदोलन - पर्यावरणीय आंदोलन
(द) निर्भया आंदोलन - नारीवादी आंदोलन

 

Q. 102. राजस्थान में महिला जनप्रतिनिधियों के संदर्भ में त्रुटिपूर्ण कथन है -
(अ) 16 वीं लोकसभा में राजस्थान से केवल एक महिला सदस्य है।
(ब) 14 वीं राजस्थान विधानसभा में कुल 27 महिला सदस्य निर्वाचित हुई है।
(स) 14 वीं राजस्थान विधानसभा में सर्वाधिक महिला सदस्य गंगानगर जिले से निर्वाचित हुई है।
(द) 14 वीं राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस की 2 महिला सदस्य निर्वाचित हुई है।

 

Q. 103. 100 वें सविधान संशोधन से अप्रभावित राज्य है -
(अ) त्रिपुरा
(ब) सिक्किम
(स) मेघालय
(द) असम

 

Q. 104. राजस्थान का मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद निम्न में से किसे उपमुख्यमंत्री बना दिया गया -
(अ) हीरालाल शास्त्री
(ब) टीका राम पालीवाल
(स) मोहनलाल सुखाड़िया
(द) जयनारायण व्यास

 

Q. 105. द कांग्रेस पार्टी इन राजस्थान' पुस्तक के लेखक कौन है -
(अ) लॉयड और सुजेन रुडोल्फ
(ब) रॉब जेन्किंस
(स) रिचर्ड सिसन                    (द) वायरन वीनर

 

Q. 106. 1974 में भैरोंसिंह शेखावत किस राज्य से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए -
(अ) मध्य प्रदेश                             (ब) राजस्थान
(स) उत्तर प्रदेश                              (द) हरियाणा

 

Q. 107. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (संविधान सभा के पद)सूची B (पद धारक व्यक्ति)
a. अत्यल्प राज्य1. बाजार अर्थव्यवस्था के अन्याय को दूर करना
b. विकासवादी राज्य2. संपूर्ण आर्थिक जीवन पर नियंत्रण रखना
c. सामाजिक-लोकतांत्रिक राज्य3. केवल व्यवस्थित जीवन की शर्तों को तय करना
d. सामूहिकतावादी राज्य4. नागरिक समाज को नष्ट कर देना
e. सर्वाधिकारवादी राज्य5. संवृद्धि और आर्थिक विकास को बढ़ाना

कूट -
(अ) a-1, b-2, c-3, d-4, e-5
(ब) a-3, b-1, c-4, d-2, e-5
(स) a-2, b-1, c-4, d-5, e-3
(द) a-3, b-5, c-1, d-2, e-4

 

Q. 108. राजस्थान की समसामयिक राजनीति की निम्नलिखित में से कौन सी प्रवृत्ति गलत है -
(अ) 1993 के बाद हुए विधानसभा चुनाव में पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच मतदान में अंतर निरंतर कम होता रहा है।
(ब) विधानसभा और लोकसभा में वंचित समुदायों के प्रतिनिधित्व में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।
(स) नीचे के स्तरों की तुलना में लोकसभा में मतदान अधिक होता है।
(द) चुनावी प्रतिस्पर्धा द्विध्रुवीय हो गई है।

 

Q. 109. 16 वें लोकसभा चुनाव के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
I. राजग ने 336 स्थान और कुल मतदान का 37.3% प्राप्त किया।
II. बीजेपी ने 282 स्थान और कुल मतदान का 31.1 प्रतिशत प्राप्त किया।
III. संप्रग ने 56 स्थान और कुल मतदान का 23% प्राप्त किया।
IV. कांग्रेस ने 44 स्थान और कुल मतदान का 19% प्राप्त किया।
V. वाम मोर्चे ने 12 स्थान और कुल मतदान का 4.8% प्राप्त किया।
उपर्युक्त में से सही कथनों को चिन्हित कीजिए -
कूट -
(अ) केवल II, IV और V सही है
(ब) केवल I, II और  III सही है
(स) केवल II, III एवं IV सही है
(द) केवल III, IV एवं V सही है

 

Q. 110. निम्नलिखित में से कौन-सी सिफारिश चुनाव सुधार के लिए गठित दिनेश गोस्वामी समिति की नहीं है ?
(अ) अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित क्षेत्रों का चक्रानुक्रम
(ब) मतदान को अनिवार्य बनाना
(स) राजनीतिक दलों को निगमों द्वारा दान पर प्रतिबंध लगाना
(द) सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर संविधान में लोक निर्णय का प्रावधान करना।

 

Q. 111. निम्नलिखित में से कौन सा कारक पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की सहभागिता को बाधित नहीं करता है?
(अ) वित्तीय संसाधनों की कमी
(ब) असहयोगात्मक नौकरशाही
(स) संवैधानिक पूर्वाग्रह
(द) हिंसा और उत्पीड़न

 

Q. 112. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची Aसूची B
a. पार राष्ट्रवाद1. क्षेत्रीय एकीकरण का गुणक प्रभाव होता है
b. नव प्रकार्यवाद2. राज्यों के बीच संप्रभुता के आधार पर पारस्परिकता
c. सरंक्षणवाद3. राष्ट्र-राज्य के ऊपर एक सत्ता का होना
d. अंतरसरकावाद4. घरेलू उत्पादकों के संरक्षण के लिए आयात प्रतिबंध

कूट -
(अ) a-3, b-1, c-4, d-2     (ब) a-3, b-4, c-2, d-1
(स) a-3, b-4, c-1, d-2     (द) a-4, b-1, c-2, d-3

 

Q. 113. निम्नलिखित में से कौन सा कथन अफ्रीकी संघ के बारे में सत्य है। नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
I. अफ्रीकी संघ एकल मुद्रा की और लक्ष्यित है।
II. अफ्रीकी संघ एकल एकीकृत सुरक्षा बल की और लक्ष्यित है।
III. अफ्रीकी संघ अंतः अफ्रीका संघर्ष को खत्म करना चाहता है।
IV. अफ्रीकी संघ विकसित विश्व के साथ घनिष्ठ एकीकरण की ओर लक्ष्यित है।
V. अफ्रीकी संघ जनजातीय स्वायत्तता और राष्ट्रवाद की अभिवृद्धि चाहता है।
कूट -
(अ) I, III, IV                            (ब) I, II, III
(स) II, III, V                            (द) III, IV, V

 

Q. 114. भारतीय राजनीति में वर्ग की भूमिका को लेकर निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है -
(अ) भारतीय राजनीतिक दल अपना चुनावी समर्थन या नीतिगत कार्यक्रम विशिष्ट वर्ग या समूह या श्रमिकों तथा पूंजी के औपचारिक प्रतिनिधित्व से प्राप्त नहीं करते हैं।
(ब) भारत में औपचारिक श्रमिक वर्ग खंडित और दुर्बल है, क्योंकि यह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है।
(स) भारतीय राजनीति में मध्यम वर्गीय विग्रह कदापि मुखर नहीं है।
(द) भारत में मध्यम वर्ग उदारीकरण और वैश्वीकरण का सबसे उत्साही समर्थक रहा है।

 

Q. 115. खेतीहर वर्ग के बारे में निम्नलिखित में से किसने 'वृषभ पूंजीपति' शब्द का प्रयोग किया ?
(अ) लॉयड और सुजेन रुडोल्फ     (ब) प्रणब बर्धन
(स) बारबरा हेरिस वाइट              (द) माइकल कलेक्की

 

Q. 116. निम्नलिखित में से कौन सा कथन वैश्विक स्तर पर व्यापार और प्रशुल्क समझौतों के बारे में सही है -
I. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन ब्रेटन वुड्स सम्मेलन का परिणाम था।
II. उरुग्वे दौर में पूर्व गैट वार्ता के सात दौर हो चुके थे।
III. विश्व व्यापार संगठन आधिकारिक रूप से 1 जनवरी 1995 को गठित हुआ था।
IV. डंकल प्रस्ताव विकासशील देशों के व्यापारिक हितों की पूर्ति करता था।
कूट -
(अ) I एवं II                                 (ब) II एवं III
(स) III एवं IV                              (द) II एवं IV

 

Q. 117. भारतीय राजनीति में जाति की भूमिका को लेकर निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है -
(अ) जाति समुदाय चुनावी परिणामों को प्रभावित करते हैं।
(ब) जातिगत सोच-विचार राजनीतिक दलों, उनके नेतृत्व और कार्यक्रमों को तय करते हैं।
(स) भारतीय लोकतंत्र सामाजिक समूहों और श्रेणियों से अधिक अपवर्जित हो गया है।
(द) जातीय समूह दबाव समूह की तरह कार्य करते हैं और भारतीय राज्य के शासन एजेंडा को प्रभावित करते हैं।

 

Q. 118. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है -
(अ) उपनिवेशोत्तर भारत में अनेक क्षेत्रीय आंदोलन सशस्त्र स्वतंत्रतावादी आंदोलनों में परिवर्तित हो गए हैं।
(ब) पंजाब का शिरोमणि अकाली दल राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ एक क्षेत्रीय दल है।
(स) भारतीय सविधान, राज्यों को विभाजित करने और नए राज्यों के निर्माण को अपेक्षाकृत आसान बना देता है।
(द) एक क्षेत्र का निर्माण राजनीतिक परियोजना है और प्रायः विवादास्पद होता है।

 

Q. 119. निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारतीय राजनीति के क्षेत्रीयकरण के बारे में गलत है -
(अ) भारत में अधिकांश क्षेत्रीय राजनेता पृथकतावादी नहीं है।
(ब) भारतीय राजनीति के क्षेत्रीयकरण का संबंध क्षेत्रीय राजनीति में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की बढ़ती भूमिका से है।
(स) क्षेत्रीय राजनीतिक दल चाहते हैं कि अपने राज्य के लिए वित्तीय लाभ के बदले में वे नई दिल्ली में सरकार को राजनीतिक समर्थन प्रदान करें।
(द) क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय दलों के साथ ही राजनीतिक जगह सांझा करते हैं।

 

Q. 120. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची Aसूची B
a. संपूर्ण क्रांति1. महाराष्ट्र
b. नवनिर्माण आंदोलन2. पश्चिमी बंगाल
c. नक्सलवादी आंदोलन3. गुजरात
d. दलित पैंथर4. बिहार

कूट -
(अ) a-4, b-3, c-2, d-1     (ब) a-3, b-4, c-1, d-2
(स) a-4, b-2, c-1, d-3     (द) a-1, b-2, c-3, d-4

 

Q. 121. किस वर्ष में केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम पारित किया गया था?
(अ) 2005                                 (ब) 2003
(स) 2002                                 (द) 1988

 

Q. 122. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (जलवायु परिवर्तन पर शिखर सम्मेलन)सूची B (वर्ष)
a. डरबन शिखर सम्मेलन1. 2010
b. कानकुन शिखर सम्मेलन2. 2009
c. कोपनहेगन शिखर सम्मेलन3. 2007
d. बाली शिखर सम्मेलन4. 2011

कूट -
(अ) a-4, b-2, c-3, d-1     (ब) a-4, b-1, c-2, d-3
(स) a-2, b-1, c-4, d-3     (द) a-3, b-1, c-4, d-2

 

Q. 123. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता 1990 के दशक के दौरान 'वाशिंगटन सहमति' के बारे में गलत है -
(अ) मुक्त बाजार, लोकतांत्रिक सरकार और खुला व्यापार
(ब) खुला व्यापार, मुक्त बाजार और प्रभुत्वशाली निजी क्षेत्र
(स) प्रभुत्वशाली निजी क्षेत्र, नव उदारवाद और लोकतांत्रिक सरकार
(द) मुक्त बाजार, कल्याणकारी राज्य और लोकतांत्रिक सरकार

 

Q. 124. 1944 में ब्रेटनवुड सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य रचनाकार थे -
(अ) जॉन एम केंस और हैरी डि वाईट
(ब) जॉर्ज केनन और वुड्रो विल्सन
(स) फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट और विंस्टन चर्चिल
(द) विंस्टन चर्चिल और स्टालिन

 

Q. 125. किस प्रस्ताव के द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने 19 दिसंबर को दक्षिण-दक्षिण सहयोग का वार्षिक संयुक्त राष्ट्र दिवस घोषित किया?
(अ) 54/229
(ब) 56/220
(स) 55/230
(द) 58/220

 

Q. 126. वियतकोंग क्या था ?
(अ) क्यूबा के एक राजनीतिक दल का नाम
(ब) वियतनाम और लाओस के बीच एक नदी का नाम
(स) दक्षिणी वियतनाम में एक छापामार समूह का नाम
(द) उत्तरी वियतनाम में साम्यवादी दल का नाम

 

Q. 127. शीत युद्ध से संबंधित घटनाओं के सही आरोही कालानुक्रम को इंगित कीजिए -
(अ) ट्रूमैन सिद्धांत, मार्शल योजना, बर्लिन नाकाबंदी, डियन बियन फू का पतन
(ब) मार्शल योजना, कॉमिन्फोर्म, ट्रूमैन सिद्धांत, बर्लिन नाकाबंदी
(स) कॉमिन्फोर्म, बर्लिन नाकाबंदी, डियन बियन फू का पतन, मार्शल योजना
(द) डियन बियन फू का पतन, मार्शल योजना, बर्लिन नाकाबंदी, कॉमिन्फोर्म

 

Q. 128. संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के बीच तनाव शैथिल्य के लिए निम्नांकित में से क्या उत्तरदाई है। नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
I. क्यूबा का मिसाइल संकट
II. सोवियत संघ और चीन के मध्य प्रतिद्वंदिता
III. वियतनाम में अमेरिकी हस्तक्षेप
IV. अफगानिस्तान में अमेरिकी हस्तक्षेप
कूट -
(अ) II, III और IV                     (ब) I, II और IV
(स) I, II और  III                       (द) I, III और IV

 

Q. 129. युगोस्लाविया के विखंडन से जो राज्य बने उनके सही समूह को चिन्हित कीजिए -
(अ) क्रोएशिया, स्लोवेनिया, आर्मेनिया, मेसिडोनिया, सर्बिया
(ब) अज़रबैजान, आर्मेनिया, मेसिडोनिया, क्रोएशिया, स्लोवेनिया
(स) मेसिडोनिया, क्रोएशिया, सर्बिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, लाटविया
(द) बोस्निया-हर्जेगोविना, सर्बिया, क्रोएशिया, मेसिडोनिया स्लोवेनिया

 

Q. 130. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (नेता का नाम)सूची B (देश का नाम)
a. सुकर्णो1. चीन
b. हो ची मिन्ह2. मिश्र
c. चाउ एन लाई3. इंडोनेशिया
d. गमाल नासिर4. घाना
e. एनक्रूमा5. वियतनाम

कूट -
(अ) a-2, b-5, c-1, d-3, e-4
(ब) a-3, b-5, c-1, d-2, e-4
(स) a-3, b-1, c-5, d-4, e-2
(द) a-4, b-1, c-5, d-3, e-2

 

Q. 131. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (विश्लेषक)  सूची B (विचार)
a. चार्ल्स क्रोथहेमर1. एण्ड ऑफ हिस्ट्री
b. हंटिंगटन2. दी राइज एंड फॉल ऑफ द ग्रेट पावर्स
c. फ्रांसिस फुकुयामा3. द क्लैश ऑफ सिविलाइजेशन 
d. पॉल केनेडी4. द यूनीपोलर मोमेंट

कूट -
(अ) a-4, b-3, c-1, d-2
(ब) a-3, b-4, c-2, d-1
(स) a-1, b-2, c-3, d-4
(द) a-4, b-2, c-1, d-3

 

Q. 132. निम्नलिखित में से कौन सा समय संयुक्त राष्ट्र संघ के सहस्त्राब्दी विकास ध्येयों के संबंध में गलत है -
(अ) सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा, पर्यावरणीय संवहनीयता, शिशु मृत्यु में कमी
(ब) विकास के लिए वैश्विक साझेदारी, अति निर्धनता और भूखमरी का उन्मूलन, लैंगिक समानता की अभिवृद्धि
(स) सार्वभौमिक मानवाधिकार, रोजगार अभिवृद्धि, शिशु मृत्यु में कमी
(द) मातृत्व स्वास्थ्य में सुधार, एचआईवी /एड्स का मुकाबला, पर्यावरणीय संवहनीयता

 

Q. 133. निम्नलिखित में से कौन-सी संयुक्त राष्ट्र संघ की संरचनात्मक ताकत नहीं है -
(अ) संयुक्त राष्ट्र संघ का चार्टर अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए क्षेत्रीय संगठनों के गठन को स्वीकृति और बढ़ावा देता है।
(ब) संयुक्त राष्ट्र संघ का चार्टर शांति स्थापना और शांति निर्माण की गतिविधियों को सुलभ करता है।
(स) अपने से पूर्ववर्ती अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से भिन्न, संयुक्त राष्ट्र संघ द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हस्ताक्षरित शांति संधियों का परिणाम नहीं है।
(द) संयुक्त राष्ट्र संघ को इस तरह से बनाया गया कि विश्व सरकार की तरह लगे।

 

Q. 134. आसियान प्लस 3 सहयोग दिसंबर 1997 में प्रारंभ हुआ। आसियान देशों के अलावा तीन अन्य देश कौन से हैं ?
(अ) चीन, जापान, भारत
(ब) जापान, भारत, मेक्सिको
(स) जापान, मेक्सिको, रूस
(द) जापान, चीन, कोरियाई गणतंत्र

 

Q. 135. नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था (NIEO) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है -
I. NIEO ब्रेटनवुड्स व्यवस्था को सशक्त करने के लिए था।
II. NIEO ने विश्व अर्थव्यवस्था को पुनर्गठित करने का प्रयास किया, जिससे विकासशील राज्यों को अधिक सहभागिता मिल सके।
III. NIEO की रचना विकासशील राज्यों को सभी व्यापार नियमों से मुक्त करने के लिए की गई थी।
IV. वैश्विक-उत्तर के देश NIEO का समर्थन कर रहे थे, क्योंकि यह नव उपनिवेशवाद की अभिवृद्धि कर रहा था।
कूट -
(अ) I, III और IV                   (ब) I, II और IV
(स) II III और IV                   (द) I, II और III

 

Q. 136. अपने गठन के समय निम्नलिखित में से क्या दक्षेस में सहयोग के 5 क्षेत्रों में से एक नहीं था -
(अ) कृषि और ग्रामीण विकास
(ब) स्वास्थ्य और जनसंख्यात्मक गतिविधियां
(स) मानव अधिकार और आंतकवाद
(द) मानव संसाधन विकास

 

Q. 137. यूरोपीय संघ से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. क्रोएशिया इसका 28 वां सदस्य राज्य है।
II. क्रोएशिया यूरो जोन का हिस्सा नहीं है।
(अ) केवल I सही है
(ब) केवल II सही है
(स) I एवं II दोनों सही है
(द) दोनों ही सही नहीं है

 

Q. 138. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (राजनीतिक दल)  सूची B (स्थापना वर्ष)
a. जस्टिस पार्टी1. 1925
b. शिरोमणि अकाली दल2. 1932
c. हिंदू महासभा3. 1917
d. नेशनल कॉन्फ्रेंस4. 1936
e. यूनियनिस्ट पार्टी5. 1921

कूट -
(अ) a-2, b-3, c-4, d-1, e-5
(ब) a-3, b-5, c-1, d-2, e-4
(स) a-2, b-3, c-1, d-4, e-5
(द) a-1, b-2, c-3, d-4, e-5

 

Q. 139. भारत की विदेश नीति के नेहरूवादी दृष्टिकोण की निम्नलिखित में से कौन सी गलत विशेषता है -
(अ) गुटनिरपेक्षता ने भारत को पूर्व पश्चिम के संघर्ष से दूर रखा।
(ब) अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं और कानून महत्वपूर्ण है और कमजोर देशों के सरंक्षण के लिए जरूरी है।
(स) भारतीय राजनय को महाशक्तियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के छलयोजना को रोकना चाहिए।
(द) भारत की महाशक्ति बनने की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए उसे महाशक्तियों के साथ अधिक व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए कार्य करना चाहिए।

 

Q. 140. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची Aसूची B
a. रजनी कोठारी1. तृतीय निर्वाचन व्यवस्था
b. पॉल ब्रास2. लोकतंत्रीकरण और पतन
c. योगेंद्र यादव
3. उत्तर कांग्रेस पॉलिटि
d. जेम्स मैनर4. कांग्रेस व्यवस्था
e. सुहास पल्सीकर5. कांग्रेस संगठन का विघटन

कूट -
(अ) a-2, b-3, c-4, d-1, e-5
(ब) a-3, b-5, c-1, d-2, e-4
(स) a-4, b-5, c-1, d-2, e-3
(द) a-1, b-2, c-3, d-4, e-5

 

Q. 141. भारत-चीन संबंधों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है। नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
I. साम्यवादी गुट के बाहर भारत वह पहला देश था जिसने चीनी जनवादी गणराज्य को मान्यता प्रदान की।
II. भारत ने फार्मोसा टापू को चीन में मिलाने का समर्थन किया।
III. फरवरी 1954 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र के उस प्रस्ताव का विरोध किया, जो वियतनाम में चीन को आक्रांता राज्य घोषित कर रहा था।
IV. अप्रैल 1954 में भारत ने शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के पंचशील समझौता पर हस्ताक्षर किए।
कूट -
(अ) I और IV सही है            (ब) II और III सही है
(स) II और IV सही है           (द) II, III और IV सही है

 

Q. 142. "पाकिस्तान ने, इस ज्ञान से प्राप्त विश्वास की भारत के पास अब युद्ध का विकल्प नहीं है, भारत में सक्रिय आंतकवादी समूह को अपना समर्थन बढ़ा दिया...।" निम्नलिखित कारकों में से कौनसा कारक उपर्युक्त कथन में उल्लिखित पाकिस्तान के 'विश्वास' की उचित व्याख्या करता है ?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ घनिष्ठ संबंध
(ब) भारत के विरुद्ध आंतकवादी समूह का सफलतापूर्वक प्रयोग
(स) 1995 में भारत द्वारा पाकिस्तान को दिए गए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा
(द) उपमहाद्वीप में आण्विक हथियारों का आगमन

 

Q. 143. निम्नलिखित में से कौन-सी 'गुजराल सिद्धांत' की प्रमुख विशेषता है -
(अ) दक्षिणी-पूर्वी एशियाई राज्यों के साथ संबंधों को मजबूत करना।
(ब) दक्षिण एशिया के छोटे पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को सुधारने में परस्पर लाभ की मांग नहीं करना।
(स) दक्षिण एशियाई राज्यों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना।
(द) पाकिस्तान के साथ संबंधों को सुधारना।

 

Q. 144. ऐसे कौन से कारक थे जिन्होंने भारत को अपनी पश्चिमी एशिया नीति के भाग के रूप में इजरायल के साथ 1948- 1991 तक अच्छे संबंध बनाने से वंचित रखा ? नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
I. भारत देश में बड़े मुस्लिम समुदाय को नाराज नहीं करना चाहता था।
II. भारत सोवियत संघ और साम्यवादी गुट से अच्छे संबंध रखना चाहता था।
III. भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन को मजबूत करना चाहता था।
IV. भारत कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के विरुद्ध पश्चिमी एशिया के देशों का समर्थन चाहता था।
V. भारत पश्चिमी एशिया से तेल और पेट्रोलियम की आपूर्ति बिना रुकावट चाहता था।
कूट -
(अ) I, II और V सही है         (ब) II, III और IV सही है
(स) I, IV और V सही है        (द) II, IV और V सही है

 

Q. 145. एल्बा से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. एल्बा के संस्थापक वेनेजुएला के राष्ट्रपति रहे ह्यूगो शावेज हैं।
II. 2012 में होंडुरास को एल्बा से निकाल दिया गया है।
कूट - 
(अ) केवल I सही है
(ब) केवल II सही है
(स) I व II दोनों सही हैं
(द) न तो  I, न हीं II सही है

 

Q. 146. ब्रिक्स संगठन के 'न्यू डेवलपमेंट बैंक' के बारे में त्रुटिपूर्ण कथन है -
(अ) इसका मुख्यालय शंघाई में है।
(ब) इसकी स्थापना के दस्तावेज पर सदस्य राष्ट्रों ने 2014 में शंघाई में हस्ताक्षर किए।
(स) के वी कामथ इस बैंक के पहले अध्यक्ष हैं।
(द) आरंभ में सदस्य राष्ट्रों ने बैंक को 10-10 बिलियन डॉलर का अंशदान दिया।

 

Q. 147. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A (बहुसंस्कृतिवाद की संकल्पना) सूची B (विचारक)
a. जी एस धुर्ये1. होमो हायरकिकस
b. एम एन श्रीनिवास2. प्रभुत्वशाली जाती
c. लुइ दूर्मों3. मौन क्रांति
d. क्रिस्तोफे जफ्फेर्लो4. जाति भक्ति

कूट -
(अ) a-2, b-3, c-4, d-1     (ब) a-3, b-4, c-1, d-2
(स) a-4, b-2, c-1, d-3     (द) a-1, b-2, c-3, d-4

 

Q. 148. निम्नलिखित में से कौन सी परियोजना भारत-आसियान संबंधों से जुड़ी हुई नहीं है ?
(अ) मांगद्येचू प्रयोजना
(ब) मेकांग-गंगा परियोजना
(स) कालादान परियोजना
(द) त्रिपक्षीय राजमार्ग परियोजना

 

यह भी पढ़ें -
 • RPSC School Lecture Political Science Solved Question Paper 2013

RPSC College Lecture Political Science Second Paper-1, 2014

Q. 149. भारत के ईरान एवं अफगानिस्तान के साथ हाल ही में हुए चाबहार बंदरगाह समझौते के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. इससे मध्य एशिया की और भारत की पहुंच सुविधाजनक होगी।
II. यह इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव का प्रतिकार करेगा।
III. इस बंदरगाह से जुड़ाव के लिए ज़रांज-देलाराम राजमार्ग का निर्माण ईरान द्वारा किया गया है।
कूट -
(अ) केवल I और II सही है         (ब) केवल I सही है
(स) केवल II और III सही है
(द) केवल I और III सही

 

Q. 150. निम्न में से कौन सी मुद्रा वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की 'एस डी आर बास्केट' का हिस्सा नहीं है -
(अ) यूएस डॉलर
(ब) युआन
(स) पाउंड स्टर्लिंग
(द) यूरो

 
My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment