Search Suggest

[MCQ] व्यक्तित्व प्रश्न उत्तर | Personality Question Answer

इस आर्टिकल में व्यक्तित्व (Personality) से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर दिए गए हैं। यह Personality MCQ quize प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

व्यक्तित्व (Personality) बहुविकल्पी प्रश्न (MCQ)

इस आर्टिकल में व्यक्तित्व (Personality) से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर दिए गए हैं। यह Personality MCQ Quize प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CTET, UPTET REET MPTET HTET DSSSB TGT PGT RPSC SCHOOL LECTURE आदि की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

व्यक्तित्व (Personality) के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर (MCQ) विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे गए हैं और इन व्यक्तित्व (Personality) के बहुविकल्पी प्रश्न उत्तर का आधार शिक्षा मनोविज्ञान की विभिन्न संदर्भ पुस्तकें हैं। इन शिक्षा मनोविज्ञान में व्यक्तित्व (Personality) के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (objective type questions) को बनाने में पूर्ण सावधानी रखी गई है फिर भी भूलवंश कोई माइनर मिस्टेक रह गई हो तो मुझे निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर अवगत कराएं।

आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आपको व्यक्तित्व (Personality) संबंधी वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर (MCQ) पसंद आएंगे।

प्रश्न 01. व्यक्तित्व का अर्थ है -

(अ) व्यक्तित्व व्यक्ति के रूप, गुण, अभिरुचि, सामर्थ्य, योग्यता व व्यवहार आदि का संगठन है जो उसे अन्य व्यक्तियों से अलग करता है।

(ब) व्यक्तित्व का अर्थ व्यक्ति के वातावरण से अनुकूलन करने का ढंग है।

(स) व्यक्तित्व व्यक्ति के व्यवहार की विशेषता है जो उसके कार्य करने के तरीके एवं जीवन के रूप में उसकी विचारधारा के रूप में प्रकट होती है।

(द) उपर्युक्त सभी।

 

प्रश्न 02. "व्यक्तित्व व्यक्ति के उन समस्त मनो शारीरिक तंत्रों का वह आंतरिक गत्यात्मक संगठन है जो कि पर्यावरण में उसके अपूर्व समायोजन को निर्धारित करता है।" व्यक्तित्व की परिभाषा किसने दी।

(अ) वुडवर्थ ने                          (ब) वारेन ने

(स) ऑलपोर्ट ने                      (द) बर्गेस ने

 

प्रश्न 03. व्यक्तित्व को व्यक्ति का संपूर्ण मानसिक संगठन तथा उसे विकास की अवस्थाओं से संबंध करने वाला मनोवैज्ञानिक है ?

(अ) वुडवर्थ ने                          (ब) वारेन ने

(स) ऑलपोर्ट ने                       (द) बर्गेस ने

 

प्रश्न 04. सुम्मेलित किजिए -

सूची A व्यक्तित्व का अर्थसूची B मनोवैज्ञानिक
a. व्यक्तित्व व्यक्ति के वातावरण के साथ समायोजन1.वारेन
b. व्यक्तित्व व्यक्ति के व्यवहार के विभिन्न रूपों का एक विशेष संगठन2. केम्फ
c. व्यक्तित्व व्यक्ति के मनोशारीरिक तंत्रों का आंतरिक संगठन3. एन एल मन
d. व्यक्तित्व व्यक्ति का संपूर्ण मानसिक संगठन है4. ऑलपोर्ट

कूट -

(अ) a-3, b-4, c-1, d-2     (ब) a-2, b-3, c-4, d-1

(स) a-2, b-4, c-3, d-1     (द) a-2, b-4, c-1, d-3

 

प्रश्न 05. 'पर्सनैलिटी ए साइकोलॉजीकल, इण्टरप्रिटेशन' किस मनोवैज्ञानिक की कृति है -

(अ) वुडवर्थ की                          (ब) वारेन की

(स) ऑलपोर्ट की                       (द) बर्गेस की

 

प्रश्न 06. व्यक्तित्व में निहित है -

(अ) समग्रता                          (ब) बुद्धि

(स) विकेंद्रीकरण                    (द) उपयोगिता

 

व्याख्या - व्यक्तित्व वह समग्रता या योग्यता है जिसमें व्यक्तित्व के संपूर्ण बाह्य और आंतरिक गुणों और अवगुणों का समावेश है। अतः व्यक्तित्व में समग्रता का अर्थ निहित है।

प्रश्न 07. व्यक्तित्व अंग्रेजी भाषा के पर्सनैलिटी (Personality) शब्द का निर्माण लेटिन भाषा के परसोना (PERSONA) शब्द से हुआ है। परसोना (PERSONA) शब्द का अर्थ है -

(अ) नकाब                          (ब) मुखोटा

(स) मास्क                           (द) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 08. असत्य कथन छांटिए -

(अ) उत्पत्ति की दृष्टि से व्यक्तित्व का अर्थ मनुष्य की शारीरिक आकृति से है।

(ब) व्यक्तित्व की बाहरी आकृति ही व्यक्तित्व के वास्तविक व्यक्तित्व का बोध कराती है।

(स) व्यक्तित्व केवल बाह्य संरचना से ही निर्धारित नहीं होता अपितु इसके लिए आंतरिक गुणों का होना भी आवश्यक है।

(द) सबसे पहले व्यवहारवादियों ने व्यक्तित्व के आंतरिक गुणों का प्रश्न उठाया था।

 

प्रश्न 09. 'सामाजिक उद्दीपक मूल्य' का अर्थ है -

(अ) व्यक्तित्व के शीलगुणों का संग्रह

(ब) दूसरों को प्रभावित करना

(स) समाज द्वारा स्वीकृत मूल्य 

(द)सामाजिक वातावरण के साथ समायोजन

 

प्रश्न 10. 'ए डायनामिक थ्योरी ऑफ परसेनिलिटी' पुस्तक किस मनोवैज्ञानिक की है -

(अ) वुडवर्थ                          (ब) वारेन

(स) कुर्त लेविन                     (द) बर्गेस

 

प्रश्न 11. व्यक्तित्व को जन्मजात और अर्जित प्रवृत्तियों का योग बताने वाले मनोवैज्ञानिक हैं -

(अ) वैलेंटाइन                          (ब) बोरिंग

(स) मर्फी                                  (द) कुर्त लेविन

 

प्रश्न 12. व्यक्तित्व की विशेषता नहीं है -

(अ) गत्यात्मकता            (ब) वातावरण के साथ समायोजन

(स) सामाजिकता           (द) अभिप्रेरणा

 

प्रश्न 13. ऑलपोर्ट तथा कैटिल ने सर्वप्रथम शीलगुणों की संख्या निर्धारित की। ऑलपोर्ट तथा कैटिल के अनुसार शीलगुण की संख्या है -

(अ) 16          (ब) 12         (स) 14         (द) 08

 

व्याख्या - गैरेट तथा वुडवर्थ ने भी 12 शीलगुण बताए हैं। परंतु उन्होंने शीलगुण न कहकर प्रधान गुण कहा है। ये प्रधान गुण एक दूसरे से स्वतंत्र और विपरीत गुण रखते हैं। अतः 12 प्रधान गुण व विपरीत गुण बताएं हैं।

प्रश्न 14. व्यक्तित्व किसमें नहीं होता है -

(अ) पशुओं में                           (ब) छोटे बच्चों में

(स) पशुओं और छोटे बच्चों में   (द) उपर्युक्त किसी में नहीं

 

व्याख्या - क्योंकि पशुओं और छोटे बालकों में आत्म चेतना नहीं होती है। फलत: उनका व्यक्तित्व भी नहीं होता है। व्यक्तित्व की सबसे पहली विशेषता आत्म चेतना ही है।

प्रश्न 15. व्यक्तित्व की विशेषता नहीं है -

(अ) समन्वय                        (ब) विशिष्टता

(स) स्थायित्व                       (द) मानसिक स्वास्थ्य

 

व्याख्या - क्योंकि व्यक्तित्व हमेशा ही गतिशील होना चाहिए। व्यक्तित्व का व्यवहार वातावरण के अनुरूप परिवर्तित होता रहता है।

प्रश्न 16. सुम्मेलित किजिए -

सूची A व्यक्तित्व वर्गीकरण का आधारसूची B मनोवैज्ञानिक
a. शारीरिक संरचना के आधार पर1.थार्नडाइक
b. संवेगात्मक आधार पर2. टरमैन
c. बुद्धि लब्धि के आधार पर3. हिपोक्रेट्स
d. समाजशास्त्रीय आधार पर4. स्प्रेंगलर & जुंग
e. विचार एवं कल्पना के आधार पर5. क्रेशमर & शेल्डन

कूट -

(अ) a-3, b-4, c-1, d-2, e-5

(ब) a-5, b-3, c-2, d-4, e-1

(स) a-2, b-4, c-3, d-1, e-5

(द) a-2, b-4, c-1, d-3, e-5

 

प्रश्न 17. व्यक्तित्व को अंतर्मुखी एवं बहिर्मुखी बताने वाला मनोवैज्ञानिक है -

(अ) जुंग                         (ब) थार्नडाइक

(स) शेल्डन                       (द) स्प्रेंगलर

 

प्रश्न 18. अंतर्मुखी व्यक्तित्व की विशेषता नहीं है -

(अ) लज्जाशील, अव्यावहारिक और जीवन में अकुशल

(ब) आत्मकेंद्रित               (स) हंसी मजाक पसंद नहीं

(द) सामाजिक कार्यों में रुचि

 

प्रश्न 19. बहिर्मुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति होते हैं -

(अ) आशावादी प्रकृति के

(ब) वातावरण से शीघ्र समायोजित करने वाले

(स) दूसरों को अपनी और आकर्षित करने वाले

(द) उपर्युक्त सभी।

 

प्रश्न 20. वकील, शिक्षक, नेता आदि लोग होते हैं -

(अ) अंतर्मुखी                        (ब) बहिर्मुखी

(स) उभयमुखी                       (द) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 21. व्यक्तित्व मापन की वस्तुनिष्ठ विधि है -

(अ) स्याही धब्बा (मसिलक्ष्म) परीक्षण

(ब) वाक्य पूर्ति परीक्षण

(स) समाजमिति            (द) शब्द साहचर्य परीक्षण

 

प्रश्न 22. व्यक्तित्व मापन की निर्धारण मापनी विधि के संदर्भ में निम्न में से सही कथन का चुनाव किजिए -

(अ) इस विधि में व्यक्तित्व का मापन अवलोकन के द्वारा किया जाता है।

(ब) इस विधि द्वारा व्यक्तित्व के किसी विशेष गुण अथवा व्यक्ति की कार्यकुशलता का मूल्यांकन किया जाता है।

(स) किसी समूह के व्यक्तियों के परस्पर संबंध की जानकारी इस विधि द्वारा प्राप्त की जाती है।

(द) इस विधि द्वारा व्यक्तियों के अचेतन मन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाती है।

 

प्रश्न 23. व्यक्तित्व मापन की प्रकृति विधियां है -

(I) प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण

(II) बालकों का अंतर्बोध परीक्षण

(III) आत्मकथा     (IV) साक्षात्कार     (V) P F परीक्षण

कूट -

(अ) I, III और IV            (ब) I, II, III और IV

(स) I, III, IV और V        (द) I, II और V

 

प्रश्न 24. प्रक्षेपण विधियों के बारे में सही कथनों का चुनाव कीजिए -

(I) इन विधियों का संबंध प्रायः अचेतन मन से होता है।

(II) इन विधियों के माध्यम से व्यक्ति के अंदर छिपे व्यवहारों का अध्ययन किया जाता है और उन्हें बाहर निकाला जाता है

(III) पंच बिंदु मापनी प्रक्षेपण विधि में आती है।

(IV) इन विधियों में वैधता और विश्वसनीयता पाई जाती है।

(V) व्यक्ति इतिहास विधि प्रक्षेपी विधि है।

कूट -

(अ) I, II और IV            (ब) I, II, III और IV

(स) I, III, IV और V        (द) I, II और V

 

प्रश्न 25. सुम्मेलित किजिए -

सूची A व्यक्तित्व मापन की प्रक्षेपी विधियांसूची B मनोवैज्ञानिक
a. स्याही धब्बा (मसिलक्ष्म) परीक्षण1. मुरे व मॉर्गन
b. प्रासंगिक अंतर्बोध (कथानक संप्रत्यक्षण) परीक्षण2. पाइने व टेण्डलर
c. बालक अंतर्बोध परीक्षण (CAT)3. गाल्टन
d. वाक्य पूर्ति परीक्षण4. हर्मन रोर्शा
e. शब्द साहचर्य परीक्षण5. लियोपोल्ड बैलक

कूट -
(अ) a-3, b-4, c-1, d-2, e-5

(ब) a-5, b-3, c-2, d-4, e-1

(स) a-4, b-1, c-5, d-2, e-3

(द) a-2, b-4, c-1, d-3, e-5

 

प्रश्न 26. स्याही धब्बा (मसिलक्ष्म) परीक्षण के बारे में निम्न कथनों में से गलत कथन का चुनाव कीजिए -

(अ) इस परीक्षण द्वारा व्यक्ति के संज्ञानात्मक, क्रियात्मक और भावात्मक पक्षों का अध्ययन कर लिया जाता है।

(ब) इस परीक्षण में अलग-अलग रंग के 10 कार्ड होते हैं।

(स) इस परीक्षण में व्यक्ति के चेतन मन का सफलता के साथ अध्ययन संभव है।

(द) स्विट्जरलैंड के मनोचिकित्सक हर्मन रोर्शा ने इस परीक्षण का 1921 में निर्माण किया।

 

प्रश्न 27. प्रासंगिक अंतर्बोध (कथानक संप्रत्यक्षण) परीक्षण में -

(अ) 31 कार्ड होते हैं।       (ब) कार्डो पर चित्र होते हैं।

(स) एक कार्ड खाली होता है।

(द) इस परीक्षण से यह पता चलता है कि व्यक्ति आशावादी है या नहीं, सामाजिक है अथवा एकांकी।

(य) उपयुक्त सभी।

 

प्रश्न 28. बालक अंतर्बोध परीक्षण (CAT) के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए -

(I) यह परीक्षण 3 से 11 वर्ष की आयु वाले बालकों के लिए उपयुक्त है।

(II) इस परीक्षण में कुल 10 चित्र कार्ड होते हैं।

(III) कार्डो पर पशु और पक्षियों के चित्र होते हैं।

(IV) भारतीय परिस्थिति के लिए इस परीक्षण का संशोधन एवं अनुकूलन कोलकाता की उमा चौधरी ने किया है।

कूट -

(अ) I, II और IV सही है          (ब) I, II, और IV सही है

(स) I, II, III, और IV सही है    (द) I, II और IV सही है

 

प्रश्न 29. असत्य कथन छांटिए -

(अ) रोजेनविग का P F परीक्षण (चित्रगतकुंठा) एक अर्ध प्रक्षेपित विधि है।

(ब) व्यक्तित्व के शील गुणों का अध्ययन वाक्य पूर्ति परीक्षण में किया जाता है।

(स) खेल तथा ड्रामा विधि व्यक्तित्व मापन की वस्तुनिष्ठ विधि है।

(द) शब्द साहचर्य परीक्षण को 1990 में युंग ने पूर्ण रूप से विकसित किया था।

 

प्रश्न 30. खेल तथा ड्रामा विधि के प्रवर्तक हैं -

(अ) कैमरोन                      (ब) सेनफोर्ड

(स) जे एल मोरेनो              (द) विलियम वुंट

 

प्रश्न 31. वर्णन गति विधि है -

(अ) वस्तुनिष्ठ                     (ब) प्रक्षेपित

(स) व्यक्तित्व सूची              (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

प्रश्न 32. सुम्मेलित किजिए -

सूची A व्यक्तित्व के सिद्धांतसूची B मनोवैज्ञानिक
a. मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत1. सिग्मंड फ्रायड
b. विश्लेषणात्मक सिद्धांत2. आर बी कैटल
c. विशेषक सिद्धांत3. एडलर
d. वैयक्तिक सिद्धांत4. सी जी जुंग
e. प्रतिकारक सिद्धांत5. ऑलपोर्ट

कूट -
(अ) a-3, b-4, c-1, d-2, e-5

(ब) a-5, b-3, c-2, d-4, e-1

(स) a-2, b-4, c-3, d-1, e-5

(द) a-1, b-4, c-5, d-3, e-2

 

प्रश्न 33. मूल प्रवृत्तियों को मानवीय व्यवहार का निर्धारक तत्व मानने वाले मनोवैज्ञानिक है ?

(अ) सिग्मंड फ्रायड                  (ब) सी जी जुंग

(स) ऑलपोर्ट                         (द) विलियम वुंट

 

व्याख्या - सिग्मंड फ्रायड ने दो मूल प्रवृत्ति जिजिविषा (प्रेम/सुरक्षा) और मुमूर्षा (मृत्यु प्रवृत्ति से संबंधित) पर ज्यादा जोर दिया है।

प्रश्न 34. सिगमंड फ्रायड का व्यक्तित्व का मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत आधारित है -

(अ) मनोलैंगिक स्तरों पर         (ब) मूल संरचना पर

(स) उच्चता की आकांक्षा पर     (द) मूल प्रवृत्तियों पर

 

प्रश्न 35. जुंग के अनुसार व्यक्तित्व के प्रकार हैं -

(अ) अंतर्मुखी                     (ब) बहिर्मुखी

(स) उभयमुखी                    (द) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 36. व्यक्तित्व के सांवृतिक सिद्धांत का विकास किया -

(अ) कार्ल रोजर्स ने             (ब) कैनन ने

(स) शेल्डन ने                     (द) स्प्रेंगलर ने

 

प्रश्न 37. व्यक्तित्व का सांवृतिक सिद्धांत -

(अ) व्यक्तित्व के आत्म निष्ठ अनुभवों पर बल देता है।

(ब) प्रत्यक्षीकरण मानव व्यवहार का मुख्य निर्धारक है।

(स) व्यक्तित्व के विकास में आत्म संप्रत्यय पर बल।

(द) उपर्युक्त सभी।

 

प्रश्न 38. एडलर के वैयक्तिक सिद्धांत का संबंध है -

(अ) उच्चता की आकांक्षा से

(ब) जीवन शैली की अवधारणा से

(स) कल्पित फलवाद से        (द) सामाजिक अभिरूचि से

(य) उपर्युक्त सभी से

 

प्रश्न 39. वह प्रथम मनोवैज्ञानिक जिसने जन्मजात प्रवृत्तियों को महत्व न देकर व्यक्तित्व विकास पर सामाजिक तत्वों की सशक्त भूमिका पर बल दिया ?

(अ) कार्ल रोजर्स                (ब) कैनन

(द) एडलर                      (द) स्प्रेंगलर

 

प्रश्न 40. सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व माना जाता है ?

(अ) सुंदर शारीरिक संरचना           (ब) विचार प्रधान

(स) स्थिर संवेगीय                    (द) अहिंसात्मक

 

प्रश्न 41. बाल्यावस्था में बालक का व्यक्तित्व होता है -

(अ) अंतर्मुखी                     (ब) बहिर्मुखी

(स) उभयमुखी                    (द) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 42. ग्रंथियों के आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण किसने किया ?

(अ) कार्ल रोजर्स ने              (ब) कैनन ने

(स) शेल्डन ने                     (द) स्प्रेंगलर ने

 

व्याख्या - कैनन ने व्यक्तित्व का वर्गीकरण अंतः स्रावी ग्रंथियों के आधार पर कियाा। कैनन ने थायराइड ग्रंथि, पिट्यूटरी ग्रंथि और एड्रिनल ग्रंथि के आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण किया।

प्रश्न 43. सुम्मेलित कथन छांटिए -

(अ) गिलफोर्ड के अनुसार व्यक्तित्व - गुणों का समन्वित रूप है।

(ब) वुडवर्थ के अनुसार व्यक्तित्व - व्यक्तित्व व्यक्ति के व्यवहार की समग्र विशेषता है।

(स) ड्रेवर के अनुसार व्यक्तित्व - व्यक्तित्व व्यक्ति के संगठित व्यवहार का संपूर्ण चित्र है।

(द) उपर्युक्त सभी सुम्मेलित है।

 

प्रश्न 44. शरीर में उपस्थित द्रव्य और रस के आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण किसने किया ?

(अ) कार्ल रोजर्स ने              (ब) कैनन ने

(स) हिपोक्रेटस ने                     (द) स्प्रेंगलर ने

 

व्याख्या - हिप्पोक्रेट्स ने संवेगात्मक दृष्टिकोण के आधार पर 4 प्रकार के व्यक्तित्व बताएं - श्लेष्मिक, विवादी, कोपशील, आशावादी/उत्साही। जिन्हें आयुर्वेद दृष्टिकोण में वात, पित्त और कफ की श्रेणी में रखा जा सकता है।

प्रश्न 45. व्यक्तित्व का पहला प्रकारात्मक वर्गीकरण (प्ररूप उपागम) प्रस्तुत किया -

(अ) कार्ल रोजर्स ने              (ब) कैनन ने

(स) हिपोक्रेटस ने                     (द) स्प्रेंगलर ने

 

प्रश्न 46. क्रेशमर ने किस प्रकार के व्यक्तित्व को साइक्लोइड (Cycloid) कहा है -

(अ) क्रोधी, चिड़चिड़े व निराश प्रवृत्ति

(ब) प्रसन्नचित, अधिक मिलनसार

(स) सुस्त, निराश व दुःखी

(द) भारी, मजबूत व उत्तेजना युक्त

 

व्याख्या - क्रेशमर ने व्यक्तित्व के प्रकार शारीरिक संरचना को आधार बनाकर दिए। जिसमें साइक्लॉइड, गोलकाय (Pyknic) शरीर वाले व्यक्ति को बताया है। इस श्रेणी के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति छोटे किंतु मोटे, चौड़े शरीर वाले,  प्रसन्नचित, अधिक मिलनसार होते हैं। शेल्डन का एण्डोमार्फीक (गोलाकार) व्यक्तित्व भी इसी प्रकार का है।

प्रश्न 47. शेल्डन के अनुसार एण्डोमार्फीक (गोलाकार) प्रकार के व्यक्तित्व के स्वभाव को कहा जाता है ?

(अ) आरामपसंद, खुशमिजाज, खाने पीने की चीजों में रूचि*

(ब) अकेले रहना, लोगो से कम मिलना जुलना

(स) धैर्यवान, शांत स्वभाव

(द) क्रोधी, शीघ्र उत्तेजित

 

व्याख्या - शेल्डन के अनुसार एक्टोमार्फीक (Ectomorphic - लम्बाकार) प्रकार के व्यक्तित्व के स्वभाव वाले व्यक्ति अकेले रहना, लोगो से कम मिलना जुलना, लंबे शरीर वाले किंतु अत्यधिक उत्तेजना युक्त, शक्तिहीन होते हैं।

प्रश्न 48. व्यक्तित्व के आकारात्मक मॉडल का निर्माण किसने किया ?

(अ) कार्ल रोजर्स ने                (ब) कैनन ने

(स) सिग्मंड फ्रायड ने             (द) स्प्रेंगलर ने

 

व्याख्या - सिगमंड फ्रायड के आकार आकारात्मक मॉडल को गत्यात्मक या संरचनात्मक मॉडल भी कहा जाता है। व्यक्तित्व के प्राथमिक संरचनात्मक तत्व इदम्, अहम्, परम अहम् है।

प्रश्न 49. व्यक्तित्व के 5 गुण या लक्षण कौन-से हैं जिन्हें व्यक्तित्व का पंचकारक मॉडल (Five Factor Model) भी कहा जाता है।

(अ) अनुभवों के लिए खुलापन, कर्तव्यनिष्ठा, बहिर्मुखता, सहमतता, मनोविक्षुब्धता

(ब) अनुभवों के लिए खुलापन, कर्तव्यनिष्ठा, बहिर्मुखता, सहमतता, शीलगुण

(स) अनुभवों के लिए खुलापन, कर्तव्यनिष्ठा, बहिर्मुखता, समग्रता, मनोविक्षुब्धता

(द) अनुभवों के लिए खुलापन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, सहमतता, मनोविक्षुब्धता

 

व्याख्या -
पाल काष्टा तथा रॉबर्ट मैक्रे ने सभी संभावित व्यक्तित्व विशेषकों की जांच कर पांच कारकों के एक समुच्चय के बारे में बताया जिन्हें व्यक्तित्व का विशुद्ध व्याख्यात्मक पंच कारक मॉडल भी कहा जाता है। नारमेने इन्हें बिग फाइफ फैक्टर (Big Five Factor) की संज्ञा दी।

प्रश्न 50. विशेषक / शीलगुण होते हैं -

(अ) व्यवहार करने का स्थिर, सतत् एवं विशिष्ट तरीका।

(ब) जैविक रूप से आधारित प्रतिक्रिया करने का विशिष्ट तरीका।

(स) नियमित रूप से घटित होने वाले व्यवहार का समग्र प्रतिरूप।

(द) व्यवहार करने का अत्यधिगत ढंग।

 

प्रश्न 51. व्यक्तित्व की विशेषताएं हैं -

(अ) शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक घटक

(ब) समय के साथ अपरिवर्तित

(स) परिस्थिति के प्रति अनुकूलनशील

(द) उपर्युक्त सभी।

 

प्रश्न 52. एक व्यक्ति अधिक मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर सकता है और दूसरा कम ; एक व्यक्ति कम शर्मिला हो सकता है जबकि दूसरा अधिक। यहां शर्मिलापन और मैत्रीपूर्ण व्यवहार किसका प्रतिनिधित्व करते हैं।

(अ) बुद्धि लब्धि का                (ब) समायोजन का

(स) विशेषक/शीलगुणों का       (द) संस्कृति का

 

प्रश्न 53. व्यक्तित्व का 'टाइप ए' तथा 'टाइप बी' इन दो प्रकार में वर्गीकरण किसने किया ?

(अ) मॉरिस ने              (ब) फ्रीडमैन एवं रोजेनमैन ने

(स) कैटेल ने                (द) क्रेशमर एवं शेल्डन ने

 

व्याख्या - मॉरिस ने एक 'टाइप सी' व्यक्तित्व को सुझाया है। जो कैंसर जैसे रोगों के प्रति संवेदनशील होता है। हाल ही में 'टाइप डी' व्यक्तित्व का सुझाव भी दिया है जिसमें अवसाद के प्रति प्रवणता पाई जाती है।

प्रश्न 54. महात्मा गांधी की अहिंसा और हिटलर का नाजीवाद किसके प्रमुख उदाहरण हैं -

(अ) वातावरण के साथ समायोजन के

(ब) व्यवहारवाद एवं अधिनायकवाद के

(स) बुद्धि लब्धि के        (द) विशेषकर/ शीलगुण के

 

प्रश्न 55. सोलह व्यक्तित्व कारक प्रश्नावली (Sixteen Personality Factor Questionnaire, 16 PF) व्यक्तित्व के मूल्यांकन के लिए परीक्षण विकसित किया।

(अ) मॉरिस ने                    (ब) फ्रीडमैन एवं रोजेनमैन ने

(स) रेमंड कैटेल ने             (द) क्रेशमर एवं शेल्डन ने

 

प्रश्न 56. किशोरावस्था के अन्यय संकट (Identity Crisis) का संप्रत्यय दिया -

(अ) सिग्मंड फ्रायड ने            (ब) एरिक एरिक्सन ने

(स) कार्ल युंग ने                   (द) कैरेन हार्नी ने

 

प्रश्न 57. सुम्मेलित किजिए -

सूची A व्यक्तित्व के सिद्धांतसूची B मनोवैज्ञानिक
a. जीव सिद्धांत1. शेल्डन
b. रचना का सिद्धांत2. कार्ल रोजर्स & मैसलो
c. पदानुक्रमिक सिद्धांत3. गोल्डस्टीन
d. नवफ्रायडवादी सिद्धांत4. एब्राहम मैसलो
e. मानवतावादी सिद्धांत5. एरिक्सन

कूट -
(अ) a-3, b-4, c-1, d-2, e-5

(ब) a-3, b-1, c-4, d-5, e-2

(स) a-2, b-4, c-3, d-1, e-5

(द) a-2, b-4, c-1, d-3, e-5

 

प्रश्न 58. व्यक्तित्व विकास का पंच अवस्था/मनोलैंगिक सिद्धांत किसने प्रस्तावित किया था ?

(अ) सिग्मंड फ्रायड ने            (ब) एरिक एरिक्सन ने

(स) कार्ल युंग ने                   (द) कैरेन हार्नी ने

 

[MCQ] व्यक्तित्व प्रश्न उत्तर | Personality Question Answer

Also Read :


बुद्धि प्रश्न उत्तर intelligence MCQ in hindi 

प्रश्न 59. सुम्मेलित किजिए -

सूची A व्यक्तित्व का वर्गीकरण
सूची B
a. मूल्यों के आधार पर1. स्प्रेंगलर
b. प्रकृति के आधार पर2. विलियम जेम्स
c. शीलगुणों के आधार पर3. कैनन
d. शरीर ग्रंथियों के आधार पर4. ऑलपोर्ट

कूट -
(अ) a-1, b-2, c-4, d-3     (ब) a-2, b-3, c-4, d-1

(स) a-2, b-4, c-3, d-1     (द) a-2, b-4, c-1, d-3

 
My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment