Search Suggest

[MCQ] मापन एवं मूल्यांकन Questions

मापन एवं मूल्यांकन से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ question answer दिए गए हैं। मापन एवं मूल्यांकन MCQ क्विज

मापन एवं मूल्यांकन से संबंधित बहुविकल्पी प्रश्न उत्तर (MCQ)

इस आर्टिकल में मापन एवं मूल्यांकन से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर दिए गए हैं। यह मापन एवं मूल्यांकन MCQ क्विज़ प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CTET, UPTET REET MPTET HTET DSSSB TGT PGT RPSC SCHOOL LECTURE आदि की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।
मापन एवं मूल्यांकन के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे गए हैं और इन शैक्षिक मापन एवं मूल्यांकन के बहुविकल्पी प्रश्न उत्तर का आधार शैक्षिक तकनीकी की विभिन्न संदर्भ पुस्तकें हैं।
 इन शैक्षिक मापन एवं मूल्यांकन के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (objective type questions) को बनाने में पूर्ण सावधानी रखी गई है फिर भी भूलवंश कोई माइनर मिस्टेक रह गई हो तो मुझे निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर अवगत कराएं।
आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आपको मापन एवं मूल्यांकन संबंधी वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर (MCQ) पसंद आएंगे।

प्रश्न 1. विद्यालयों में छात्रों का मापन (Measurement) किया जाता है -
I. प्रत्येक बालक की रुचि जानने के लिए
II. प्रत्येक बालक की योग्यता और उपलब्धियों को जानने के लिए 
III. प्रत्येक बालक के गुण दोषों को जानने के लिए
IV. प्रत्येक बालक की ऊंचाई और भार जाने के लिए

कूट -
(अ) कथन I, II और III सही है

(ब) कथन I, और III सही है

(स) कथन I, II, III और IV सही है

(द) कथन III, IV सही है

 

प्रश्न 2. मापन प्रक्रिया है -
(अ) आंकिक                       (ब) आनुपातिक
(स) गत्यात्मक                     (द) पूर्वकालिक

 

प्रश्न 3. मूल्यांकन के आधार स्तंभ हैं -

(अ) शिक्षण उद्देश्य                  (ब) अधिगम अनुभव

 (स) व्यवहार परिवर्तन              (द)  उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 4. मूल्यांकन एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जो शिक्षा प्रणाली का अभिन्न अंग है तथा इसका शैक्षिक उद्देश्यों से एक घनिष्ठ संबंध रहता है।" यह परिभाषा दी -

(अ) कोठारी आयोग 1966

(ब) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986

(स) NCF 2005          (स) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020

 

प्रश्न 5. मापन -

(अ) मात्रात्मक होता है         (ब) परिमाणात्मक होता है

(स) आंकिक होता है           (द) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 6. मूल्यांकन के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए -

(I) मूल्यांकन का आधार शैक्षिक उद्देश्य होते हैं

(II) मूल्यांकन प्रक्रिया में बालक सीखने के साथ साथ व्यवहार में परिवर्तन लाता है।

(III) मूल्यांकन विद्यालय आधारित होता है।

(IV) मूल्यांकन में छात्र के संपूर्ण व्यक्तित्व का परीक्षण किया जाता है।

कूट -

(अ) कथन I, II और III सही है

(ब) कथन I, और III सही है

(स) कथन I, II और IV सही है

(द) कथन III, IV सही है

 

प्रश्न 7. किसी छात्र ने हिंदी में कितने अंक प्राप्त किए हैं। जानने के लिए किया जाता है।

(अ) मापन                      (ब) मूल्यांकन

(स) उपलब्धि परीक्षण      (द) मापन एवं उपलब्धि परीक्षण

 

प्रश्न 8. बालक की बुद्धि, योग्यता, निष्पत्ति, अभिवृत्ति एवं अभिरुचि का परिमाणात्मक अंकन कहलाता है ?

(अ) मापन                      (ब) मूल्यांकन

(स) उपर्युक्त दोनों            (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

प्रश्न 9. कक्षा के छात्रों को उनकी बुद्धि लब्धि, रुचि, क्षमता एवं अभिरुचि के आधार पर अलग-अलग वर्गों में वर्गीकृत करने का आधार है -

(अ) मापन                      (ब) मूल्यांकन

(स) उपर्युक्त दोनों            (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

प्रश्न 10. कक्षा में परीक्षा प्राप्ताकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी आदि में विभाजन मापन का कौन सा स्तर है -

(अ) नामिक                   (ब) क्रम सूचक

(स) अन्तराल                  (द) अनुपात

 

प्रश्न 11. मूल्यांकन प्रक्रिया..............से प्रारंभ होती है और.….......... के साथ समाप्त हो जाती है।

(अ) पाठ्यचर्या, परिणाम प्राप्ति

(ब) पाठ्यक्रम, तुलनात्मक अध्ययन

(स) शैक्षिक उद्देश्यों के निर्धारण, अपेक्षित व्यवहार परिवर्तन

(द) अपेक्षित व्यवहार परिवर्तन, शैक्षिक उद्देश्यों के निर्धारण

 

प्रश्न 12. अंतराल मापनी में किसी वस्तु के गुण का निरपेक्ष मापन क्या संभव नहीं है?

(अ) वास्तविक शून्य बिंदु के अभाव के कारण

(ब) संपूर्ण व्यवहार के अध्ययन के अभाव के कारण

(स) अप्रत्यक्ष के कारण

(द) तुलनात्मक अध्ययन के अभाव में

 

प्रश्न 13. NCERT के अनुसार मूल्यांकन के अंतर्गत निम्न में से किन किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए ?

(अ) पूर्व निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति किस सीमा तक हो रही है

(ब) कक्षा में दिए जाने वाले अधिगम अनुभव कितने प्रभावशाली रहे हैं

(स) शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति कितने अच्छे ढंग से हुई है

(द) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 14. मापन के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए -

(अ) मापन अप्रत्यक्ष होता है

(ब) मापन बालक के मूल्यांकन में सहायक है

(स) मापन के परिणाम वस्तुनिष्ठ होते हैं

(द) मानकीकृत परीक्षणों द्वारा किए गए मापन के परिणाम वैद्य होते हैं

कूट -

(अ) कथन I, II और III सही है

(ब) कथन I, और III सही है

(स) कथन I, II, III और IV सही है

(द) कथन III, IV सही है

 

प्रश्न 15. मूल्यांकन की विशेषता नहीं है ?

(अ) व्यापकता                 (ब) निरंतरता

(स) गत्यात्मकता              (द) अध्यापक केन्द्रित

 

प्रश्न 16. असत्य कथन छांटिए -

(अ) मापन में किसी गुण को मात्रात्मक रूप में तथा मूल्यांकन को गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों रूपों में मापा जाता है।

(ब) मापन मूल्यांकन का एक उपकरण है, जबकि मूल्यांकन मापन के ऊपर निर्भर करता है।

(स) मापन का क्षेत्र सीमित होता है, जबकि मूल्यांकन का क्षेत्र व्यापक होता है।

(द) मापन उद्देश्य केंद्रित होता है, जबकि मूल्यांकन पाठ्यवस्तु केंद्रित होता है।

 

व्याख्या - मापन पाठ्यवस्तु केंद्रित होता है, जबकि मूल्यांकन उद्देश्य केंद्रित होता है।

प्रश्न 17. तुलनात्मक अध्यन करना संभव है -

(अ) मूल्यांकन में                  (ब) मापन में

(स) मापन एवं मूल्यांकन दोनों में

(द) उपर्युक्त में किसी में नहीं

 

प्रश्न 18. शैक्षिक मूल्यांकन में सम्मिलित है -

(अ) छात्र                        (ब) अध्यापक

(स) छात्र का संवेगात्मक व्यवहार और सामाजिक संबंध

 (द) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 19. मापन का दोष है -

(अ) मापन केवल अंकों को प्रदर्शित करता है

(ब) मानकीकृत एवं विश्वसनीय परीक्षणों के अभाव में मापन के परिणाम वैद्य नहीं होते

(स) मापन का क्षेत्र सीमित होता है

(द) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 20. मूल्यांकन की विशेषता है -

(अ) छात्र केंद्रित             (ब) मात्रात्मक

(स) पाठ्यवस्तु केंद्रित        (द) आंशिक अध्ययन

 

प्रश्न 21. मापन की परिशुद्धता एवं उपयोगिता निर्भर रहती है -

(अ) मापनी पर                 (ब) सोपान पर

(स) प्रक्रिया पर                 (द) प्रयोजन पर

 

प्रश्न 22. मापन केंद्रित होता है -

(अ) पाठ्यवस्तु पर             (ब) उद्देश्य पर

(स) उपर्युक्त दोनों               (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

प्रश्न 23. मूल्यांकन केंद्रित होता है -

(अ) पाठ्यवस्तु केन्द्रित        (ब) उद्देश्य केन्द्रित

(स) छात्र केन्द्रित                 (द) अध्यापक केन्द्रित

 

प्रश्न 24. शैक्षिक मूल्यांकन के महत्वपूर्ण पक्ष है -

(I) शिक्षण उद्देश्य             (II) विषय वस्तु

(III) अधिगम अनुभव क्रियाएं

(IV) मूल्यांकन पद्धति या उपकरण

कूट -

(अ) I, II और III                (ब) II और III

(स) I और III                    (द) I, II, III और IV

 

प्रश्न 25. निम्न कथनों में से असत्य कथन छांटिए -

(अ) मूल्यांकन छात्र की उपलब्धि के मापन की तुलना में उपलब्धि में सुधार पर अधिक ध्यान देता है।

(ब) मूल्यांकन का कार्य छात्रों और शिक्षकों दोनों की शैक्षिक प्रोन्नति करना है और उन्हें पुनर्बलन प्रदान करना है।

(स) मूल्यांकन छात्रों को व्यक्तिगत शैक्षिक और व्यावसायिक निर्देशन भी देता है।

(द) किन्हीं गुणों का उचित इकाई में प्रदर्शन करना ही मूल्यांकन है।

 

प्रश्न 26. मूल्यांकन की प्रक्रिया से संबंधित है -

(अ) ज्ञानात्मक उद्देश्य             (ब) भावात्मक उद्देश्य

(स) क्रियात्मक उद्देश्य              (द) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 27. ज्ञानात्मक पक्ष से संबंधित सही विकल्प का चयन कीजिए -

(अ) ज्ञान, बोध, प्रतिक्रिया, विस्थापन, संश्लेषण

(ब) ज्ञान, आग्रहण, उत्तेजना, सामंजस्य, प्रयोग

(स) ज्ञान, बोध, प्रयोग, विश्लेषण, संश्लेषण

(द) आग्रहण, स्वभाविकरण, कौशल, चारित्रीकरण, मूल्यांकन

 

प्रश्न 28. परिमाणात्मक मूल्यांकन (Quantitative Evaluation) कौन सा है -

(I) मौखिक परीक्षा           (II) लिखित परीक्षा

(III) संचयी अभिलेख       (IV) प्रयोगात्मक परीक्षा

कूट -

(अ) I और II                       (ब) I और III

(स) I, II और IV                 (द) I, II, III और IV

 

प्रश्न 29. गुणात्मक मूल्यांकन से संबंधित परीक्षण का सही समुच्चय है -

(अ) जांच सूची, निर्धारण मापनी, लिखित परीक्षा, अवलोकन

(ब) घटनावृत्त, संचयी अभिलेख, प्रयोगात्मक परीक्षा, साक्षात्कार

(स) मौखिक परीक्षा, जांच सूची, समाजमिति, अवलोकन

(द) जांच सूची, अवलोकन, घटनावृत्त, संचयी अभिलेख

 

प्रश्न 30. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

              सूची A                         सूची B

(a) ज्ञानात्मक उद्देश्य       1. परिमाणात्मक मूल्यांकन

                                      की प्रविधियों द्वारा प्राप्त

(b) भावात्मक उद्देश्य       2. प्रयोगात्मक परीक्षाओं

                                       द्वारा प्राप्त

(c) क्रियात्मक उद्देश्य       3. गुणात्मक मूल्यांकन की

                                       प्रविधियां द्वारा प्राप्त

कूट -

(अ) a-3, b-4, c-1                 (ब) a-3, b-4, c-2

(स) a-1, b-3, c-2                 (द) a-2, b-4, c-1

 

प्रश्न 31. विद्यालय स्तर पर ली जाने वाली परीक्षा की प्रविधियां होती है -

(अ) परिमाणात्मक               (ब) गुणात्मक

(स) उपर्युक्त दोनों                 (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

व्याख्या - परिमाणात्मक प्रविधियां के परिणाम संख्यात्मक अथवा परिमाणात्मक होते हैं जो प्रायः बालकों के उपलब्धि ज्ञात करने से संबंधित होते हैं। इनमें निम्न परीक्षाएं आती हैं - मौखिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा।

प्रश्न 32. प्राचीन काल में जब मुंद्राकन तकनीकी का जन्म नहीं हुआ था, मूल्यांकन के लिए कौन सी प्रविधि काम में ली जाती थी ?

(अ) प्रायोगिक                 (ब) संचयी अभिलेख

(स) लिखित                    (द) मौखिक

 

व्याख्या - मौखिक परीक्षाओं में प्रश्न, वाद विवाद, प्रतियोगिता तथा नाटक आदि को लिया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि मौखिक परीक्षा का सर्वप्रथम प्रयोग ग्लेडाइट्स ने किया था। तत्पश्चात सुप्रसिद्ध यूनानी दार्शनिक सुकरात ने इस प्रणाली का शुभारंभ किया।

प्रश्न 33. मौखिक परीक्षाओं का उद्देश्य होता है -

(अ) बालकों की अभिव्यक्ति और क्रियाशीलता की जांच करना

(ब) ज्ञानात्मक अधिगम की जांच करना

(स) विषयगत कमजोरी की जांच करना

(द) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 34. निबंधात्मक परीक्षा के बारे में निबंध कथनों पर विचार कीजिए -

(I) निबंधात्मक परीक्षाओं में प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखे जाते हैं।

(II) निबंधात्मक परीक्षाएं सर्वप्रथम चीन में आरंभ हुई थी।

(III) निबंधात्मक परीक्षाओं के द्वारा ज्ञानात्मक अधिगम को मापा जाता है।

(IV) निबंधात्मक परीक्षाओं में प्रश्नों की रचना करना कठिन होता है।

(V) निबंधात्मक परीक्षाओं द्वारा लेखन शैली, रुचि, ज्ञान की जांच तथा विषयगत कमजोरी का पता चलता है।

कूट -

(अ) कथन I, II और III सही है

(ब) कथन I, III और V सही है

(स) कथन I, II, III और IV सही है

(द) कथन I, II, III और V सही है

 

प्रश्न 35. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

सूची A सूची B
a. सत्य / असत्य1. वर्गीकरण रूप वाले प्रश्न
b. कई उत्तरों में से एक उत्तर का चयन2. समानता रूप वाले प्रश्न
c. सूची A का सूची B से मिलान3. बहुविकल्पीय प्रश्न
d. समूह में एक शब्द अन्य से भिन्न4. एकान्तर अनुक्रिया रूप वाले प्रश्न

कूट -

(अ) a-3, b-4, c-1, d-2     (ब) a-3, b-4, c-2, d-1

(स) a-4, b-3, c-2, d-1     (द) a-2, b-4, c-1, d-3

 

प्रश्न 36. वैध, वस्तुनिष्ठ तथा उपयोगी परीक्षा है -

(अ) प्रायोगिक                 (ब) संचयी अभिलेख

(स) मौखिक                    (द) बहुविकल्पी

 

प्रश्न 37. किस प्रकार के प्रश्नों का उद्देश्य छात्रों की विभेदीकरण की क्षमता की जांच करना होता है ?

(अ) सादृश्य अनुभव                 (ब) वर्गीकरण

(स) समानता                          (द) बहुविकल्पी

 

प्रश्न 38. बहुविकल्पी प्रश्न -

(I) एक कथन के लिए कई विकल्पों में से सबसे उपयुक्त विकल्प को चुनना।

(II) ऐसे प्रश्न सर्वोत्तम प्रकार के होते हैं।

(III) वस्तुनिष्ठता अधिक पाई जाती है।

(IV) तर्कपूर्ण चिंतन एवं सूझ की क्षमता की परीक्षा होती है।

कूट -

(अ) कथन I, II और III सही है

(ब) कथन I, III और IV सही है

(स) कथन I, II, III और IV सही है

(द) कथन II और III सही है

 

[MCQ] मापन एवं मूल्यांकन Questions

प्रश्न 39. निष्पत्ति परीक्षण के बारे में सत्य कथन छांटिए -

(अ) निष्पत्ति परीक्षण अध्यापक द्वारा निर्मित होता है।

(ब) इस परीक्षण का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि का मूल्यांकन करना है।

(स) छात्रों को उत्तीर्ण अथवा अनुत्तीर्ण करने, कक्षा में श्रेणी प्रदान करने के लिए निष्पत्ति परीक्षण किया जाता है।

(द) उपर्युक्त सभी कथन सत्य है।

 

प्रश्न 40. किस प्रकार के प्रश्नों का उद्देश्य छात्रों की तार्किक क्षमता एवं अंतर्दृष्टि की जांच करना होता है ?

(अ) सादृश्य अनुभव                 (ब) वर्गीकरण

(स) समानता                          (द) बहुविकल्पी

 

यह भी पढ़ें -

• RTE Act 2009 MCQ



प्रश्न 41 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में होती है -

(अ) वैधता                  (ब) विश्वनियंता

(स) विविधता              (द) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 42. मूल्यांकन का शाब्दिक अर्थ है -

(अ) परीक्षा लेना                (ब) निर्णय लेना

(स) निदान करना               (द) जांच करना

 

प्रश्न 43. समाकलित मूल्यांकन (Integrated Evaluation) क्या है -

(अ) छात्रों की उपलब्धि का मूल्यांकन
(ब) शिक्षकों के निष्पादन का मूल्यांकन
(स) विद्यालय की उपलब्धियों का मूल्यांकन
(द) उपर्युक्त सभी

 

व्याख्या - समाकलित मूल्यांकन शिक्षा से संबंधित सभी घटकों का समग्र रूप सेे मूल्यांकन करना है। 

My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment