Search Suggest

[MCQ] अधिगम के वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

इस आर्टिकल में अधिगम (Learning) से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर दिए गए हैं।यह अधिगम MCQ क्विज़ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है

अधिगम से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पी प्रश्न उत्तर MCQ

इस आर्टिकल में अधिगम (Learning) से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर दिए गए हैं। यह अधिगम MCQ क्विज़  प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CTET, UPTET REET MPTET HTET DSSSB TGT PGT RPSC SCHOOL LECTURE आदि की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

अधिगम के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे गए हैं और इन अधिगम के बहुविकल्पी प्रश्न उत्तर का आधार मनोविज्ञान की विभिन्न संदर्भ पुस्तकें हैं। इन अधिगम (सीखना) के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (objective type questions) को बनाने में पूर्ण सावधानी रखी गई है फिर भी भूलवंश कोई माइनर मिस्टेक रह गई हो तो मुझे निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर अवगत कराएं।

आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आपको यह अधिगम संबंधी वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर पसंद आएंगे।

यह भी पढ़ें - बाल विकास MCQ

यह भी पढ़ें - एरिक्सन का मनोसामाजिक सिद्धांत MCQ

यह भी पढ़ें - पावलव का अधिगम सिद्धांत MCQ

प्रश्न 1. हम अधिगम का अनुभव नहीं कर सकते हैं, हम केवल यह देख सकते हैं कि वह निरंतर सफलतापूर्वक आगे बढ़ता है, इसका तात्पर्य है -

(अ) प्रत्येक सजीव एक अधिगम है

(ब) अधिगम समायोजन है

(स) अधिगम अभ्यास का परिणाम है 

(द)अधिगम का प्रत्यक्ष निरीक्षण नहीं हो सकता है

 

प्रश्न 2. जॉन डी वी के अनुसार व्यवहार का 'करना' पक्ष सिखने का - 

(अ) भावात्मक क्षेत्र है     (ब) गतिक या क्रियात्मक क्षेत्र है

(स) मनोवैज्ञानिक क्षेत्र है     (द) ज्ञानात्मक क्षेत्र है

 

प्रश्न 3. प्रशिक्षण द्वारा व्यवहार में परिवर्तन की प्रक्रिया है -

(अ) शिक्षण                        (ब) अधिगम    

(स) अभिप्रेरणा                   (द) विकास

 

व्याख्या - गेट्स ने कहा था, "प्रशिक्षण एवं अनुभव के द्वारा व्यवहार में होने वाले परिवर्तन को सीखना या अधिगम कहते हैं।"

प्रश्न 4. एक अच्छे अधिगमकर्ता की प्रमुख विशेषता है -

(अ) इच्छाशक्ति                (ब) अवधान 

(से) बुद्धिजीवी                  (द) परिपक्वता

 

प्रश्न 5. रॉबर्ट गेने के अनुसार अधिगम के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए -

(I) अधिगम पर परिपक्वता का प्रभाव नहीं पड़ता

 (II) अभिप्रेरणा से अधिगम में वृद्धि होती है

 (III) समस्या समाधान अधिगम का उच्चतम स्तर है

 (IV) अधिगम व्यवहारगत परिवर्तन होता है

कूट -

(अ) कथन I, II और III सही है

(ब) कथन I, II, III और IV सही है

(स) कथन I और IV सही है

(द) कथन I, III और IV सही है

 

प्रश्न 6. अधिगम है -

(अ) एक प्रक्रिया है        (ब) न उत्पाद है न प्रक्रिया है

(स) एक उत्पाद है       (द) प्रक्रिया और उत्पाद दोनों है

 

प्रश्न 7. अधिगम प्रक्रिया का चरण नहीं है -

(अ) अभिप्रेरणा                  (ब) उद्देश्य

(स) विभिन्न अनुक्रियायें         (द) परिपक्वता

 

व्याख्या - अधिगम के 6 चरण है - 1. अभिप्रेरणा 2. उद्देश्य 3. समस्या 4. विभिन्न क्रियाएं 5. पुनर्बलन 6. एकीकरण व सामान्यीकरण

प्रश्न 8. रॉबर्ट गेने ने अपने अधिगम सोपान सिद्धांत में अधिगम के कितने प्रकार बताए हैं ?

(अ) 5           (ब) 7             (स) 8           (द) 9

 

व्याख्या - रॉबर्ट एम गेने ने अपनी कृति 'कंडीशन्स ऑफ लर्निंग" में अधिगम के 8 प्रकार बताए हैं। जिन्हें सरल से जटिल के क्रम में देखा जा सकता है।

प्रश्न 9. सहयोगी अधिगम की प्रक्रिया में अध्यापक की जिम्मेदारी होती है -

(अ)  पर्याप्त संसाधन सामग्री एकीकरण की

(ब) समूह रचना निर्धारण की

(स) प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत गृह कार्य देने की

(द) विद्यार्थियों को वाद विवाद में भाग लेने हेतु प्रेरित करने की

(य) उपर्युक्त सभी की

 

प्रश्न 10. किसी व्यक्ति में अधिगम होता है -

(अ) जीवन पर्यंत                 (ब) प्रौढ़ावस्था तक

(स) किशोरावस्था तक          (द) बचपन में

 

प्रश्न 11. अधिगम की आधारभूत शर्त नहीं है -

(अ) अभ्यास                (ब) प्रतिपादन

(स) सलंग्नता                (द) पुनर्बलन

 

प्रश्न 12. रॉबर्ट गेने के अनुसार अधिगम का उच्चतम स्तर है -

(अ) श्रंखला अधिगम         (ब) उद्दीपन अनुक्रिया अधिगम

(स) संकेत अधिगम          (द) समस्या समाधान अधिगम

 

प्रश्न 13. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

            सूची A                                 सूची B

(a) सीखना विकास की प्रक्रिया है।      1. गिलफोर्ड

(b) सीखना प्रशिक्षण एवं अनुभव द्वारा

    व्यवहार परिवर्तन है।                       2. हल

(c) सीखना आवश्यकता की पूर्ति की

     प्रक्रिया के द्वारा होता है।                 3. गेट्स

(d) सीखना व्यवहार के परिणामस्वरूप

     व्यवहार में परिवर्तन है।                    4. वुडवर्थ

कूट -

(अ) a-3, b-4, c-1, d-2     (ब) a-3, b-4, c-2, d-1

(स) a-4, b-3, c-2, d-1     (द) a-2, b-4, c-1, d-3

 

प्रश्न 14. अधिगम प्रक्रिया में रूकावट का कारण है -

(I) रूचि का न होना             (II) मानसिक थकावट

(III) अभिप्रेरणा                   (IV) प्रतिकूल वातावरण

कूट -

(अ) I, III और IV             (ब) I, II और IV

(स) I, II, III और IV         (द) III और IV

 

प्रश्न 15. अधिगम को प्रभावित करने वाला विषय वस्तु संबंधी कारक है -

(अ) प्रस्तुतीकरण          (ब) पर्यावरण

(स) परिपक्वता             (द) कक्षा-कक्ष

(य) सरल से कठिन

 

प्रश्न 16. एक बालक पहाड़े सीखकर उसका उपयोग गुणा और भाग करने में करता है। अधिगम अंतरण के जिस प्रकार का यह उदाहरण है -

(अ) मानसिक से शारीरिक    (ब) शारीरिक से मानसिक

(स) मानसिक से मानसिक    (द) शारीरिक से शारीरिक

 

प्रश्न 17. शिक्षण अधिगम प्रक्रम को प्रभावहीन बनाता है -

(अ) उपयुक्त शिक्षण        (ब) पाठ्यक्रम पूरा करना

(स) पुरस्कार और दंड का अनुचित प्रयोग

(द) शिक्षण विधि

 

प्रश्न 18. अधिगम की दृष्टि से सबसे उपयुक्त शिक्षण सामग्री है -

(अ) पाठ्यपुस्तक में दी गई      (ब) बाजार में उपलब्ध

 (स) छात्रों द्वारा निर्मित           (द) अध्यापक द्वारा निर्मित

 

प्रश्न 19. अधिगम को प्रभावित करने वाला शिक्षक से संबंधित कारक है -

(I) इच्छा शक्ति                (II)  अभ्यास

(III) प्रस्तुतीकरण             (IV) सहायक सामग्री का प्रयोग

कूट -

(अ) I, III और IV             (ब) I, II और IV

(स) I, II, III और IV         (द) III और IV

 

प्रश्न 20. रॉबर्ट एम गेने का कौन सा अधिगम का प्रकार पावलव के शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धांत पर आधारित है ?

(अ) श्रंखला अधिगम         (ब) उद्दीपन अनुक्रिया अधिगम

(स) संकेत अधिगम          (द) समस्या समाधान अधिगम

 

व्याख्या - उद्दीपन अनुक्रिया अधिगम थार्नडाइक के प्रयास और त्रुटि सिद्धांत, स्किनर के क्रिया प्रसूत अनुबंधन तथा किम्बल के साधनात्मक अधिगम सिद्धांत के समान है।

प्रश्न 21. गामक श्रंखला अधिगम का वर्णन किया है -

(अ) गुथरी ने                        (ब) गेने ने

(स) रायबर्न ने                       (द) स्टिफेन्स ने

 

प्रश्न 22. "अधिगम मानव संस्कार एवं क्षमता में परिवर्तन है जो कुछ समय तक धारण किया जाता है तथा जो केवल वृद्धि की प्रक्रियाओं के ऊपर ही आरोप्य नहीं है।" अधिगम की परिभाषा किसने दी ?

(अ) क्रो एवं क्रो ने                  (ब) गेने ने

(स) वाटसन ने                       (द) जीन प्याजे ने

 

प्रश्न 23. अधिगम प्रतिफल से तात्पर्य है -

(अ) बालक के व्यवहार में होने वाला परिवर्तन

(ब) शिक्षक की शिक्षण विधियों में परिवर्तन

(स) पाठ्यवस्तु का परिमार्जन

(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

प्रश्न 24. निम्न में से कौन अधिगम प्रक्रिया का पक्ष नहीं है ?
(अ) अभिप्रेरणा                 (ब) पुनर्बलन
(स) उद्देश्य                        (द) सुरक्षा

 

प्रश्न 25. अधिगम प्रक्रिया प्रभावित होती है -
(अ) विद्यालय के भौतिक वातावरण से
(ब) विद्यालय के मनौवैज्ञानिक वातावरण से
(स) विद्यालय के भौतिक और मनौवैज्ञानिक वातावरण से
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

प्रश्न 26. निम्न में से कौन-सा सीखने की प्रक्रिया का परिणाम नहीं है -
(अ) अभिवृति                     (ब) ज्ञान का अर्जन
(स) परिपक्वता                    (द) संकल्पना

 

प्रश्न 27. सामाजिक अधिगम प्रारंभ होता है -
(अ) एकांतवास से                  (ब) भीड़ भाड़ से
(स) जन संपर्क से                   (द) पुनर्बलन से

 

प्रश्न 28. "नवीन परिस्थितियों में अपने आप को अनुकूलित करना ही अधिगम है।" यह कथन हैं -
(अ) गिलफोर्ड का                  (ब) मोरीसन का
(स) कोहलर का                     (द) हिलगार्ड का

 

प्रश्न 29. पहले से प्राप्त अनुभव को आधार बनाकर नया सिखना किस प्रकार का अधिगम है ?
(अ) संज्ञानात्मक                  (ब) भावात्मक
(स) सहचर्यात्मक                  (द) प्रत्यक्षात्मक

 

प्रश्न 30. सूची A का सूची B से मिलान किजिए -

            सूची A                              सूची B

(a) अधिगम के 8 प्रकार           1. कार्ल रोजर्स

(b) सामाजिक अधिगम            2. रॉबर्ट गेने

(c) अनुभवजन्य अधिगम          3. बाण्डूरा

(d) अंतर्दृष्टिपूर्ण अधिगम           4. कोहलर

कूट -

(अ) a-3, b-4, c-1, d-2     (ब) a-3, b-4, c-2, d-1

(स) a-2, b-3, c-1, d-4     (द) a-2, b-4, c-1, d-3

 
My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment